अलवर में महिला दिवस पर दिखी नारी शक्ति, मंत्री संजय शर्मा ने दिखाई ‘FIT WOMEN NATION’ मैराथन को हरी झंडी
Womens Day 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अलवर में महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर ‘FIT WOMEN NATION’ महिला मैराथन का आयोजन किया गया. मैराथन की शुरुआत अलवर के प्रसिद्ध पुरजन विहार (कंपनी बाग) से हुई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था.
मंत्री संजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वस्थ और मजबूत होना समाज के विकास के लिए बेहद जरूरी है. जब महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होंगी, तभी समाज और परिवार भी मजबूत बनेंगे.
राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल खेल तक सीमित नहीं रहते. ये समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने बताया कि ‘FIT WOMEN NATION’ जैसे आयोजन महिलाओं को आत्मविश्वास देने का काम करते हैं. इससे महिलाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग होती हैं.
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, अलवर के पुरजन विहार (कंपनी बाग) से आयोजित, ‘FIT WOMEN NATION’ महिला मैराथन को, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने… pic.twitter.com/NhmLwWNYAg
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) March 9, 2026
बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया हिस्सा
मैराथन में शहर की कई महिलाओं, छात्राओं और युवतियों ने भाग लिया. सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ पूरी की. कार्यक्रम का माहौल काफी जोश और ऊर्जा से भरा हुआ था. कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन में सहयोग दिया.
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में महिलाओं के लिए फिट रहना बहुत जरूरी है. व्यस्त दिनचर्या के कारण कई बार महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पातीं. ऐसे कार्यक्रम उन्हें फिटनेस और व्यायाम के महत्व को समझने का मौका देते हैं. नियमित दौड़, योग और व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव भी कम होता है.
इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं. इससे महिलाओं को खेल और फिटनेस से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित यह मैराथन महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है. इससे यह संदेश भी मिलता है कि स्वस्थ महिला ही मजबूत समाज की नींव होती है.
'किताबें पढ़ो, जरूरत हो तभी करो सोशल मीडिया का इस्तेमाल', CM योगी ने दी बच्चों को सीख
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के विकास के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रहे हैं. इसके साथ ही सीएम योगी समय-समय पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों की शिकायतें भी सुनते हैं. सीएम योगी ने सोमवार को भी जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को तुरंत उनके निस्तारण के आदेश दिए. इस दौरान सीएम योगी खुद फरियादियों के पास पहुंचे और उनका प्रार्थना पत्र लेकर उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार सभी की उचित समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है.
सीएम योगी ने तय समय में समस्या के निदान के लिए निर्देश
सीएम योगी ने कहा कि फरियादी निश्चिंत होकर घर जाएं, उनकी समस्याओं का निस्तारण होगा. इसके साथ ही सीएम योगी ने राज्य के विभिन्न जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि हर समस्या का निस्तारण समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाए. बता दें कि जनता दर्शन के दौरान कई फरियादियों के साथ उनके बच्चे भी पहुंचे थे.
इस दौरान सीएम योगी ने बच्चों को चॉकलेट दी और उनसे पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा. जब सीएम योगी एक बच्चे के पास पहुंचे तो उन्होंने बच्चे से कहा कि किताबें पढ़ो. सोशल मीडिया का प्रयोग उतना ही करो, जितना जरूरी हो. सीएम योगी ने कहा कि इसका ज्यादा इस्तेमाल घातक होता है. इसके साथ ही सीएम योगी ने उन्हें मोबाइल आदि का इस्तेमाल भी कम करने की सलाह दी.
निवेश और उद्योग विकास में स्वीकार नहीं की जाएगी देरी या लापरवाही
जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने दो उद्यमियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं. सीएम योगी ने उनका प्रार्थना पत्र लिया और उसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों, विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) और जिला प्रशासन को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए.
राज्य में लागू पारदर्शी व्यवस्थाएं- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि राज्य में निवेश का बेहतरीन इकोसिस्टम तैयार किया गया है. इसके लिए सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम समेत कई पारदर्शी व्यवस्थाएं लागू की हैं. उन्होंने कहा कि, उद्यमियों की परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है. इसके साथ ही सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा कि निवेश और उद्योग विकास में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.
अवैध कब्जे के मामले पर सीएम ने दिखाई सख्ती
जनता दर्शन में कासगंज से आए एक पीड़ित ने सीएम के सामने पुलिस से जुड़ी शिकायत भी की. पीड़ित ने अपने प्रकरण में कार्रवाई पर देरी की भी सीएम से शिकायत की. इस पर सीएम योगी ने पुलिस अधीक्षक को मामले का संज्ञान लेने और उसका समय ले समाधान करने का निर्देश दिया. इसके अलावा एक मामला पारिवारिक विवाद से भी जुड़ा था. जो अवैध कब्जे से जुड़ा हुआ था. सीएम योगी ने इस मामले पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि ऐसे मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. साथ ही सीएम ने उसके तुरंत निस्तारण के भी आदेश दिए.
ये भी पढ़ें: 'किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी बेटियां, जन्म से स्नातक तक खातें में आएंगे पैसे', महिला दिवस पर बोले CM योगी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















