Responsive Scrollable Menu

मध्य-पूर्व संकट: भारतीय छात्रों को लेकर जेकेएसए फिक्रमंद, ईरानी राजदूत से की मुलाकात

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित ईरान के दूतावास और ईरान कल्चर हाउस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त किया और ईरान के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुलाकात के दौरान खुएहामी ने भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली और भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि हुज्जत-उल-इस्लाम अब्दुल मजीद हकीम इलाही से बातचीत की। उन्होंने ईरान में जारी संघर्ष और हवाई हमलों के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों, खासकर कश्मीर के छात्रों, की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

खुएहामी ने बताया कि एसोसिएशन को लगातार छात्रों और उनके परिवारों की ओर से फोन और संदेश मिल रहे हैं। कोम, उर्मिया, अराक और ईरान के अन्य शहरों में पढ़ रहे कई छात्र लगातार विस्फोटों और हवाई हमलों की खबरों के कारण खौफजदा हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ईरानी अधिकारियों से अपील की कि भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए और उनकी जल्द निकासी के लिए भारत सरकार के साथ समन्वय किया जाए।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि हुज्जत-उल-इस्लाम अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने बताया कि संवेदनशील इलाकों से विदेशी छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 500 छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा चुका है, जिनमें से अधिकांश कश्मीर के हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में ईरान की संबंधित मंत्रालयों और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है।

वहीं ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली ने आश्वासन दिया कि भारतीय छात्रों की सुरक्षा ईरानी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए छात्रों की संभावित निकासी के लिए आर्मेनिया, अजरबैजान और अन्य सीमावर्ती रास्तों के विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।

खुएहामी ने उम्मीद जताई कि भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और ईरानी अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय से जल्द ही छात्रों की सुरक्षित निकासी संभव होगी, जिससे देशभर में चिंतित परिवारों को राहत मिल सकेगी।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ये हैं 2 बार T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाले 10 भारतीय खिलाड़ी, इस बार स्क्वाड में शामिल थे 9 प्लेयर्स

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर नया इतिहास रचा है. 3 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया पहली टीम बन गई है. इतना ही नहीं टी20 वर्ल्ड कप डिफेंड करने वाली भी भारतीय टीम पहली टीम बन गई है. भारत को चैंपियन बनाने में सभी 15 खिलाड़ियों का योगदान रहा. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बने हैं. जबकि कुछ खिलाड़ी ऐसे में जो इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुके हैं. चलिए उन प्लेयर्स के बारे में बताते हैं जो भारत के लिए 2 बार T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बन चुके हैं. 

ये हैं भारत के लिए 2 बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाले खिलाड़ी

भारत के लिए 2 बार कुल 10 खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कर का खिताब जीता है. इन खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है. बता दें कि रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बने थे. इसके बाद 2024 में रोहित बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बने. इसके बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था. 

10 भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का थे हिस्सा

रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ये 8 खिलाड़ी भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा थे. बता दें कि संजू सैमसन को 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. 

ये 9 भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रहे हिस्सा

इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में रोहित शर्मा के अलावा कुल 9 खिलाड़ी शामिल थे, जो पिछले टी20 वर्ल्ड 2024 का भी हिस्सा थे. ये खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह हैं, जो दूसरी बार चैंपियन बने हैं. इनमें से कुछ खिलाड़ी अगले टी20 वर्ल्ड कप 2028 में खेलते नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  टीम इंडिया ने अब तक कुल कितनी ICC ट्रॉफी जीती हैं? कम ही लोग जानते हैं सही आंकड़ा

टी20 वर्ल्ड कप में कुल 18 खिलाड़ी बने 2 बार चैंपियन

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कुल 18 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कुल 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. इन खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के 9 खिलाड़ियों शामिल हैं, जो 2 बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बने हैं. ये प्लेयर जॉनसन चार्ल्स, सैमुएल बद्री, दिनेश रामदीन, डैरेन सैमी, मार्लन सैमुएल्स, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, जॉनसन चार्ल्स और आंद्रे रसेल हैं. इन सभी प्लेयर्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे. जबकि भारत के 9 खिलाड़ी इसमें शामिल हैं. यानी कुल 18 खिलाड़ी 2 बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बने हैं. 

यह भी पढ़ें:  कौन है टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम इंडिया का सबसे युवा खिलाड़ी? ये है सबसे उम्रदराज

Continue reading on the app

  Sports

T20 Series: विश्व विजेता टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज कब और किस टीम के साथ? जानें पूरा शेड्यूल

Team India Upcoming T20 Series: टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। विश्व विजेता बनने के बाद टीम इंडिया अपनी अगली टी20 सीरीज के लिए सीधे जुलाई महीने में उतरेगी। पूरा शेड्यूल नोट कर लीजिए। Mon, 09 Mar 2026 23:25:28 +0530

  Videos
See all

मैच जीतने के बाद Jasprit Bumrah की मां को रोहित का सम्मान #shorts #jaspritbumrah #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T18:36:15+00:00

Could countries run out of oil and gas amid the US-Israel war with Iran? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T18:36:21+00:00

Breaking News: कमर्शियल गैस किल्लत के बीच मंत्रालय का बयान, घरेलू LPG सप्लाई को प्राथमिकता | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T18:35:23+00:00

भारत की जीत पर Shahid Afridi का बड़ा बयान #shorts #t20worldcupfinal #shahidafridi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T18:38:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers