Responsive Scrollable Menu

असम में विनाशकारी Flood की जांच CBI से कराने की मांग, केंद्र को पत्र भेजेगी सरकार

गुवाहाटी, तीन नवंबर असम सरकार ने इस साल की शुरुआत में शिवसागर और चराईदेव जिलों में आई विनाशकारी बाढ़ के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का अनुरोध करते हुए केंद्र को पत्र लिखने का मंगलवार को फैसला किया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। शर्मा ने यह भी कहा कि सरकार ने किसी भी धर्म के सरकारी कर्मचारी के बहुविवाह का दोषी पाए जाने पर उसे सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है।

यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में शर्मा ने कहा, राज्य मंत्रिमंडल ने शिवसागर और चराईदेव जिलों में बाढ़ के पीछे के सही कारणों का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच का अनुरोध करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि सरकार अगले 10 दिनों के भीतर केंद्र को पत्र भेजेगी, हालांकि जांच सौंपने का अंतिम फैसला केंद्र सरकार पर निर्भर करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, हम चाहते हैं कि बाढ़ के सही कारण सामने आएं।

कुछ महीने पहले पूर्वी असम के चराईदेव, शिवसागर और जोरहाट जिलों में दिखौ नदी ने भारी तबाही मचाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने असम सेवा एवं अनुशासन नियम में संशोधन करने को मंजूरी दे दी है और बहुविवाह के संबंध में एक नया प्रावधान जोड़ा है। उन्होंने कहा, बहुविवाह का दोषी पाए जाने वाले सरकारी कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

यह भविष्य में किसी भी सरकारी रोजगार के लिए भी अयोग्यता मानी जाएगी। शर्मा ने बताया कि इस कड़े दंड को शामिल करने के लिए मंत्रिमंडल ने नियम सात की धारा छह को जोड़ा है। उन्होंने कहा, चूंकि असम में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो चुकी है, इसलिए यह हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सभी पर समान रूप से लागू होगा।

Continue reading on the app

बिहार शिक्षक भर्ती में 33320 पदों के लिए 10 लाख आवेदन, प्राइमरी पर टूट पड़े यूपी वाले

बीपीएससी टीआरई-4.0 में अब तक की परीक्षाओं में सबसे अधिक आवेदन चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए प्राप्त हुआ है। चौथे चरण में लगभग 9.95 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली में घुसी जॉन सीना की आत्मा, 38 की उम्र में बच्चों वाली हरकत, मुंह पर जाकर चिढ़ाने लगे

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली बेशक 38 साल के हो गए हैं, लेकिन जब वह मैदान पर खेलने उतरते हैं तो उनके अंदर का बचपना जाग जाता है. ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में देखने को मिला, जब ड्रिंक्स ब्रेक में विराट ने डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स को जॉन सीना के अंदाज में चिढ़ाया. Thu, 5 Nov 2026 11:17:28 +0530

  Videos
See all

मैं खुद चुनाव लड़ता तो जीत जाता- Trump #aajtak #shorts #trump #usmidtermelections #midtermelections #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:10+00:00

Trump की हार पर Tehran में फूटा लोगों का गुस्सा #aajtak #shorts #trump #usmidtermelections #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers