'किताबें पढ़ो, जरूरत हो तभी करो सोशल मीडिया का इस्तेमाल', CM योगी ने दी बच्चों को सीख
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के विकास के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रहे हैं. इसके साथ ही सीएम योगी समय-समय पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों की शिकायतें भी सुनते हैं. सीएम योगी ने सोमवार को भी जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को तुरंत उनके निस्तारण के आदेश दिए. इस दौरान सीएम योगी खुद फरियादियों के पास पहुंचे और उनका प्रार्थना पत्र लेकर उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार सभी की उचित समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है.
सीएम योगी ने तय समय में समस्या के निदान के लिए निर्देश
सीएम योगी ने कहा कि फरियादी निश्चिंत होकर घर जाएं, उनकी समस्याओं का निस्तारण होगा. इसके साथ ही सीएम योगी ने राज्य के विभिन्न जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि हर समस्या का निस्तारण समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाए. बता दें कि जनता दर्शन के दौरान कई फरियादियों के साथ उनके बच्चे भी पहुंचे थे.
इस दौरान सीएम योगी ने बच्चों को चॉकलेट दी और उनसे पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा. जब सीएम योगी एक बच्चे के पास पहुंचे तो उन्होंने बच्चे से कहा कि किताबें पढ़ो. सोशल मीडिया का प्रयोग उतना ही करो, जितना जरूरी हो. सीएम योगी ने कहा कि इसका ज्यादा इस्तेमाल घातक होता है. इसके साथ ही सीएम योगी ने उन्हें मोबाइल आदि का इस्तेमाल भी कम करने की सलाह दी.
निवेश और उद्योग विकास में स्वीकार नहीं की जाएगी देरी या लापरवाही
जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने दो उद्यमियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं. सीएम योगी ने उनका प्रार्थना पत्र लिया और उसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों, विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) और जिला प्रशासन को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए.
राज्य में लागू पारदर्शी व्यवस्थाएं- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि राज्य में निवेश का बेहतरीन इकोसिस्टम तैयार किया गया है. इसके लिए सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम समेत कई पारदर्शी व्यवस्थाएं लागू की हैं. उन्होंने कहा कि, उद्यमियों की परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है. इसके साथ ही सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा कि निवेश और उद्योग विकास में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.
अवैध कब्जे के मामले पर सीएम ने दिखाई सख्ती
जनता दर्शन में कासगंज से आए एक पीड़ित ने सीएम के सामने पुलिस से जुड़ी शिकायत भी की. पीड़ित ने अपने प्रकरण में कार्रवाई पर देरी की भी सीएम से शिकायत की. इस पर सीएम योगी ने पुलिस अधीक्षक को मामले का संज्ञान लेने और उसका समय ले समाधान करने का निर्देश दिया. इसके अलावा एक मामला पारिवारिक विवाद से भी जुड़ा था. जो अवैध कब्जे से जुड़ा हुआ था. सीएम योगी ने इस मामले पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि ऐसे मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. साथ ही सीएम ने उसके तुरंत निस्तारण के भी आदेश दिए.
ये भी पढ़ें: 'किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी बेटियां, जन्म से स्नातक तक खातें में आएंगे पैसे', महिला दिवस पर बोले CM योगी
पाकिस्तान ने ईरानी युद्धपोत को लेकर फैलाई झूठी खबर, एआई से बनाया फर्जी वीडियो
नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस) हाल के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल किया गया। इस वीडियो में यह दावा किया गया कि भारत ने ईरान के युद्धपोत आईआरआईएस डेना की लोकेशन से जुड़ी जानकारी इजरायल को दी थी।
हालांकि यह बात पूरी तरह झूठ और भ्रम फैलाने वाली है। आधिकारिक स्रोतों के अनुसार यह झूठी खबर फैलाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक फर्जी वीडियो तैयार किया गया। पाकिस्तानी एजेंसी से संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स ने इस फर्जी वीडियो को बढ़ावा दिया। इसके माध्यम से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई है।
दरअसल इस भ्रामक व फर्जी सामग्री को पाकिस्तान के इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा फैलाया गया। आईएसपीआर का इकोसिस्टम इस झूठ में संलिप्त है। यह जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण फैलाने के इरादे से किया गया कृत्य था। यह पूरी कार्रवाई पाकिस्तान के इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशन से जुड़े दुष्प्रचार पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा हैं। इन खातों ने डिजिटल रूप से बदले गए वीडियो के माध्यम से भारत के बारे में गलत धारणा बनाने की कोशिश की।
यह वीडियो एआई द्वारा निर्मित और डिजिटल रूप से परिवर्तित है, जिसमें रायसीना वार्ता में सेना प्रमुख के भाषण की एक फुटेज का उपयोग किया गया है। इस फुटेज को जानबूझकर भ्रामक कहानी गढ़ने के लिए एडिट किया गया है। फर्जी वीडियो के जरिए यह दावा कि भारत ने जहाज की लोकेशन इजरायल के साथ साझा की। हालाँकि यह बात पूरी तरह से झूठ और निराधार है।
यह वीडियो दर्शकों को गुमराह करने और भारत की विश्वसनीयता को निशाना बनाने के उद्देश्य से किए गए एक समन्वित दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा है। भारत ने ईरानी युद्धपोत को लेकर फैलाए गए भ्रामक दावे का खंडन किया है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के फैक्ट चेक में आधिकारिक स्तर पर इस दावे को पूरी तरह झूठा और निराधार बताया गया है। फैक्ट चेक में यह स्पष्ट दिखाया गया है कि सेनाध्यक्ष का असली भाषण कुछ और है लेकिन उसको एडिट करके भ्रामक बना दिया गया है। यह झूठा वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से तैयार किया गया है।
जांच में पाया गया कि वीडियो में एक आधिकारिक भाषण की फुटेज का उपयोग किया गया और उसे संपादित कर ऐसा दिखाने का प्रयास किया गया मानो भारत ने ईरानी जहाज की स्थिति साझा की हो। आधिकारिक तथ्य-जांच में यह स्पष्ट किया गया है कि भारत द्वारा ईरानी युद्धपोत की लोकेशन इजरायल को बताने का दावा पूरी तरह आधारहीन है। संबंधित वीडियो को कृत्रिम रूप से तैयार और संपादित किया गया है, जिसका उद्देश्य दर्शकों को भ्रमित करना और भारत की विश्वसनीयता को प्रभावित करना है।
विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किए गए वीडियो और तस्वीरों का उपयोग कर दुष्प्रचार फैलाने की घटनाएं बढ़ी हैं। इसी कारण डिजिटल मंचों के लिए यह आवश्यक है कि वे ऐसे कृत्रिम रूप से बनाए गए या संपादित की गई सामग्री की पहचान करें और उसे स्पष्ट रूप से चिन्हित करें। जनता और मीडिया संस्थानों से भी अपील की गई है कि किसी भी वीडियो या दावे को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोतों से अवश्य करें, ताकि झूठी और भ्रामक जानकारी के प्रसार को रोका जा सके।
ऐसी अफवाहों को रोकने के लिए भारत में सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े नए नियम लागू किए गए हैं, जिनके तहत कृत्रिम रूप से तैयार सामग्री को स्पष्ट रूप से चिन्हित करना आवश्यक है। डिजिटल मंचों से अपेक्षा की गई है कि वे ऐसे नियमों का पालन करें ताकि छेड़छाड़ किए गए वीडियो और भ्रामक सामग्री के प्रसार को रोका जा सके।
--आईएएनएस
जीसीबी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















