New Bike: भारत में लॉन्च होगी रॉयल एनफील्ड की गुरिल्ला 450, जानें क्या होंगे नए बदलाव?
New Bike: भारतीय दोपहिया निर्माता रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अपनी 450cc मोटरसाइकिल लाइनअप को लगातार मजबूत कर रही है। इस लाइनअप में फिलहाल Royal Enfield Himalayan 450 और Royal Enfield Guerrilla 450 शामिल हैं। इनमें से Guerrilla 450 को 2024 में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी इसके अपडेटेड वर्जन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नया अपडेट मार्च 2026 के अंत तक बाजार में आ सकता है।
मिल सकते हैं कुछ मैकेनिकल अपडेट
हालांकि कंपनी ने अभी तक इस अपडेट के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें कुछ मैकेनिकल सुधार किए जा सकते हैं। Royal Enfield पहले भी अपने मॉडलों में ऐसे बदलाव करती रही है। उदाहरण के तौर पर Royal Enfield Hunter 350 के अपडेटेड वर्जन में भी कंपनी ने सस्पेंशन और राइड क्वालिटी से जुड़े सुधार किए थे, जिससे राइडर का आराम और बाइक का कंट्रोल बेहतर हुआ था।
नए फीचर्स और कलर ऑप्शन की उम्मीद
अपडेटेड Guerrilla 450 में फीचर्स के स्तर पर भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नए कलर ऑप्शन जोड़कर बाइक के लुक को और आकर्षक बना सकती है। फिलहाल यह मोटरसाइकिल Brava Blue, Shadow Ash, Peix Bronze, Smoke Silver, Playa Black और Gold Dip जैसे रंगों में उपलब्ध है। नए वर्जन में इन रंगों के साथ कुछ नए शेड्स भी शामिल किए जा सकते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
गुरिल्ला 450 में Sherpa इंजन दिया गया है, जो Royal Enfield Himalayan 450 में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह 452cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 40 hp की पावर और 40 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ राइड-बाय-वायर सिस्टम, दो राइडिंग मोड और 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
सस्पेंशन, ब्रेकिंग और कीमत
इस बाइक में आगे 43 mm के टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क दिए गए हैं, जो 140 mm का व्हील ट्रैवल प्रदान करते हैं। वहीं पीछे 150 mm का मोनो-शॉक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग के लिए आगे 310 mm का वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और पीछे 270 mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो डुअल-चैनल ABS से लैस है। भारत में रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 की शुरुआती कीमत लगभग 2.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
(मंजू कुमारी)
Mahindra SUV: भारत में अपडेटेड स्कॉर्पियो एन लॉन्च करने की तैयारी, फेसलिफ्ट मॉडल में होंगे नए फीचर्स
Mahindra SUV: भारतीय एसयूवी बाजार में महिंद्रा की Mahindra Scorpio N ने मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी जल्द ही इसका अपडेटेड या फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) इस लोकप्रिय SUV में नई टेक्नोलॉजी और कुछ अपडेटेड फीचर्स जोड़ने की तैयारी कर रही है। स्कॉर्पियो एन पहले से ही लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित मजबूत SUV के रूप में जानी जाती है। ऐसे में आने वाले फेसलिफ्ट में टेक्नोलॉजी और कंफर्ट से जुड़े अपडेट ग्राहकों के खरीदारी फैसले को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि माना जा रहा है कि मैकेनिकल सेटअप में बड़े बदलाव नहीं होंगे।
इंटीरियर टेक्नोलॉजी में हो सकते हैं बड़े बदलाव
- फेसलिफ्टेड Mahindra Scorpio N में सबसे बड़ा अपडेट इंफोटेनमेंट सिस्टम में देखने को मिल सकता है। मौजूदा मॉडल में पहले से बड़ी स्क्रीन दी गई है, लेकिन नए वर्जन में इससे भी बड़ी टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है।
- इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार SUV में सेमी-डिजिटल सेटअप की जगह पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। इससे ड्राइवर को नेविगेशन, वाहन की जानकारी और ड्राइवर असिस्टेंस अलर्ट ज्यादा साफ तरीके से दिखाई देंगे। अपडेट के तौर पर बेहतर कनेक्टेड कार फीचर्स और स्मार्टफोन इंटीग्रेशन भी जोड़े जा सकते हैं।
कंफर्ट और सेक्टर फीचर्स में भी सुधार
तकनीकी अपडेट के साथ कंपनी कंफर्ट और सेफ्टी से जुड़े नए फीचर्स भी शामिल कर सकती है। संभावित बदलावों में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), बेहतर विजिबिलिटी के लिए अतिरिक्त कैमरे और अपग्रेडेड इंफोटेनमेंट इंटरफेस शामिल हो सकते हैं। मौजूदा मॉडल में पहले से ही कई एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। फेसलिफ्ट के बाद इस लिस्ट में और भी आधुनिक फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।
डिजाइन में हल्के बदलाव संभव
रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसलिफ्ट मॉडल के एक्सटीरियर में बहुत बड़े बदलाव नहीं किए जाएंगे। इसमें नई ग्रिल डिटेलिंग, अपडेटेड हेडलाइट और टेललाइट डिजाइन के साथ बंपर में छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ये बदलाव आमतौर पर कार के लुक को नया और फ्रेश बनाने के लिए किए जाते हैं, जबकि SUV की मूल डिजाइन और पहचान को बरकरार रखा जाता है।
इंजन और लॉन्च टाइमलाइन
उम्मीद है कि फेसलिफ्टेड Mahindra Scorpio N में मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प ही बरकरार रहेंगे। ये इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध रहेंगे, जबकि कुछ वेरिएंट में फोर-व्हील ड्राइव का विकल्प भी मिल सकता है। हालांकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा नहीं की है, लेकिन टेस्टिंग और डेवलपमेंट के बाद इसे भारतीय बाजार में पेश किए जाने की उम्मीद है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



.jpg)




