Responsive Scrollable Menu

ईशान किशन का कलेजा चीर देने वाला खुलासा... फाइनल से पहले बहन को खोया, पर देश के लिए आंसुओं को पी गए

Ishan Kishan revealed his personal loss T20 WC Final: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन टीम के हीरो ईशान किशन ने बताया कि कैसे उन्होंने देश के लिए गम के आंसूओं को पी लिया. फाइनल से ठीक पहले ईशान कि चचेरी बहन की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी, लेकिन उन्होंने इस चीज को खुद पर हावी नहीं होने दिया.

Continue reading on the app

24 साल की उम्र में पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, 1 दिन पहले भारत बना टी20 वर्ल्ड चैंपियन

शाहजैब भट्टी ने लिखा, "अलविदा पाकिस्तान क्रिकेट. 24 साल की उम्र में मैं पाकिस्तान क्रिकेट छोड़ रहा हूं. पिछले साल मैंने लाइव टेलीविजन पर क्वैद-ए-आजम फाइनल जिताया था. उसके बाद से मुझे लगभग 40 मैचों में लगातार बेंच पर बैठाया गया. मेरा एक ही सपना था कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करूं. लेकिन राजनीति, भ्रष्टाचार और ढांचे की कमी ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया.

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni-Gambhir: 'कोच साहब किलर..' 2 साल बाद इंस्टाग्राम पर लौटे धोनी, गंभीर पर पोस्ट कर फैंस को दिया सरप्राइज

MS Dhoni-Gambhir: भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पल देखने को मिला। भारत के लिए 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर टीम को बधाई देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस पोस्ट में उन्होंने टीम के साथ-साथ कोच गौतम गंभीर का भी खास अंदाज में जिक्र किया और इसपर गंभीर भी कहां पीछे रहे, उन्होंने भी अपने पुराने दोस्त को याद किया। 

भारत ने रविवार को अहमदाबाद के में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता। इस जीत के बाद पूरी दुनिया में भारतीय क्रिकेट फैंस जश्न में डूब गए। इसी बीच धोनी का इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा का बड़ा विषय बन गया।

धोनी ने गंभीर के लिए किया पोस्ट
धोनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'इतिहास अहमदाबाद में बनता है। टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सबको खेलते देखना बेहद खुशी की बात है। कोच साहब, आपकी मुस्कान आप पर खूब जच रही। मुस्कान के साथ आपकी इंटेंसिटी किलर कॉम्बिनेशन है। बहुत बढ़िया, मजे करो दोस्तों। (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है, चैंपियन बॉलर)।'

धोनी की इस पोस्ट ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को 8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और यह भारतीय क्रिकेट से जुड़ी सबसे वायरल पोस्ट्स में से एक बन गई। खास बात यह रही कि धोनी ने पोस्ट में गंभीर की मुस्कान का जिक्र करते हुए उन्हें अलग से संबोधित किया।

गंभीर ने भी दिया मजेदार जवाब
अपने पुराने कप्तान का पोस्ट आए, उस पर गंभीर रिएक्ट न करे, ऐसा कैसा होता तो टीम इंडिया के हेड कोच गंभीर ने भी धोनी के पोस्ट के जवाब में लिखा-और मुस्कुराने की वजह भी तो शानदार है, आपको देखकर अच्छा लगा!

गंभीर के इस छोटे से जवाब को भी फैंस ने खूब पसंद किया। सिर्फ एक घंटे के अंदर ही इस रिप्लाई पर करीब 20 हजार लाइक्स आ गए। फैंस के बीच दोनों दिग्गजों के इस सोशल मीडिया एक्सचेंज को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि धोनी और गंभीर दोनों ही भारत की बड़ी जीतों के अहम चेहरे रहे हैं और कई बार गंभीर ने स्टार कल्चर का जिक्र करते हुए धोनी का नाम लिया है। वो कई बार कह चुके हैं कि 2011 वनडे विश्व कप की जीत का जितना श्रेय धोनी को दिया जाता, उतना युवराज या अन्य खिलाड़ियों को नहीं मिलता। इसी वजह से फैंस को अक्सर ये लगता है कि धोनी और गंभीर के बीच अनबन है। लेकिन अब टीम इंडिया की नई उपलब्धि के बाद दोनों दिग्गजों का यह हल्के-फुल्के संवाद ने ये तो साफ कर दिया कि दोनों के बीच मनमुटाव जैसी बात नहीं। 

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों से लेकर पूर्व दिग्गजों तक, हर कोई टीम की तारीफ कर रहा है। लेकिन धोनी का यह पोस्ट और गंभीर का जवाब फैंस के लिए एक अलग ही यादगार पल बन गया है।

Mon, 09 Mar 2026 14:33:46 +0530

  Videos
See all

Israel Us Iran War News | US और इजरायली सेना ने बेस को बनाया निशाना |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T09:05:00+00:00

Israel Us Iran War News | बहरीन : अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल में आई खराबी |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T09:06:19+00:00

Israel Us Iran War News | बहरीन में ऑयल डिपो पर ईरान का अटैक |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T09:07:24+00:00

US Attack on Iran: Iran पर हमला! क्या अधूरा रह गया America का मिशन? #shorts #usattackoniran #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T09:05:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers