Responsive Scrollable Menu

कक्षा 4 की बच्ची का कमाल! ‘इनविजिबल फायर’ एक्सपेरिमेंट ने मचाया तहलका, प्रेजेंटेशन देख लोग हैरान

जम्मू-कश्मीर की कक्षा 4 की एक नन्ही छात्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. बच्ची ने अपने शानदार “इनविज़िबल फायर” साइंस एक्सपेरिमेंट से इंटरनेट यूज़र्स को हैरान कर दिया. वीडियो में वह पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रयोग को समझाती और दिखाती नजर आती है. उसकी स्पष्ट बोलने की शैली और प्रस्तुति देखकर लोग दंग रह गए, क्योंकि इतनी कम उम्र में उसका ज्ञान और आत्मविश्वास काबिले तारीफ है. इस प्रयोग में बिना असली आग दिखाए आग जैसा प्रभाव पैदा किया जाता है, जिसने दर्शकों को काफी आकर्षित किया. सोशल मीडिया पर लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे और कई यूज़र्स उसे भविष्य की वैज्ञानिक बता रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पढ़ाई में रचनात्मकता की अहमियत भी समझा रहा है. Video Credit:X- chai_angelic

Continue reading on the app

सोने-चांदी के भाव में आज तेज उछाल, Gold ₹1.61 लाख और सिल्वर Silver ₹2.78 लाख के पार

Gold Silver Rate Today: एमसीएक्स पर चांदी के भाव 4.2% उछलकर 2,78,339 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए, जबकि सोने की कीमतें लगभग 1% बढ़कर 1,61,791 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं।

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या के खिलाफ दर्ज हुई FIR, तिरंगे का अपमान करने का लगा आरोप

भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, वह कानूनी मुश्किल में फंसते हुए दिख रहे हैं। पुणे के एक वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 8 मार्च, को अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया। 

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को पुष्टी की कि, अधिवक्ता वाजिद खान ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत आवेदन दाखिल किया है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं दी। शिकायत के अनुसार,टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो में हार्दिक पंड्या तिरंगे को अपने कंधे पर लपेटे हुए मैदान में नाचते और दौड़ते हुए जश्न मना रहे हैं। 

वहीं शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया है कि समारोह के दौरान, हार्दिक पंड्या अपनी प्रेमिका महीका शर्मा के साथ मंच पर लेटे हुए देखे गए। जबकि तिरंगा उनके ऊपर लिपटा हुआ था, जिसे शिकायतकर्ता राष्ट्रीय ध्वज का अपमान मानता है। 

वहीं एएनआई से बात करते हुए शिकायत कर्ता वाजिद ने कहा कि, आपने टी20 वर्ल्ड कप देखा होगा। हार्दिक पंड्या अपनी जीत का जश्न मनाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नाच रहे थे। उनकी पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ था। 1971 के राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की धारा 2 के अनुसार, हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। हालांकि, हार्दिक पंड्या अपनी जीत के जश्न में इतने मग्न थे कि वे अपनी प्रेमिका के साथ राष्ट्रीय ध्वज ओढ़े हुए लेटे हुए थे। मेरा मानना है कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। 
Thu, 12 Mar 2026 16:06:39 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: 4 बजते ही ईरान की चाल में फंसा अमेरिका? | Netanyahu | Khamenei | Trump | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T10:36:24+00:00

MEA Press Briefing: विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान,ईरान के साथ भारत का संवाद कायम! | Israel-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T10:37:56+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat:Congress के कैंटीन में सिलेंडर की कमी #lpgcrisis #kishoreajwani #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T10:37:16+00:00

Rahul Gandhi ने की बहस की मांग, Amit Shah ने याद दिलाए संसद के नियम | #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T10:35:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers