ये हैं 2 बार T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाले 10 भारतीय खिलाड़ी, इस बार स्क्वाड में शामिल थे 9 प्लेयर्स
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर नया इतिहास रचा है. 3 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया पहली टीम बन गई है. इतना ही नहीं टी20 वर्ल्ड कप डिफेंड करने वाली भी भारतीय टीम पहली टीम बन गई है. भारत को चैंपियन बनाने में सभी 15 खिलाड़ियों का योगदान रहा. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बने हैं. जबकि कुछ खिलाड़ी ऐसे में जो इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुके हैं. चलिए उन प्लेयर्स के बारे में बताते हैं जो भारत के लिए 2 बार T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बन चुके हैं.
ये हैं भारत के लिए 2 बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाले खिलाड़ी
भारत के लिए 2 बार कुल 10 खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कर का खिताब जीता है. इन खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है. बता दें कि रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बने थे. इसके बाद 2024 में रोहित बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बने. इसके बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था.
The smiles say it all ????
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
Vibe of champions ????#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #Final pic.twitter.com/F65Rn4Fi1E
10 भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का थे हिस्सा
रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ये 8 खिलाड़ी भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा थे. बता दें कि संजू सैमसन को 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था.
2024 ????
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
2026 ????
First team to successfully defend an ICC Men's T20 World Cup title ✅
The reign continues for #TeamIndia ????#T20WorldCup | #MenInBlue | #Final pic.twitter.com/gmIr5we67Q
ये 9 भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रहे हिस्सा
इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में रोहित शर्मा के अलावा कुल 9 खिलाड़ी शामिल थे, जो पिछले टी20 वर्ल्ड 2024 का भी हिस्सा थे. ये खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह हैं, जो दूसरी बार चैंपियन बने हैं. इनमें से कुछ खिलाड़ी अगले टी20 वर्ल्ड कप 2028 में खेलते नजर आ सकते हैं.
????????????
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
???? Moments we will cherish forever! ????
Scorecard ▶️ https://t.co/5LXBod8bl1#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #Final | #INDvNZ pic.twitter.com/b1PlFGo6Ge
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने अब तक कुल कितनी ICC ट्रॉफी जीती हैं? कम ही लोग जानते हैं सही आंकड़ा
टी20 वर्ल्ड कप में कुल 18 खिलाड़ी बने 2 बार चैंपियन
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कुल 18 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कुल 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. इन खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के 9 खिलाड़ियों शामिल हैं, जो 2 बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बने हैं. ये प्लेयर जॉनसन चार्ल्स, सैमुएल बद्री, दिनेश रामदीन, डैरेन सैमी, मार्लन सैमुएल्स, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, जॉनसन चार्ल्स और आंद्रे रसेल हैं. इन सभी प्लेयर्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे. जबकि भारत के 9 खिलाड़ी इसमें शामिल हैं. यानी कुल 18 खिलाड़ी 2 बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बने हैं.
यह भी पढ़ें: कौन है टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम इंडिया का सबसे युवा खिलाड़ी? ये है सबसे उम्रदराज
भारत के विश्व चैंपियन बनने पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने क्या कहा? ना चाहते हुए करनी पड़ी है तारीफ
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम की जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों का भी रिएक्शन आया है. जावेद मियांदाद और राशिद लतीफ जैसे पूर्व क्रिकेटर्स ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों की सराहना की है. टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18





















