Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास
इलुलिसैट (ग्रीनलैंड), तीन नवंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नाटो सहयोगी डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड पर नियंत्रण हासिल करने के महीनों लंबे दबाव के बाद, यहां के सांसदों ने मंगलवार को आर्कटिक द्वीप, डेनमार्क और अमेरिका के बीच एक ऐसे समझौते को मंजूरी दे दी है, जो आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा। यह त्रिपक्षीय समझौता ग्रीनलैंड में और अधिक अमेरिकी सैन्य ठिकाने स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करता है, जिससे ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने की ट्रंप द्वारा बार-बार की जा रही मांग के बाद पैदा हुआ तनाव काफी हद तक कम हो गया है। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य ग्रीनलैंड में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति को बढ़ाना है, जबकि इस स्वशासी द्वीप पर नियंत्रण डेनमार्क का ही रहेगा।
यदि ग्रीनलैंड भविष्य में कभी स्वतंत्रता का मार्ग चुनता है, तब भी यह सुरक्षा समझौता लागू रहेगा।
IED ब्लास्ट में पाकिस्तानी मेजर की मौत, ग्वादर में चला रहा था सर्च ऑपरेशन, मुनीर को झटका
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकियों के खिलाफ अभियान के दौरान IED ब्लास्ट में 34 वर्षीय मेजर वजाहात वहीद की मौत हो गई. यह घटना ग्वादर जिले के पसनी स्थित शादिकौर इलाके में हुई. वहीं, कलात जिले के जट्टकाबाद में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18









