लाइव कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, वजह बताई तो सपोर्ट में खड़े हो गए हजारों फैंस
लखनऊ में एक कॉन्सर्ट के दौरान सुनिधि चौहान की आंखों से आंसू छलक पड़े। सुनिधि गाते-गाते अचानक रुक गईं और उन्होंने फैंस से माफी मांगी। लेकिन आखिर उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा? जानिए वजह।
लता मंगेशकर का वो सुपरहिट गाना, रेखा बताती रहीं दिल का हाल, दूर भागते रहे अमिताभ बच्चन
Lata Mageshkar Superhit Song : 'दीवार' और 'शोले' जैसी फिल्मों से अमिताभ बच्चन सुपरस्टार बन गए. 1978 में आई 'मुकद्दर का सिकंदर' फिल्म में रेखा-अमिताभ की जोड़ी को खूब सराहा गया. अगले ही साल 1979 में अमिताभ-रेखा की एक और फिल्म साथ में आई. इसका नाम मि. नटवरलाल था. मि. नटवरलाल के गीतकार आनंद बख्शी और संगीतकार राजेश रोशन थे. इस फिल्म का एक गाना 'परदेसिया, ये सच है पिया, सब कहते हैं मैंने, तुझको दिल दे दिया, मैं कहती हूँ तूने मेरा दिल ले लिया.' इस गाने में अमिताभ-रेखा के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी. रेखा-अमिताभ के बीच मस्ती गाने में दिखाई देती है. इस गाने को लता मंगेशकर ने आवाज दी थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रेखा, अजीत, कादर खान, इंद्राणी मुखर्जी और अमजद खान लीड रोल में नजर आए थे. डायलॉग कादर खान ने लिखे थे. प्रोड्यूसर टोनी जुनेजा थे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News18






















