Responsive Scrollable Menu

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वर्ल्ड कप जीत के जश्न में थे डूबे, थाने पहुंच गई शिकायत; वकील ने गलती पर घेरा

Hardik Pandya insulted national flag: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद जश्न के बीच भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या विवादों में घिर गए हैं। पुणे के एक वकील ने उन पर राष्ट्रीय ध्वज का कथित रूप से अपमान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

यह शिकायत पुणे के अधिवक्ता वाजिद खान ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दी है। वकील का आरोप है कि भारत की जीत के बाद मैदान पर जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेट लिया और उसी हालत में जश्न मनाया, जो राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है।

हार्दिक के खिलाफ थाने में शिकायत
यह घटना टी20 विश्व कप फाइनल के बाद सामने आई। भारत ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर दूसरी बार खिताब जीता था। जीत के बाद मैदान पर खिलाड़ियों और स्टाफ ने जोरदार जश्न मनाया।

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से जुड़ा मामला
वकील वाजिद खान का कहना है कि जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नाचते और सेलिब्रेट करते नजर आए। उनका आरोप है कि पंड्या ने तिरंगे को अपनी पीठ पर बांध रखा था और उसी हालत में जश्न मना रहे थे।

पुणे के वकील ने थाने में दिया आवेदन
खान ने कहा, 'आपने टी20 वर्ल्ड कप का जश्न देखा होगा। हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नाच रहे थे और तिरंगा उनकी पीठ पर बंधा हुआ था। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।'

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम 1971 के तहत तिरंगे की गरिमा बनाए रखना जरूरी है। उनका मानना है कि जिस तरीके से पंड्या जश्न मना रहे थे, उससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है।

हार्दिक ने जश्न के दौरान तिरंगे का किया अपमान
वकील ने बताया कि उन्होंने इस मामले में शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर उसकी कॉपी भी उन्हें दे दी है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इस विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुई। फाइनल जीत के बाद मैदान पर कई वीडियो सामने आए, जिनमें हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे थे। कुछ क्लिप्स में दोनों ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाते और भावुक पल साझा करते दिखे।

एक वायरल वीडियो में दोनों जीत के जश्व के दौरान मंच जैसी संरचना पर लेटे हुए भी दिखाई दिए, जबकि आसपास बाकी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ जीत का जश्न मना रहे थे। इन वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने इसे लंबे और मुश्किल टूर्नामेंट के बाद खिलाड़ियों का सामान्य जश्न बताया, जबकि कुछ लोगों का मानना था कि ऐसे मौके पर मंच और राष्ट्रीय ध्वज के साथ अधिक औपचारिकता बरतनी चाहिए थी। फिलहाल यह मामला पुलिस के पास है और आगे की कार्रवाई जांच के बाद ही तय होगी।

Continue reading on the app

T20 World cup: टी20 वर्ल्ड के बीच सूर्यकुमार ने किस खिलाड़ी से मांगी थी माफी? बोले- मैंने सॉरी कहा लेकिन वो भड़का...

T20 World cup: भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा खुलासा करते हुए माना कि टी20 विश्व कप के सुपर-8 मैच में अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करना उनकी गलती थी। कप्तान ने बताया कि इस फैसले से अक्षर काफी नाराज थे और मैच के बाद उन्होंने खुद उनसे माफी मांगी।

यह मुकाबला सुपर-8 चरण में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था। भारत ने उस मैच में ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया था। यह एक रणनीतिक फैसला था, लेकिन यह भारत के लिए उल्टा पड़ गया और टीम को टूर्नामेंट में अपनी इकलौती हार झेलनी पड़ी।

अक्षर मेरे से नाराज था: सूर्यकुमार
एक इंटरव्यू में सूर्यकुमार यादव ने खुलकर इस फैसले पर बात की। उन्होंने कहा कि अक्षर का नाराज होना बिल्कुल स्वाभाविक था। सूर्यकुमार ने कहा, 'वह बहुत गुस्से में था और उसे होना भी चाहिए था। वह एक अनुभवी खिलाड़ी है और अपनी फ्रेंचाइजी टीम का नेतृत्व भी करता है। ऐसे में उसका नाराज होना गलत नहीं था।'

'मैंने मैच के बाद अक्षर से माफी मांगी थी'
कप्तान ने बताया कि मैच के बाद उन्होंने अक्षर से खुलकर बात की और अपनी गलती स्वीकार की। सूर्यकुमार ने कहा, 'मैंने उससे माफी मांगी। मैंने कहा कि यह मेरी गलती थी और मुझे अफसोस है। लेकिन यह फैसला टीम के हित में लिया गया था। वह बातचीत आसान नहीं थी, लेकिन अगले दिन हमने फिर बात की और सब ठीक हो गया।'

गौरतलब है कि अक्षर पटेल ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें बाहर करना पूरी तरह रणनीतिक फैसला था।

इस बीच अक्षर पटेल ने मेंस टी20 विश्व कप 2026 जीत को अपने करियर का बेहद भावुक पल बताया। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

अक्षर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह जीत उनके लिए इसलिए और खास हो गई क्योंकि उनका बेटा पहली बार स्टेडियम में बैठकर उन्हें खेलते हुए देख रहा था। उन्होंने लिखा, 'बचपन से विश्व कप जीतने का सपना होता है, लेकिन आज यह पल और खास था क्योंकि हमारा छोटा हक्श स्टैंड में बैठकर पहली बार अपने पापा को खेलते देख रहा था।'

फाइनल की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने इसका पूरा फायदा उठाया और रिकॉर्ड 255/5 का स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की शुरुआत धमाकेदार रही थी। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली और संजू सैमसन के साथ 98 रन की साझेदारी की। इसके बाद सैमसन और ईशान किशन ने शतकीय साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाकर स्कोर 255 तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई। टिम साइफर्ट ने 52 रन बनाए, लेकिन भारत की गेंदबाजी के सामने बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए। भारत की ओर से अक्षर पटेल और बुमराह ने अहम विकेट लेकर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया।

Continue reading on the app

  Sports

सीनियर खिलाड़ियों की पत्नियों ने चुनी पाकिस्तान की टीम? चौंकाने वाला खुलासा

पाकिस्तान के क्रिकेटर अहमद शहजाद ने एक चैनल पर चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान की कुछ टीमें सीनियर खिलाड़ियों की पत्नियों ने भी चुने हैं. जानिए इस खिलाड़ी का पूरा बयान क्या है? Thu, 12 Mar 2026 14:54:18 +0530

  Videos
See all

BJP vs Congress: Rahul Gandhi ने PM Modi पर साधा निशाना | #ytshorts #trending #parliament #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T09:41:04+00:00

Gas Crisis News | गैस के लिए लंबी कतारों में लोग | Iran Israel War | Crude Oil | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T09:37:20+00:00

Monalisa Wedding Video Viral: शादी से पहले मोनालिसा के साथ क्या-क्या हुआ? दादी ने सब बताया |Marriage #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T09:40:01+00:00

Mumbai विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी l Bomb Threat l Vidhan Bhavan l Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T09:40:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers