Responsive Scrollable Menu

कादर और फतह लेकर टूट पड़ा ईरान, तबाही नहीं छिपा पा रहा इजरायल

मिडिल ईस्ट की जंग अब उस मुकाम पर आ गई है जहां से वापसी का रास्ता नामुमकिन नजर आता है। रविवार की रात ईरान ने इजराइल पर अब तक का सबसे भीषण और बड़ा हमला बोल दिया। तेल अवीव का आसमान 10 जोरदार धमाकों से दहल उठा। लेकिन इस बार कहानी अलग है। पहली बार इजराइल के अंदर हुई तबाही की तस्वीरें इतनी तेजी से वायरल हो रही हैं। ईरानी मिसाइलों और ड्रोंस ने इजराइल के डिफेंस को भेजते हुए वो मंजर पैदा किया जिसकी कल्पना किसी नेनहीं की थी। इजराइली सेना ने पुष्टि की है कि ईरान ने नई और घातक बैलेस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया। आईडीएफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नादौसानी ने भले ही दावा किया कि रन की सैन्य क्षमता में गिरावट आई है लेकिन तेल अभी की सड़कों पर गिरे मलबे और जलती इमारतों की तस्वीरों ने दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: हाथों में ईरान का झंडा, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खामनेई के एक्स अकाउंट से क्या पोस्ट कर दिया, मचा हड़कंप!

आसमान में इंटरसेप्टर सिस्टम जरूर सक्रिय थे लेकिन ईरान के मिसाइलों की तादाद इतनी ज्यादा थी कि इजराइल का अभेद कवच भी इस बार बेबस नजर आया। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजिश्कियान के माफीनामे के महज 24 घंटे बाद ही पूरा क्षेत्र बारूद के ढेर में बैठ गया। कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ईंधन भंडारण क्षेत्र को ड्रोन से निशाना बनाया गया। जिससे वहां भारी नुकसान हुआ। वहीं सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने 21 ड्रोंस को मार गिराया। यूएई ने भी हाई अलर्ट जारी किया है। साफ है ईरान अब आर-पार के मूड में है और पूरे क्षेत्र में फैले अमेरिकी और इजरायली हितों को निशाना बना रहा है। ईरान ने केवल इजराइल ही नहीं बल्कि बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को भी सीधे निशाने पर लिया। आईआरजीसी ने इसे अपने जल शोधन संयंत्र पर हुए हमले का बदला बताया। 

इसे भी पढ़ें: Mojtaba Khamenei के सुप्रीम लीडर बनने पर ट्रंप ने क्या कहा? इधर इजरायल बोला- मार देंगे

दूसरी तरफ इजराइल ने ईरान के तेहरान और अल्बोर्ज प्रांत में पांच प्रमुख तेल केंद्रों को तबाह कर दिया।  जिसमें चार टैंकर चालकों की मौत हो गई। इन हमलों के बाद तेहरान का आसमान काले धुएं की मोटी चादर में ढक गया। इधर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया है कि उन्हें ईरान से बिना शर्त समर्पण के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं। उन्होंने मिनाब स्कूल हमले को ईरान की अपनी गलती करार दिया।

Continue reading on the app

Saudi Missile Attack पर बड़ा खुलासा, Indian Embassy ने बताया- हमले में कोई भारतीय हताहत नहीं

सऊदी अरब में एक आवासीय परिसर पर हुए मिसाइल हमले में किसी भी भारतीय की मौत नहीं हुई है। रियाद में भारतीय दूतावास ने सोमवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने कहा कि रविवार को इस घटना में घायल हुए एक भारतीय नागरिक का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राहत की बात है कि कल शाम अल खर्ज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भी भारतीय की जान नहीं गई।’’

इसने बताया कि वह इस मामले में संबंधित सऊदी प्रशासन के संपर्क में है। काउंसलर (सामुदायिक कल्याण) वाई साबिर ने रविवार रात अल खर्ज का दौरा किया और घटना में घायल हुए भारतीय नागरिक से मुलाकात की। दूतावास ने कहा, ‘‘उसका (घायल व्यक्ति का) अल खर्ज के एक सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है।’’ रविवार को सऊदी प्रशासन ने बताया था कि अल खर्ज में रखरखाव और सफाई से संबंधित एक कंपनी के आवासीय परिसर पर मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय नागरिक था। हालांकि, सऊदी प्रशासन ने मृतकों की पहचान नहीं बताई थी।

सोमवार को ‘सऊदी सिविल डिफेंस’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘...सभी अंतिम प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, यह निर्धारित किया गया है कि दो मृतक बांग्लादेशी हैं, (11) घायल व्यक्ति भी बांग्लादेशी हैं और एक घायल व्यक्ति भारतीय है।’’ अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी से ईरान पर संयुक्त हमला शुरू किया था। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर नए समझौते के लिए दबाव बढ़ाने के बाद कई दिनों से की जा रही तैयारियों के बाद हुआ। ईरान की जवाबी कार्रवाई से युद्ध पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया।

Continue reading on the app

  Sports

मेडल सेरमनी के दौरान किसने किया संजू सैमसन को इग्नोर, सबको दिया प्यार पर 'बेस्ट बैटर' को गले लगाने से किया इंकार

सचिन तेंदुलकर के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी तकनीक और मानसिक मजबूती पर काम किया, जिसका फल आज पूरे भारत के सामने है.  मेडल देते समय गले मिलना या न मिलना एक व्यक्तिगत क्रिया हो सकती है, लेकिन संजू ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है, जो किसी भी मेडल या गले लगने से कहीं बड़ा सम्मान है. Mon, 9 Mar 2026 16:58:44 +0530

  Videos
See all

Uttam Nagar Case: उत्तम नगर Tarun हत्या मामले में बुलडोजर एक्शन के बाद ये हाल! Delhi News Bulldozer #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T11:40:14+00:00

Avimukteshwaranand Controversy | 'नियमों से खिलवाड़' ...Swami ले रहे धर्म की आड़ ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T11:40:14+00:00

खुद की आलोचना पर क्या बोले Gautam Gambhir? | T20 World Cup | Team India | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T11:42:15+00:00

Israel-Iran War News | America में राष्ट्रपति Trump के फैसले का क्यों हो रहा विरोध | #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T11:40:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers