Responsive Scrollable Menu

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किस टीम ने हारे सबसे ज्यादा फाइनल, पाकिस्तान भी लिस्ट में शामिल

T20 World Cup : भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 96 रनों से जीत लिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ गया. भारत से खिताबी मुकाबले में मिली इस करारी हार के साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. अब वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उस अनचाही लिस्ट में शामिल हो गई है, जहां वो कभी भी नहीं जाना चाहती थी. तो आइए जानते हैं कि न्यूजीलैंड के नाम कौन सा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड 

दरअसल, भारत के हाथों टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा हारने वाली टीमों की लिस्ट में शामलि हो गई है. अब न्यूजीलैंड की टीम दो बार फाइनल हार गई है.  इसके साथ ही उसने पाकिस्तान और श्रीलंका की इस मामले में बराबरी कर ली है. पाकिस्तान और श्रीलंका भी दो बार फाइनल में हारने वाली टीमों की लिस्ट में शामिल हैं.

T20 वर्ल्ड कप फाइनल सबसे ज्यादा हारने वाली टीमें

  • 2 - पाकिस्तान (2007, 2022)
  • 2 - श्रीलंका (2009, 2012)
  • 2 - न्यूज़ीलैंड (2021, 2026)

पाकिस्तान 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2007 फाइनल में 157 रनों का बचाव करते हुए 5 रनों से हराया था. इसके बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में 138 रनों का पीछा करते हुए 5 विकेट से धूल चटाई थी. 

श्रीलंका 

श्रीलंका क्रिकेट टीम को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2009 के फाइनल में हार मिली थी, जब उसे पाकिस्तान ने 139 रनों का पीछा करते हुए 8 विकेट से ट्रॉफी पर कब्जा किया था. इसके बाद श्रीलंका को वेस्टइंडीज से टी20 वर्ल्ड कप 2012 में हार मिली थी, जब वो फाइनल में 137 रनों का पीछा करते हुए 101 पर ढेर हो गई थी.

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 2021 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था और उसका चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 173 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया था. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने न्यूजीलैंड को 255 रनों का बचाव करते हुए 96 रनों से हरा दिया.

ये भी पढ़ें : टी20 वर्ल्ड कप में कब किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड, जानिए सभी के नाम

Continue reading on the app

Mahieka vs Natasa Net Worth: हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड या एक्स वाइफ, नेटवर्थ में कौन है सबसे आगे?

Mahieka Sharma vs Natasa Net Worth: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक तरफ जहां टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन कर छाए हुए हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ वो एपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की वजह से भी चर्चा में हैं. न्यूजिलैंड से मैच जीतने के बाद माहिका हार्दिक के साथ स्टेडियम में पहुंची और क्रिकेटर पर जमकर प्यार लुटाया. अब गर्लफ्रेंड संग वायरल हो रही वीडियोज के बीच हार्दिक की एक्स पत्नी नताशा के बारे में भी लोग बात करने लगे हैं. तो ऐसे में  जानते हैं, क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड और एक्स वाइफ में किसकी नेटवर्थ ज्यादा है.

क्या करती हैं माहिका शर्मा?

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माह‍िका शर्मा (Hardik Pandya Girlfriend) एक मशहूर मॉडल हैं, वो कई बड़े-बड़े फैशन ड‍िजाइनर्स के लिए रैम्प वॉक कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्म्स में भी काम किया है. उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के साथ भी काम किया है. माहिका  इंडियन फैशन अवार्ड्स में ‘मॉडल ऑफ द ईयर’ भी रह चुकी हैं. माहिका कुछ समय पहले ही 25 साल की हुई हैं और इस सम हार्दिका की वजह से सुर्खियों में हैं.

माहिका शर्मा की कितनी है नेटवर्थ?

 माहिका के नेटवर्थ की बात करें तो इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा कहीं भी घोषित नहीं किया गया है, लेकिन उनकी कमाई मॉडलिंग और एड से होती है. वहीं कई रिपोर्ट में माहिका की नेटवर्थ (Mahieka Sharma Net Worth) का खुलासा करते बताया गया है कि उनकी पास कुल संपत्ति 3.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है.

कितनी है नताशा की नेटवर्थ? 

एक तरफ जहां हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जिंदगी में आगे बड़ गए हैं. तो वहीं, नताशा सिंगल हैं और अपने बेटे के साथ लाइफ बिता रही है. अगर माहिका की नेटवर्थ के आगे हार्दिक की एक्स पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Hardik Pandya Ex-Wife) की संपत्ति की बात करें तो वो लगभग 5 से 6 गुना ज्यादा है. एक्ट्रेस लगभग 20 करोड़ रुपये की मालकिन (Natasa Stankovic Net Worth) हैं.

कहां से कमाई करती हैं हार्दिक की एक्स पत्नी?

नताशा स्टेनकोविक ((Natasa Stankovic) की कमाई के जरिए की बात करें तो वो कई प्रोजेक्ट्स और एड के जरिए पैसे कमाती हैं. इसके अलावा, वो कई म्यूजिक वीडियोज में भी दिखती हैं. बता दें, नताशा मॉडलिंग और एक्टिंग दोनों करती हैं. उन्हें शादी से पहले यारम, झूठा कहीं का, फुकरे रिटर्न्स, डैडी, 7 आवर्स टू गो, प्रॉमिस डैड, एक्शन जैक्सन, ढिश्कियाऊं और सत्याग्रह जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: शाहरुख-अनुष्का से अक्षय-अजय तक, भारत की जीत पर खुशी से झूमे ये बॉलीवुड सेलेब्स

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup जीत कर जसप्रीत बुमराह पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव

भारत ने T20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है. न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टीम लगातार दो बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई. यह भारत की तीसरी T20 विश्व कप जीत है. देश में जश्न का माहौल है, जहां सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन की प्रतिक्रियाएं चर्चा का विषय हैं, साथ ही किसी खिलाड़ी को राष्ट्रीय धरोहर भी बताया गया है. Mon, 09 Mar 2026 14:15:15 +0530

  Videos
See all

Israel Attacks Iran Navy: Iranian Navy base पर Israel का भीषण हमला| #iranisraelwar #navybase #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T08:42:34+00:00

Oil price passes $100 a barrel as war in Middle East continues | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T08:43:52+00:00

Israel Iran War: पाकिस्तान में तेल का संकट ! | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T08:43:56+00:00

US Israel Ground Invasion: US Israel की Ground Force Iran पर हमले के लिए तैयार| #shorts #usisrael #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T08:46:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers