Responsive Scrollable Menu

10 March 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

10 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 10 मार्च 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो रात्रि 1 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

नक्षत्र की स्थिति
10 मार्च को अनुराधा नक्षत्र रहेगा, जो शाम लगभग 7 बजकर 5 मिनट तक प्रभावी रहेगा। अनुराधा नक्षत्र को सहयोग, मित्रता और आध्यात्मिक कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। इस नक्षत्र में किए गए धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व बताया जाता है।

शीतला सप्तमी व्रत का महत्व
हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी का व्रत विशेष आस्था के साथ रखा जाता है। यह व्रत माता शीतला को समर्पित होता है, जिन्हें रोगों से रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। परंपरा के अनुसार इस व्रत में देवी शीतला की पूजा की जाती है और परिवार के स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। सप्तमी तिथि का प्रारंभ 9 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजकर 27 मिनट से हो चुका है और इसका समापन 11 मार्च को तड़के लगभग 1 बजकर 54 मिनट पर होगा। इसी कारण कई स्थानों पर 11 मार्च को शीतला सप्तमी का व्रत रखा जाएगा।

शीतला सप्तमी पूजा का शुभ समय
शीतला सप्तमी के दिन पूजा के लिए दिनभर का समय शुभ माना गया है। पूजा का उपयुक्त समय सुबह लगभग 6 बजकर 37 मिनट से शाम 6 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु देवी शीतला की विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं।

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:59 से 5:48 तक
  • प्रातः संध्या – सुबह 5:24 से 6:37 तक
  • अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:08 से 12:55 तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 2:30 से 3:17 तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 6:24 से 6:48 तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली – दोपहर 3:29 से शाम 4:58 तक
  • मुंबई – दोपहर 3:48 से शाम 5:17 तक
  • चंडीगढ़ – दोपहर 3:30 से शाम 4:59 तक
  • लखनऊ – दोपहर 3:15 से शाम 4:43 तक
  • भोपाल – दोपहर 3:29 से शाम 4:58 तक
  • कोलकाता – दोपहर 2:45 से शाम 4:15 तक
  • अहमदाबाद – दोपहर 3:48 से शाम 5:17 तक
  • चेन्नई – दोपहर 3:19 से शाम 4:49 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त
10 मार्च 2026 को सूर्योदय सुबह लगभग 6 बजकर 36 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम लगभग 6 बजकर 26 मिनट पर होने का अनुमान है।

दिन का धार्मिक महत्व
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और देवी शक्ति की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। ऐसे में इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ, देवी की आराधना और दान-पुण्य करने से शुभ फल प्राप्त होने की मान्यता है। साथ ही शीतला सप्तमी के व्रत की तैयारी के रूप में भी यह दिन महत्वपूर्ण माना जाता है।

Continue reading on the app

ईरान युद्ध लगभग खत्म, तेल आपूर्ति नहीं रुकने देंगे…ट्रंप का बड़ा बयान, क्रूड ऑयल के दाम धड़ाम

ट्रंप ने कहा कि ईरान मिडिल ईस्ट पर कब्जा करने और इजराइल को नष्ट करने की योजना बना रहा था. हमने इसे सही समय पर रोक दिया. हमें इसमें शामिल होने पर बहुत गर्व है. उन्होंने कहा कि अगर ईरान वैश्विक तेल आपूर्ति को रोकने की कोशिश करता है तो उसे इससे भी कहीं ज्यादा कड़ी सजा मिलेगी. जिससे वे कभी उबर नहीं पाएंगे.

Continue reading on the app

  Sports

धोनी फिर बने मुकद्दर के सिकंदर, वर्ल्डकप भारत जीता- माही को मिल गया हीरा

टी-20 वर्ल्डकप में भारत की जीत के साथ ही माही एक बार फिर मुकद्दर के सिकंदर साबित हुए हैं. बेशक विश्व विजेता भारत को आईसीसी की चमचमाती ट्रॉफी मिली, मगर असली हीरा तो माही पहले ही अपनी टीम में ले चुके हैं. Tue, 10 Mar 2026 10:46:37 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War:कुवैत में US बेस पर भीषण हमला| Attack | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T04:12:03+00:00

Israel Iran War:ईरान ने दक्षिणी बहरीन पर दागी मिसाइल | Attack | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T04:23:08+00:00

Iran Israel US War LIVE: खामेनेई के बेटे ने अमेरिका की करी नींद हराम! | Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T04:20:58+00:00

Israel Iran War:ईरान ने दुश्मनों को दी धमकी, हमले जारी रहेंगे| Attack | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T04:00:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers