Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 4 November 2026: आज अभिजीत मुहूर्त नहीं, 4 शुभ योगों में बीतेगा दिन, राहुकाल से रहें सावधान

4 November 2026 Ka Panchang: 4 नवंबर, बुधवार को कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन एकादशी तिथि रहेगी लेकिन व्रत नहीं किया जाएगा। 2 राशियों में 3-3 ग्रह रहेंगे जिससे त्रिग्रही संयोग बनेगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त…

Continue reading on the app

Congress को अपने शासनकाल के लिए प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए: Pushkar Singh Dhami

रुद्रपुर (उत्तराखंड), तीन नवंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे ‘न्याय यात्रा’ के बजाय अपने शासनकाल में किए गए कार्यों के लिए ‘प्रायश्चित यात्रा’ निकालनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत यहां गांधी पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का शासनकाल भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराधों और अत्याचारों से भरा रहा है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सनातन धर्म, सशस्त्र बलों और देश के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ‘न्याय यात्रा’ निकालकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जबकि लोग अब भी उसके शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार और अत्याचारों के लिए जवाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियों के दिलों में बसते हैं। इसके विपरीत राजनीतिक हताशा से घिरे कांग्रेस नेता गैर-जिम्मेदाराना और बेबुनियाद बयान दे रहे हैं।’’ धामी ने कहा कि जब भी कांग्रेस सत्ता में रही, लोगों को भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराधों और अव्यवस्था के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता से बाहर रहने पर भी कांग्रेस रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रही है।’’ मुख्यमंत्री ने गांधी पर सशस्त्र बलों की वीरता और साहस पर सवाल उठाने का आरोप लगाया और कहा कि सेना के जवान बेहद कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाते हैं। अगस्त में हल्द्वानी में हुए‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि उत्तराखंड में सभी जातियों और वर्गों के लोग आपसी सद्भाव से रहते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर राजनीतिक फायदे के लिए समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया और कहा कि राज्य की जनता उनके राजनीतिक मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान किया गया था। इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया था।

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी: मेघालय को रातों-रात बदलनी पड़ी पूरी टीम, हाईकोर्ट के आदेश के बाद BCCI ने भी खड़े किए हाथ

नगालैंड के खिलाफ चौथे दौर के मुकाबले से पहले मेघालय के रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप अभियान में काफी ड्रामा देखने को मिला. 30 अक्टूबर को मेघालय हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद, क्रिकेट से जुड़े सभी मामलों (जिसमें खिलाड़ियों का चयन भी शामिल है) का नियंत्रण मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष जेम्स संगमा के गुट के पास आ गया, जिसके चलते मैदान पर पूरी तरह से एक नई टीम उतरी. Thu, 5 Nov 2026 10:03:04 +0530

  Videos
See all

Trump की हार पर Tehran में फूटा लोगों का गुस्सा #aajtak #shorts #trump #usmidtermelections #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:39+00:00

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण , हवा हुई बेहद खराब #DelhiPollution #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers