Responsive Scrollable Menu

MS Dhoni-Gambhir: 'कोच साहब किलर..' 2 साल बाद इंस्टाग्राम पर लौटे धोनी, गंभीर पर पोस्ट कर फैंस को दिया सरप्राइज

MS Dhoni-Gambhir: भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पल देखने को मिला। भारत के लिए 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर टीम को बधाई देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस पोस्ट में उन्होंने टीम के साथ-साथ कोच गौतम गंभीर का भी खास अंदाज में जिक्र किया और इसपर गंभीर भी कहां पीछे रहे, उन्होंने भी अपने पुराने दोस्त को याद किया। 

भारत ने रविवार को अहमदाबाद के में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता। इस जीत के बाद पूरी दुनिया में भारतीय क्रिकेट फैंस जश्न में डूब गए। इसी बीच धोनी का इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा का बड़ा विषय बन गया।

धोनी ने गंभीर के लिए किया पोस्ट
धोनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'इतिहास अहमदाबाद में बनता है। टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सबको खेलते देखना बेहद खुशी की बात है। कोच साहब, आपकी मुस्कान आप पर खूब जच रही। मुस्कान के साथ आपकी इंटेंसिटी किलर कॉम्बिनेशन है। बहुत बढ़िया, मजे करो दोस्तों। (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है, चैंपियन बॉलर)।'

धोनी की इस पोस्ट ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को 8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और यह भारतीय क्रिकेट से जुड़ी सबसे वायरल पोस्ट्स में से एक बन गई। खास बात यह रही कि धोनी ने पोस्ट में गंभीर की मुस्कान का जिक्र करते हुए उन्हें अलग से संबोधित किया।

गंभीर ने भी दिया मजेदार जवाब
अपने पुराने कप्तान का पोस्ट आए, उस पर गंभीर रिएक्ट न करे, ऐसा कैसा होता तो टीम इंडिया के हेड कोच गंभीर ने भी धोनी के पोस्ट के जवाब में लिखा-और मुस्कुराने की वजह भी तो शानदार है, आपको देखकर अच्छा लगा!

गंभीर के इस छोटे से जवाब को भी फैंस ने खूब पसंद किया। सिर्फ एक घंटे के अंदर ही इस रिप्लाई पर करीब 20 हजार लाइक्स आ गए। फैंस के बीच दोनों दिग्गजों के इस सोशल मीडिया एक्सचेंज को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि धोनी और गंभीर दोनों ही भारत की बड़ी जीतों के अहम चेहरे रहे हैं और कई बार गंभीर ने स्टार कल्चर का जिक्र करते हुए धोनी का नाम लिया है। वो कई बार कह चुके हैं कि 2011 वनडे विश्व कप की जीत का जितना श्रेय धोनी को दिया जाता, उतना युवराज या अन्य खिलाड़ियों को नहीं मिलता। इसी वजह से फैंस को अक्सर ये लगता है कि धोनी और गंभीर के बीच अनबन है। लेकिन अब टीम इंडिया की नई उपलब्धि के बाद दोनों दिग्गजों का यह हल्के-फुल्के संवाद ने ये तो साफ कर दिया कि दोनों के बीच मनमुटाव जैसी बात नहीं। 

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों से लेकर पूर्व दिग्गजों तक, हर कोई टीम की तारीफ कर रहा है। लेकिन धोनी का यह पोस्ट और गंभीर का जवाब फैंस के लिए एक अलग ही यादगार पल बन गया है।

Continue reading on the app

IND vs NZ Final: मैं जब हारकर बैठ गया था, तब सर ने मेरा साथ दिया, गंभीर नहीं...सैमसन ने दिग्गज को दिया कमबैक का क्रेडिट

Sanju Samson comeback: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के कई हीरो रहे, लेकिन अगर किसी एक खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी अलग पहचान बनाई तो वह थे संजू सैमसन। फाइनल में सैमसन की 46 गेंदों पर खेली गई शानदार 89 रन की पारी ने मैच का रुख बदल दिया और भारत को खिताब की दहलीज तक पहुंचा दिया।

जब संजू 89 रन पर लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट हुए तो उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान थी, लेकिन भीतर थोड़ी कसक भी थी। वह सिर्फ 11 रन दूर थे अपने वर्ल्ड कप शतक से। जिस गेंद पर वह आउट हुए वह लो फुल टॉस थी, जिसे वह सही टाइम नहीं कर पाए। इससे पहले तक वह बेहतरीन लय में थे और मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट खेल रहे थे।

सचिन तेंदुलकर से लगातार संपर्क में था: संजू
अहमदाबाद के स्टेडियम में उस वक्त अलग ही माहौल था। दर्शक चेत्ता-चेत्ता (मलयालम में बड़े भाई) चिल्ला रहे थे और डीजे मलयालम गानों से माहौल को और जोशीला बना रहा था। संजू की हर चौके-छक्के पर पूरा स्टेडियम जमकर झूम रहा था। 

रविवार रात जब उन्हें टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया तो उनके चेहरे पर वही हल्की सी मुस्कान फिर दिखी। इस दौरान उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा भी किया। संजू ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से वह लगातार सचिन तेंदुलकर से बात कर रहे थे।

'सचिन सर ने बुरे वक्त से निकलने में मदद की'
संजू ने बताया, 'ऑस्ट्रेलिया में जब मैं टीम के साथ था लेकिन एक भी मैच नहीं खेल रहा था, तब मैं समझना चाहता था कि इस समय मुझे कैसा मानसिकता रखनी चाहिए। इसलिए मैंने सचिन सर से संपर्क किया। हम लोगों की कई लंबी बातचीत हुई। यहां तक कि फाइनल से एक दिन पहले भी उन्होंने फोन करके पूछा कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं।'

संजू ने सेमीफाइनल और फाइनल में दमदार पारी खेली
संजू के लिए यह सफर आसान नहीं रहा। 2024 में जब भारत ने वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब वह टीम में जरूर थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उस समय उन्होंने सिर्फ एक चीज की वो थी कल्पना। संजू ने कहा, 'मैं लगातार सोचता था कि एक दिन ऐसा मौका आएगा जब मैं टीम के लिए बड़ा काम करूंगा।' 

एक समय संजू ने करियर खत्म मान लिया था
संजू के करियर का सबसे मुश्किल दौर पिछले साल न्यूजीलैंड सीरीज के बाद आया। संजू ने खुद माना कि वह उस समय पूरी तरह टूट चुके थे। उन्हें लगा कि शायद उनका सपना खत्म हो गया है। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। टीम में दाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी और कुछ खिलाड़ियों की कमजोरियों के चलते उन्हें एक आखिरी मौका मिला। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी मजाक में कहा था कि अगर संजू को टीम में लेना हो तो किसे बाहर किया जाए- तिलक वर्मा या अभिषेक शर्मा? 

यह मौका संजू के लिए करियर का टर्निंग पॉइंट बन गया। वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में उन्होंने 97 रन की नाबाद पारी खेली। उस समय उनकी आंखों से आंसू निकल आए थे। इसके बाद मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 89 रन की तेजतर्रार पारी खेली। लेकिन असली कमाल फाइनल में हुआ, जहां उन्होंने फिर 89 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर है।  इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। खास तौर पर रचिन रवींद्र की गेंद पर लगातार तीन छक्के दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेंगे।

संजू की बल्लेबाजी की खूबसूरती सिर्फ ताकत में नहीं, बल्कि नजाकत में भी दिखी। जिमी नीशम की लगभग परफेक्ट यॉर्कर को उन्होंने सिर्फ बैट का फेस खोलकर थर्ड मैन की तरफ मोड़ दिया। ऐसे लचीले हाथ और कलाई बहुत कम बल्लेबाजों के पास होती है। उनकी बल्लेबाजी की तारीफ दुनिया के दिग्गज भी करते हैं। श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने कहा कि संजू बेहद खास खिलाड़ी हैं। जब वह पूरी तरह फोकस में होते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है।

केरल के छोटे से मछुआरे शहर विजिंजम से निकलकर संजू ने वर्ल्ड कप की कहानी बदल दी। उन्हें शायद अपने छूटे हुए शतकों का अफसोस नहीं होगा, क्योंकि उनकी पारियां शतक से भी ज्यादा भारी साबित हुईं।

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर ईरान की ज्यादातर खिलाड़ी स्वदेश रवाना

ईरान की महिला फुटबॉल टीम के अधिकतर खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य ऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर बुधवार को स्वदेश रवाना हो गए। ईरान की टीम के सात सदस्यों ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के शरण देने की प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।  Wed, 11 Mar 2026 13:42:58 +0530

  Videos
See all

Israel Attack on Iran Live: Khamenei | US | Tel Aviv-Yafo | Trump | Khamene | Oil Price |Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T07:56:11+00:00

Yogi Adityanath Mother Controversy: जेल जाने का सता रहा डर, युवाओं को भड़का रहा Maulana #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:05:00+00:00

Harish Case Update: हरीश को मिली इच्छामृत्यु की अनुमति| #shorts #scorder #ichchhaamrtyu #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T08:00:43+00:00

lpg gas cylinders Live : LPG को लेकर सड़क पर मचा हाहाकार ! |gas cylinder shortage in india |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T07:57:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers