T20 World Cup 2026: 131 करोड़ रुपये के इनाम के बाद अब टीम इंडिया को 25 करोड़ रुपये और मिले, बरसा पैसा ही पैसा
T20 World Cup prize money: टीम इंडिया को मिले 24 करोड़, ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा पाकिस्तान को मिली प्राइज मनी
T20 World Cup prize money: आईसीसी ने बुधवार को टी20 विश्व कप 2026 के बाद टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी का आधिकारिक बंटवारा घोषित कर दिया। इस बार खिलाड़ियों और टीमों के लिए कुल 11.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 103 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल रखा गया था। ये रकम 2024 में बढ़ाए गए आईसीसी प्राइज मनी ढांचे के तहत ही फिक्स की गई थी।
ICC की प्रेस रिलीज के मुताबिक यह रकम ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल में टीमों के प्रदर्शन के आधार पर दी गई। इसमें हर टीम को मिलने वाली बेस पार्टिसिपेशन राशि, मैच जीतने का बोनस और अगले राउंड में पहुंचने पर मिलने वाली रकम भी शामिल है। हालांकि यह पूरी राशि टैक्स या अन्य कटौतियों से पहले की है।
भारत के खाते में आए 24 करोड़
टूर्नामेंट जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे ज्यादा 2,639,423 डॉलर (करीब 24.25 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिली। फाइनल हारने वाली न्यूजीलैंड टीम भी मालामाल हो गई। कीवी टीम को करीब 1,422,692 डॉलर (करीब 13.08 करोड़ रुपये) दिए गए।
वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों में साउथ अफ्रीका को1,005,577 डॉलर (करीब 9.24 करोड़ रुपये) मिले जबकि इंग्लैंड के खाते में 974,423 डॉलर (करीब 8.96 करोड़ रुपये) की राशि आई।
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को भी मिला अच्छा इनाम
टूर्नामेंट में अलग-अलग चरणों तक पहुंचने के आधार पर अन्य टीमों को भी अच्छी रकम मिली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को करीब 522,692 डॉलर (करीब 4.80 करोड़ रुपये) मिले। वहीं, वेस्टइंडीज को 538,269 डॉलर की प्राइज मनी मिली।
बाकी टीमों को कितनी राशि मिली
टूर्नामेंट में खेलने वाली बाकी टीमों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर रकम दी गई। जिम्बाब्वे को 491,538 डॉलर (4.52 करोड़) और श्रीलंका को 475,962 डॉलर (4.37 करोड़) मिले। इसके अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइडेट स्टेट्स ऑफ अमेरिका की टीम को 309,808 (2.84 करोड़) डॉलर-डॉलर दिए गए।
हर टीम को मिला बेस प्राइज
टूर्नामेंट में शामिल हर टीम को बेस पार्टिसिपेशन फीस भी दी गई। कनाडा, नामीबिया और ओमान की क्रिकेट टीम को 2.25 लाख यूएस डॉलर की राशि दी गई। ICC के मुताबिक यह पूरी प्राइज मनी टीमों के प्रदर्शन, मैच जीतने के बोनस और अलग-अलग चरणों में आगे बढ़ने के आधार पर तय की गई है। इस तरह T20 वर्ल्ड कप 2026 सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि आर्थिक तौर पर भी टीमों के लिए बड़ा टूर्नामेंट साबित हुआ।
प्राइज़ मनी डिस्ट्रीब्यूशन (US डॉलर में):
भारत- $2,639,423 (24.25 करोड़ रुपये)
न्यूज़ीलैंड-$1,422,692 (13.08 करोड़ रुपये)
साउथ अफ़्रीका - $1,005,577 (9.24 करोड़ रुपये)
इंग्लैंड - $974,423 (8.96 करोड़ रुपये)
वेस्ट इंडीज़ - $538,269
पाकिस्तान - $522,692
ज़िम्बाब्वे - $491,538
श्रीलंका - $475,962
अफ़गानिस्तान - $309,808
ऑस्ट्रेलिया - $309,808
USA - $309,808
स्कॉटलैंड - $278,654
आयरलैंड - $271,731
इटली - $256,154
नीदरलैंड - $256,154
UAE - $256,154
नेपाल - $256,154
कनाडा - $225,000
नामीबिया - $225,000
ओमान - $225,000
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















