Responsive Scrollable Menu

मंत्रियों के भत्ते कटे, श्मशान बंद; भारत समेत दुनिया के कई देशों में ईंधन संकट

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 31 मार्च तक बंद करने का फैसला किया है। साथ ही सरकारी दफ्तरों में वर्क-फ्रॉम-होम नीति लागू कर दी गई है। वहीं मंत्रियों के भत्तों में कटौती की गई है।

Continue reading on the app

10 March 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

10 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 10 मार्च 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो रात्रि 1 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

नक्षत्र की स्थिति
10 मार्च को अनुराधा नक्षत्र रहेगा, जो शाम लगभग 7 बजकर 5 मिनट तक प्रभावी रहेगा। अनुराधा नक्षत्र को सहयोग, मित्रता और आध्यात्मिक कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। इस नक्षत्र में किए गए धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व बताया जाता है।

शीतला सप्तमी व्रत का महत्व
हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी का व्रत विशेष आस्था के साथ रखा जाता है। यह व्रत माता शीतला को समर्पित होता है, जिन्हें रोगों से रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। परंपरा के अनुसार इस व्रत में देवी शीतला की पूजा की जाती है और परिवार के स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। सप्तमी तिथि का प्रारंभ 9 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजकर 27 मिनट से हो चुका है और इसका समापन 11 मार्च को तड़के लगभग 1 बजकर 54 मिनट पर होगा। इसी कारण कई स्थानों पर 11 मार्च को शीतला सप्तमी का व्रत रखा जाएगा।

शीतला सप्तमी पूजा का शुभ समय
शीतला सप्तमी के दिन पूजा के लिए दिनभर का समय शुभ माना गया है। पूजा का उपयुक्त समय सुबह लगभग 6 बजकर 37 मिनट से शाम 6 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु देवी शीतला की विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं।

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:59 से 5:48 तक
  • प्रातः संध्या – सुबह 5:24 से 6:37 तक
  • अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:08 से 12:55 तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 2:30 से 3:17 तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 6:24 से 6:48 तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली – दोपहर 3:29 से शाम 4:58 तक
  • मुंबई – दोपहर 3:48 से शाम 5:17 तक
  • चंडीगढ़ – दोपहर 3:30 से शाम 4:59 तक
  • लखनऊ – दोपहर 3:15 से शाम 4:43 तक
  • भोपाल – दोपहर 3:29 से शाम 4:58 तक
  • कोलकाता – दोपहर 2:45 से शाम 4:15 तक
  • अहमदाबाद – दोपहर 3:48 से शाम 5:17 तक
  • चेन्नई – दोपहर 3:19 से शाम 4:49 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त
10 मार्च 2026 को सूर्योदय सुबह लगभग 6 बजकर 36 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम लगभग 6 बजकर 26 मिनट पर होने का अनुमान है।

दिन का धार्मिक महत्व
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और देवी शक्ति की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। ऐसे में इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ, देवी की आराधना और दान-पुण्य करने से शुभ फल प्राप्त होने की मान्यता है। साथ ही शीतला सप्तमी के व्रत की तैयारी के रूप में भी यह दिन महत्वपूर्ण माना जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

गौतम गंभीर ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा ऐलान किया, अपनी प्लानिंग का खुलासा

Gautam Gambhir Reveals: भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर से कहा, "2027 वर्ल्ड कप की प्लानिंग आईपीएल के बाद शुरू होगी. आईपीएल 2026 और वर्ल्ड कप के बीच 25 से 30 वनडे मैच होंगे. आजकल यह फॉर्मेट ज्यादा नहीं खेला जाता. जितनी जल्दी हम प्लानिंग शुरू करेंगे, हमारे लिए उतना ही अच्छा रहेगा." Tue, 10 Mar 2026 09:39:13 +0530

  Videos
See all

Iran VS Israel USA: दस साल तक चलने वाले युद्ध के लाइट तैयार: IRGC #shorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T03:40:18+00:00

Live : Israel US Iran War Updates Live | Mojtaba Khamenei | Trump | Netanyahu | Khamenei | WW3 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T03:42:37+00:00

Delhi Airport पर पहुंचे Gautam Gambhir, हुआ भव्य स्वागत | Hindi News #t20worldcup #cricket #sports #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T03:40:36+00:00

चलती Train में आपस में भीड़ गईं महिलाएं | Indian Railway | Keral Congress | Women #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T03:41:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers