Spot Fixing: शाहिद अफरीदी ने मोहम्मद आमिर को जड़ा था थप्पड़, पाकिस्तानी दिग्गज का स्पॉट फिक्सिंग पर बड़ा खुलासा
2010 Spot fixing scandal: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े विवादों में शामिल 2010 लॉर्ड्स स्पॉट फिक्सिंग कांड को लेकर अब एक नया खुलासा सामने आया है। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर और राष्ट्रीय चयनकर्ता अब्दुल रज्जाक ने बताया है कि यह साजिश कैसे सामने आई और उस वक्त टीम के सीनियर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर से सच उगलवाने के लिए थप्पड़ तक मार दिया था।
रज्जाक ने यह खुलासा पाकिस्तान के एक टीवी शो में बातचीत के दौरान किया। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स टेस्ट में हुई स्पॉट फिक्सिंग की साजिश का पहला सुराग उन्हें लंदन में रहने वाले उनके एक दोस्त से मिला था। उनका वह दोस्त पार्ट-टाइम मोबाइल फोन रिपेयर करने का काम करता था।
अफरीदी ने आमिर को थप्पड़ मारा था
रज्जाक के मुताबिक एक दिन बुकी मजहर माजिद अपने खराब मोबाइल फोन को ठीक कराने उनके दोस्त के पास आया। जब देर रात फोन ठीक हुआ तो उसमें मौजूद मैसेज देखकर वह चौंक गया। फोन में मजहर मजीद और तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच मैच में स्पॉट फिक्सिंग करने की योजना से जुड़े कई संदेश मौजूद थे।
एक मैसेज से स्पॉट फिक्सिंग का हुआ था खुलासा
रज्जाक ने बताया कि उनके दोस्त ने तुरंत यह मैसेज उन्हें दिखाए। मामला गंभीर था, इसलिए उन्होंने तुरंत टीम के सीनियर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को इसकी जानकारी दी। उस समय अफरीदी ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी, लेकिन वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और वनडे कप्तान थे।
रज्जाक ने किया शॉकिंग खुलासा
रज्जाक के अनुसार अफरीदी ने तुरंत मोहम्मद आमिर को अपने कमरे में बुलाया और उन्हें बाहर इंतजार करने को कहा। कमरे के अंदर से आवाजें आ रही थीं। अफरीदी गुस्से में आमिर से लगातार सच बताने को कह रहे थे, लेकिन आमिर शुरुआत में सब कुछ नकारते रहे।
रज्जाक ने बताया, 'जब आमिर बार-बार इनकार कर रहे थे तो अचानक मुझे एक तेज थप्पड़ की आवाज सुनाई दी। मैं तुरंत कमरे के अंदर गया। इसके बाद आमिर रोने लगे और उन्होंने पूरी साजिश कबूल कर ली।'
इसके बाद टीम के अंदर हड़कंप मच गया। रज्जाक का मानना है कि अगर उस समय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम मैनेजमेंट ने तेजी से कार्रवाई की होती तो शायद मामला इतना बड़ा नहीं बनता।
उन्होंने बताया कि कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर को सलाह दी थी कि तीनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाकर उन्हें अनुशासनात्मक आधार पर तुरंत घर भेज दिया जाए, इससे पहले कि मामला इंटरनेशनल स्तर तक पहुंचे। लेकिन बाद में मामला सामने आ गया और आईसीसी ने कार्रवाई की।
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान सलमान बट, तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर को स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया। इसके बाद तीनों पर प्रतिबंध लगाया गया और ब्रिटेन की अदालत ने उन्हें जेल की सजा भी सुनाई।
सलमान बट और मोहम्मद आसिफ इसके बाद कभी पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाए, हालांकि पांच साल का प्रतिबंध पूरा करने के बाद उन्हें घरेलू क्रिकेट में वापसी की अनुमति मिली। वहीं मोहम्मद आमिर को उनकी कम उम्र और शुरुआती स्वीकारोक्ति को देखते हुए राहत मिली। उन्होंने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की और बाद में 2024 टी20 वर्ल्ड कप तक खेलते रहे।
Hina Khan: सेल्फी लेते वक्त बाल-बाल बची हिना खान, इस वजह से पैपराजी को लगाई फटकार!
Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) हाल ही में मुंबई में एक इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुई, जहां उनके साथ हादसा होते-होते बच गया। फैंस के साथ सेल्फी लेते समय वह स्टेज के किनारे तक पहुंच गई और उनका संतुलन बिगड़ गया, लेकिन समय रहते संभलने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इफ्तार इवेंट में पहुंची हिना खान
रमजान के महीने में हिना मुंबई में आयोजित ‘बरकत-ए-रमजान’ इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। यह कार्यक्रम भामला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था। हिना को देखने के लिए वहां बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे।
यह भी पढ़े - ‘अल्फा’ की रिलीज डेट का ऐलान, आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
सेल्फी लेते वक्त बिगड़ा बैलेंस
इवेंट के दौरान हिना स्टेज पर खड़ी होकर नीचे मौजूद फैंस के साथ सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान वह स्टेज के बिल्कुल किनारे तक आ गई और अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया। हालांकि, पास में मौजूद लोगों ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया, जिससे वह गिरने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया।
पैपराजी पर फूटा गुस्सा
इवेंट के बाद जब हिना बाहर निकल रही थी, तब फैंस और पैपराजी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। शोर-शराबा ज्यादा होने पर हिना थोड़ा नाराज हो गई। वायरल वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है, “शांति… शांति… सब चुप हो जाओ।”
कैंसर से जूझ रही हिना खान
गौरतलब है कि जून 2024 में हिना ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज का पता चला है। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया था कि वह इस बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह मजबूत और सकारात्मक हैं।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली पहचान
हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में टीवी शो ‘Yeh Rishta Kya Kehlata Hai’ से की थी। इस सीरियल में उन्होंने ‘अक्षरा’ का किरदार निभाया था, जिसके बाद वो घर-घर में लोकप्रिय हो गई। इसके अलावा वो ‘Bigg Boss’ और ‘Khatron Ke Khiladi’ जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
यह भी पढ़े - लखनऊ कॉन्सर्ट के बीच रो पड़ी सुनिधि चौहान, इस वजह से फैंस से मांगी माफी!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)








