Responsive Scrollable Menu

रॉकस्टार में हीर की मौत पहले तय नहीं थी:इम्तियाज अली बोले- पहली स्क्रिप्ट खो गई, दोबारा हीर रांझा से प्रेरित होकर बदला फिल्म का अंत

फिल्म ‘रॉकस्टार’ में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की लव स्टोरी का दुखद अंत दर्शकों को आज भी याद है। लेकिन फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने हाल ही में खुलासा किया है कि फिल्म की शुरुआती स्क्रिप्ट में हीर के मरने का सीन था ही नहीं। मूल स्क्रिप्ट में नहीं थी हीर की मौत हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक इम्तियाज अली ने एक फैन मीट के दौरान बताया कि जब उन्होंने पहली बार फिल्म की कहानी लिखी थी, तब उन्होंने हीर के किरदार को जिंदा रखा था। उनके मुताबिक, उन्होंने “रॉकस्टार” की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली थी, लेकिन वह ड्राफ्ट कहीं खो गया। बाद में जब फिल्म बनाने का मौका मिला तो उन्हें स्क्रिप्ट दोबारा लिखनी पड़ी। दोबारा लिखी कहानी में बदल गया अंत इम्तियाज अली ने बताया कि दूसरी बार स्क्रिप्ट लिखते समय कहानी का टोन बदल गया। उन्होंने प्रसिद्ध प्रेम कहानी ‘हीर-रांझा’ से प्रेरणा ली, जिसमें हीर की मौत पहले हो जाती है। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने फिल्म में भी हीर का अंत दुखद रखा। फिल्म में नरगिस फाखरी का किरदार हीर कौल अंत में बीमारी के कारण मर जाता है। उसके बाद रणबीर कपूर का किरदार जॉर्डन एक टूटे हुए कलाकार के रूप में दिखता है, जिसकी पीड़ा उसके संगीत में झलकती है। रणबीर कपूर के करियर की अहम फिल्म 2011 में रिलीज हुई “रॉकस्टार” में रणबीर कपूर ने जॉर्डन नाम के संघर्षरत गायक की भूमिका निभाई थी। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया था और इसके गाने आज भी लोकप्रिय हैं। भले ही रिलीज के समय फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन समय के साथ यह एक कल्ट फिल्म बन गई। रणबीर कपूर के अभिनय और फिल्म की भावनात्मक कहानी को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। इम्तियाज अली के इस खुलासे के बाद फैंस के बीच यह चर्चा फिर से शुरू हो गई है कि अगर मूल स्क्रिप्ट बरकरार रहती, तो शायद “रॉकस्टार” का अंत बिल्कुल अलग होता।

Continue reading on the app

गैरी कर्स्टन श्रीलंका के नए हेड कोच बने:दो साल का कॉन्ट्रैक्ट, पूर्व साउथ अफ्रीकी ने भारत को 2011 वर्ल्ड कप दिलाया था

पूर्व साउथ अफ्रीकी ओपनर गैरी कर्स्टन श्रीलंका के नए हेड कोच होंगे। सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने इसका ऐलान किया। वे 15 अप्रैल 2026 से टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। जयसूर्या की जगह लेंगे कर्स्टन को दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया गया है। वे सनथ जयसूर्या की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के सुपर-8 से बाहर होने के बाद पद छोड़ दिया था। 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक साथ रहेंगे श्रीलंका के साथ उनके दो साल के कार्यकाल में सबसे बड़ा टूर्नामेंट 2027 का वनडे वर्ल्ड कप होगा, जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। टीम की कोशिश उस टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालिफाई करने की होगी। टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के कोच थे गैरी कर्स्टन इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान नामीबिया टीम के कंसल्टेंट कोच भी रहे थे। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 101 टेस्ट और 185 वनडे खेले हैं। 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता था कोचिंग में भी कर्स्टन का अच्छा रिकॉर्ड रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद टीम ने टेस्ट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और रैंकिंग में नंबर-1 बना था। इसके बाद उन्होंने दो साल तक साउथ अफ्रीका की टीम को भी कोचिंग दी। पाकिस्तानी कोच का पद बीच में छोड़ा कर्स्टन अप्रैल 2024 में पाकिस्तान टीम के व्हाइट बॉल कोच भी बने थे, लेकिन बोर्ड और खिलाड़ियों के साथ मतभेद के कारण उन्होंने बीच में ही पद छोड़ दिया था। IPL में RCB और GT के साथ रहे कस्टर्न का अनुभव IPL में भी रहा। वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के साथ जुड़े रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने पहले ही सीजन में खिताब जीता था, उस समय कर्स्टन टीम के बैटिंग कोच थे। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत टी-20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराया टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक विज्ञापन आया। इसमें रोहित कहते नजर आए- ‘टीम इंडिया हिस्ट्री रिपीट भी करेगी और टीम इंडिया हिस्ट्री डिफीट भी करेगी।’ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर हिस्ट्री रिपीट भी की और हिस्ट्री डिफीट भी की। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Bangladesh vs Pakistan 1st ODI: सिर्फ 91 गेंदों में वनडे हार गया पाकिस्तान, बांग्लादेश ने उड़ाई धज्जियां

बांग्लादेश की टीम ने पहले वनडे मैच में पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रन बनाकर ढेर हो गई जवाब में बांग्लादेश ने 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया. Wed, 11 Mar 2026 17:40:19 +0530

  Videos
See all

Iran-America War: जंग में बढ़ रहा प्रेशर, बैकफुट पर ट्रंप ! | Trump | Netanyahu | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:10:59+00:00

Russia Entru in Iran Israel War Live: जंग में कूदा रूस | Breaking News | Trump | Putin | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:11:50+00:00

Israel attack on Iran: Iran में भीषण विस्फोट| #shorts #breakingnews #israelattacks #warupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:11:23+00:00

Iran Commander Funeral News: शहीद कमांडर्स को देख रो पड़ा ईरान! #irannews #funeral #tehran #warupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:07:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers