Responsive Scrollable Menu

इस हफ्ते OTT पर जमकर मिलेगा एंटरटेनमेंट, रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज

हर हफ्ते बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। दर्शकों को हर शुक्रवार इस बात का इंतजार रहता है कि कौन सी नई फिल्म या सीरीज आने वाली है। 9 मार्च से 15 मार्च के बीच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काफी कुछ रिलीज किया जाने वाला है। …

Continue reading on the app

न्यूजीलैंड ने गिफ्ट में दे दिया 'विश्व कप', भारत की जीत को पचा नहीं पा रहे मोहम्मद आमिर

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में भारत की जीत को पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने न्यूजीलैंड द्वारा दिया गया गिफ्ट बताया है और कीवी टीम की रणनीति पर सवाल उठाए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni-Gambhir: 'कोच साहब किलर..' 2 साल बाद इंस्टाग्राम पर लौटे धोनी, गंभीर पर पोस्ट कर फैंस को दिया सरप्राइज

MS Dhoni-Gambhir: भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पल देखने को मिला। भारत के लिए 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर टीम को बधाई देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस पोस्ट में उन्होंने टीम के साथ-साथ कोच गौतम गंभीर का भी खास अंदाज में जिक्र किया और इसपर गंभीर भी कहां पीछे रहे, उन्होंने भी अपने पुराने दोस्त को याद किया। 

भारत ने रविवार को अहमदाबाद के में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता। इस जीत के बाद पूरी दुनिया में भारतीय क्रिकेट फैंस जश्न में डूब गए। इसी बीच धोनी का इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा का बड़ा विषय बन गया।

धोनी ने गंभीर के लिए किया पोस्ट
धोनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'इतिहास अहमदाबाद में बनता है। टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सबको खेलते देखना बेहद खुशी की बात है। कोच साहब, आपकी मुस्कान आप पर खूब जच रही। मुस्कान के साथ आपकी इंटेंसिटी किलर कॉम्बिनेशन है। बहुत बढ़िया, मजे करो दोस्तों। (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है, चैंपियन बॉलर)।'

धोनी की इस पोस्ट ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को 8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और यह भारतीय क्रिकेट से जुड़ी सबसे वायरल पोस्ट्स में से एक बन गई। खास बात यह रही कि धोनी ने पोस्ट में गंभीर की मुस्कान का जिक्र करते हुए उन्हें अलग से संबोधित किया।

गंभीर ने भी दिया मजेदार जवाब
अपने पुराने कप्तान का पोस्ट आए, उस पर गंभीर रिएक्ट न करे, ऐसा कैसा होता तो टीम इंडिया के हेड कोच गंभीर ने भी धोनी के पोस्ट के जवाब में लिखा-और मुस्कुराने की वजह भी तो शानदार है, आपको देखकर अच्छा लगा!

गंभीर के इस छोटे से जवाब को भी फैंस ने खूब पसंद किया। सिर्फ एक घंटे के अंदर ही इस रिप्लाई पर करीब 20 हजार लाइक्स आ गए। फैंस के बीच दोनों दिग्गजों के इस सोशल मीडिया एक्सचेंज को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि धोनी और गंभीर दोनों ही भारत की बड़ी जीतों के अहम चेहरे रहे हैं और कई बार गंभीर ने स्टार कल्चर का जिक्र करते हुए धोनी का नाम लिया है। वो कई बार कह चुके हैं कि 2011 वनडे विश्व कप की जीत का जितना श्रेय धोनी को दिया जाता, उतना युवराज या अन्य खिलाड़ियों को नहीं मिलता। इसी वजह से फैंस को अक्सर ये लगता है कि धोनी और गंभीर के बीच अनबन है। लेकिन अब टीम इंडिया की नई उपलब्धि के बाद दोनों दिग्गजों का यह हल्के-फुल्के संवाद ने ये तो साफ कर दिया कि दोनों के बीच मनमुटाव जैसी बात नहीं। 

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों से लेकर पूर्व दिग्गजों तक, हर कोई टीम की तारीफ कर रहा है। लेकिन धोनी का यह पोस्ट और गंभीर का जवाब फैंस के लिए एक अलग ही यादगार पल बन गया है।

Mon, 09 Mar 2026 14:33:46 +0530

  Videos
See all

तेज रफ्तार ने छीनी तीन जिंदगियां, 2 घायल | Breaking News l Basti News | UP Accident | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T09:41:35+00:00

Shankaracharya Avimukteshwaranand vs Ashutosh Brahamchari | CM Yogi: पर बरसे स्वामी|UP Politics|News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T09:34:16+00:00

सेल्समैन हत्या मामला Kanpur..आरोपी छोटू उर्फ निसार पुलिस मुठभेड़ में घायल l UP Crime l Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T09:35:48+00:00

News Ki Pathshala |Sushant Sinha: Trump को नहीं थी कि उम्मीद कि ईरान का ऐसा होगा पलटवार |Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T09:36:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers