Responsive Scrollable Menu

यूपी में किसानों और महिलाओं को दिवाली का तोहफा देने की तैयारी, CM योगी जल्द करेंगे बड़े पैकेज का ऐलान

उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी के बाद अब योगी सरकार किसानों और महिलाओं को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकेत दिया है कि प्रदेश के किसानों और महिलाओं के लिए जल्द ही विशेष पैकेज की घोषणा की जाएगी. प्राकृतिक कारणों से फसलों को नुकसान झेलने वाले किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा.

तीन करोड़ किसान परिवारों को मिल सकती है राहत

मुख्यमंत्री के मुताबिक, इससे प्रदेश के करीब तीन करोड़ किसान परिवारों को फायदा पहुंच सकता है. वहीं, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी सरकार अलग से पैकेज लाने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही किसानों और श्रमिकों को सस्ता और सम्मानजनक भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश की प्रमुख मंडियों और श्रमिक अड्डों पर अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू करने का ऐलान किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और अन्य कारणों से फसलों को नुकसान उठाने वाले किसानों की मदद के लिए सरकार जल्द ही बड़ा पैकेज लेकर आएगी. इसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहारा देना और उनकी मुश्किलों को कम करना है. उन्होंने बताया कि इस पहल से प्रदेश के करीब तीन करोड़ किसान परिवारों को लाभ पहुंचाने की तैयारी है. हालांकि, पैकेज की राशि और इसके तहत मिलने वाली सुविधाओं का विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आएगा विशेष पैकेज

योगी सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर भी जोर दे रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं और बहनों की सुरक्षा के साथ उनके सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए भी सरकार लगातार काम कर रही है. इसके लिए जल्द ही विशेष पैकेज की घोषणा की जाएगी. मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी और बीसी सखी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन पहलों से महिलाओं को आर्थिक रूप से आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं. अब महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही हैं और उद्योगों में नाइट शिफ्ट तक अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं.

ये भी पढ़ें: US Midterm Election Results 2026 Live: डेमोक्रेट रॉय कूपर ने जीती नॉर्थ कैरोलिना में सीनेट की अहम सीट

मंडियों और श्रमिक अड्डों पर खुलेंगे अन्नपूर्णा भोजनालय

किसानों और मजदूरों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू करने की घोषणा की. ये भोजनालय प्रदेश की प्रमुख मंडियों और श्रमिक अड्डों पर बनाए जाएंगे. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंडियों में अपनी फसल बेचने आने वाले किसानों को अब टोकन मनी देकर सम्मान के साथ भरपेट भोजन मिल सकेगा. इसी तरह निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों के लिए भी सस्ते खाने की व्यवस्था की जाएगी. सरकार का उद्देश्य है कि किसानों और मजदूरों को कामकाज के दौरान भोजन के लिए परेशान न होना पड़े और उन्हें कम खर्च में अच्छा खाना उपलब्ध हो सके.

उज्ज्वला योजना के 1.89 करोड़ परिवारों को दिवाली का उपहार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी देने के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों के लिए करीब 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरण मुहिम की शुरुआत की. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक भी दिए. उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हर परिवार को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिले.

खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारियों को यूरिया और डीएपी खाद की उपलब्धता पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि खाद की जमाखोरी, कृत्रिम कमी पैदा करने या तय कीमत से ज्यादा दाम वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. ऐसे मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं. इसके अलावा धान खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसानों की उपज की तौल पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कराई जाए. गौरतलब है कि इससे पहले योगी सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में करीब डेढ़ गुना बढ़ोतरी करने के साथ न्यूनतम मानदेय भी तय किया था. अब किसानों और महिलाओं के लिए प्रस्तावित पैकेज को प्रदेश सरकार की अगली बड़ी घोषणा के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: गुवाहाटी के होटल में 5 लोगों की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था घनकांत गोगोई

Continue reading on the app

Entertainment News Live Updates: 'मातृभूमि' का 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना रिलीज, पति से अलग हुईं कनिका कपूर

Entertainment News Live Updates: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. देर रात मेकर्स ने मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसमें सितारों का जमावड़ा देखने को मिला. दूसरी ओर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 4 नवंबर की सुबह 5:12 बजे दर्शकों के बीच अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज किया है. उन्होंने खुद इस गाने को अपनी आवाज दी है. बर्थडे की बात करे तो आज तबु अपना जन्मदिन मना रही हैं.

 

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली में घुसी जॉन सीना की आत्मा, 38 की उम्र में बच्चों वाली हरकत, मुंह पर जाकर चिढ़ाने लगे

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली बेशक 38 साल के हो गए हैं, लेकिन जब वह मैदान पर खेलने उतरते हैं तो उनके अंदर का बचपना जाग जाता है. ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में देखने को मिला, जब ड्रिंक्स ब्रेक में विराट ने डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स को जॉन सीना के अंदाज में चिढ़ाया. Thu, 5 Nov 2026 11:17:28 +0530

  Videos
See all

मैं खुद चुनाव लड़ता तो जीत जाता- Trump #aajtak #shorts #trump #usmidtermelections #midtermelections #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:10+00:00

Trump की हार पर Tehran में फूटा लोगों का गुस्सा #aajtak #shorts #trump #usmidtermelections #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers