Team India Prize Money: बीसीसीआईने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया के लिए बड़ी इनामी राशि का ऐलान किया। बोर्ड ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के लिए कुल 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।
टीम इंडिया ने इस बार का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। यह मुकाबला अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जहां हजारों दर्शकों के सामने भारत ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस जीत की खास बात यह रही कि भारत ने अपने खिताब का बचाव किया और टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले किसी भी टीम ने लगातार दो बार आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप नहीं जीता था।