Responsive Scrollable Menu

UP Scholarship 2026: छात्रों के लिए खुशखबरी! इस दिन आ सकती है यूपी स्कॉलरशिप की दूसरी किस्त; पोर्टल पर ऐसे चेक करें आवेदन का स्टेटस

UP Scholarship 2026: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. Uttar Pradesh Social Welfare Department जल्द ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यूपी स्कॉलरशिप की दूसरी किस्त जारी करने की तैयारी कर रहा है. विभाग के अनुसार फेज-2 की स्कॉलरशिप राशि 18 मार्च 2026 को छात्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है. इस चरण में प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक दोनों योजनाओं के पात्र छात्रों को भुगतान किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- UPSC CAPF AC Recruitment 2026: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में निकली बंपर भर्ती, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका

हर साल उत्तर प्रदेश में लाखों छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते हैं. सरकार की ओर से दी जाने वाली यह आर्थिक सहायता उन छात्रों के लिए काफी मददगार साबित होती है जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई का सामना करते हैं.

ऑनलाइन ऐसे चेक करें स्कॉलरशिप स्टेटस

जिन छात्रों ने स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया है, वे अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए सरकार ने आधिकारिक पोर्टल UP Scholarship Portal उपलब्ध कराया है. इस पोर्टल के माध्यम से छात्र यह जान सकते हैं कि उनका आवेदन वेरिफाई हुआ है, मंजूर हुआ है या रिजेक्ट हो गया है.

स्टेटस चेक करने के आसान स्टेप्स:- 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं.

  2. होमपेज पर ‘Status’ या ‘Application Status’ विकल्प पर क्लिक करें.

  3. अब Academic Year 2025-26 का चयन करें.

  4. अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें.

  5. इसके बाद Search बटन पर क्लिक करें.

  6. स्क्रीन पर आपके आवेदन की पूरी जानकारी दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.

स्टेटस का क्या मतलब होता है?

स्कॉलरशिप पोर्टल पर अलग-अलग प्रकार के स्टेटस दिखाई देते हैं, जिनका अलग अर्थ होता है.

  • Pending Verification: इसका मतलब है कि आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच अभी जारी है.

  • Approved / Disbursed: इसका अर्थ है कि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है और स्कॉलरशिप की राशि आपके खाते में भेज दी गई है या जल्द भेजी जाएगी.

  • Rejected: यदि स्टेटस रिजेक्ट दिखता है तो इसका मतलब है कि आवेदन में किसी गलती या दस्तावेज की समस्या के कारण उसे अस्वीकार कर दिया गया है.

किन छात्रों को मिलता है लाभ?

उत्तर प्रदेश सरकार की यह स्कॉलरशिप योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद के लिए चलाई जाती है. इसके तहत सामान्य वर्ग, ओबीसी, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को लाभ दिया जाता है.

बैंक खाते से जुड़ी जरूरी जानकारी

स्कॉलरशिप की राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजी जाती है. इसलिए छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक और सक्रिय हो. यदि बैंक विवरण में कोई गलती होती है तो भुगतान में देरी हो सकती है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे समय-समय पर पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस जरूर जांचते रहें, ताकि किसी भी समस्या को समय रहते ठीक किया जा सके.

यह भी पढ़ें- पढ़ाई के बीच आर्थिक दबाव नहीं बनेगा बाधा, इन राज्यों में मिलती है स्कॉलरशिप; होते हैं छात्रों के सपने साकार

Continue reading on the app

Bilaspur HC Bomb Threat: सुनवाई छोड़ कोर्ट से भाग निकले छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज! जानिए क्यों मची अफरातफरी

Bilaspur HC Bomb Threat: सुनवाई छोड़ कोर्ट से भाग निकले छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज! जानिए क्यों मची अफरातफरी

Continue reading on the app

  Sports

भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी ही टीम के लिए मजे, जानें क्या कहा?

भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। देश में जहां इसे लेकर जश्न का माहौल है वहीं पाकिस्तान में इसे लेकर बहस के सिलसिले चल रहे हैं। भारत की जीत पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर खूब चर्चा कर रहे हैं। कुछ तो भारतीय टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उसकी कामयाबी को किसी न किसी बहाने से कमतर बताने की कोशिश भी कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो पाकिस्तानी टीम का ही मखौल उड़ा रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद जो खुद की ही टीम के मजे लेते हुए दिख रहे हैं। 

दरअसल, हारना मना है शो पर अहमद शहजाद ने कहा कि भारत टॉप पर है। क्योंकि उसने टॉप टीमों के खिलाफ तैयारी की। उन्होंने कहा कि वो बी, सी, डी टीम से नहीं खेलते हैं। वो जिम्बाब्वे को हराके या वो यूगांडा को हराके या वो केन्या को हराके और उसके बाद स्टैट्स नहीं दिखा देते कि देखो जी कि ये फलाने हमारे प्लेयर ने इतना कर दिया। नहीं वो बड़ी टीमों के खिलाफ बड़े मैच खेलते हैं। बड़ी-बड़ी सीरीज खेलते हैं। उनके पास प्लेयर के ऊपर प्लेयर बैठा हुआ है। ये जो फाइनल के अंदर... ये कोई नई बात नहीं है। ये भारत ने कोई पहली बार नहीं किया है। अच्छी टीमें राइट टाइम पर पिक करती हैं। पिछली दो मैच उठाकर देखिए। 250 किए, उनकी जगह पर हम होते तो 80 करते और उसके बाद कहते कि इतना तो कर दिया अब बोलकर डिफेंड करे उसको। 

शहजाद यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, पाकिस्तान के पास टैलेंट की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान के पास टैलेंट की कमी नहीं है हमारे सिस्टम में गड़बड़ी है। वहां पर क्या है- टैलेंट भी है और सिस्टम भी है। वे टैलेंट और सिस्टम के थ्रू प्लेयर प्रोड्यूस करते जा रहे हैं। ये प्लेयर कौन हैं? ये वो प्लेयर हैं संजू सैमसन जिसे कभी चांस ही नहीं मिलता। वह मैन ऑफ द सीरीज हो गया वर्ल्ड कप के अंदर। ये वो प्लेयर ईशान किशन, उसको खिलाते ही नहीं। डिसिप्लिन का कहकर साइड में किया हुआ था। वो भी डोमेस्टिक में परफॉर्म करके यहां आया और जितनी इम्पैक्टफुल इनिंग्स वो खेल रहा है वह तैयार था। अभिषेक शर्मा कितने प्रेशर में था। उसने शो किया है फाइनल में 21 गेंद में 50 करके कि लो भाई ये लो, हम खड़े हुए हैं। 
Mon, 09 Mar 2026 15:13:02 +0530

  Videos
See all

President Security Lapse पर Kangana Ranaut का विपक्ष पर तीखा हमला | #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T10:01:44+00:00

Iran Israel War Update: 4 महीने से हो रही थी खामेनेई की हत्या की प्लानिंग! |Ali Khamenei Death |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T10:01:05+00:00

Israel Us Iran War News | एयर डिफेंस सिस्टम ने इजरायल के ड्रोन को मार गिराया |#ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T10:01:41+00:00

Uttarakhand Budget 2026: सीएम धामी का 1 लाख 11 हजार करोड़ का 'धुरंधर' बजट | CM Dhami | Dehradun News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T10:12:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers