Responsive Scrollable Menu

OTT Release This Week (9 मार्च 2026): इस हफ्ते OTT पर आ रही नई फिल्में और वेब सीरीज

OTT Release This Week: आज कल लोग सिनेमाघरों के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म पर भी नई फिल्में और वेब सीरीज देखना ...

Continue reading on the app

फिल्ममेकर पर भड़कीं तृषा कृष्णन:थलापति विजय से नाम जुड़ने पर आपत्तिजनक कमेंट किया, एक्ट्रेस की फटकार के बाद माफी मांगी

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों थलापति विजय से नाम जुड़ने से सुर्खियों में हैं। तलाक की खबरों के बीच ही थलापति विजय, तृषा के साथ एक वेडिंग रिसेप्शन का हिस्सा बने थे, जिस पर अब विवाद हो गया है। एक फिल्ममेकर आर.पार्थिबन ने एक्ट्रेस की तस्वीर देखकर कहा था कि उन्हें कुछ दिनों तक घर पर ही रहना चाहिए। इस पर अब एक्ट्रेस भड़क गई हैं। तृषा ने हाल ही में आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्विटर) से बिना किसी का नाम लिए फिल्ममेकर पार्थिबन को फटकारते हुए लिखा, ‘मुझे हाल ही में हुए एक इवेंट के ऑर्गेनाइजर द्वारा बताया गया कि मेरा नाम और मेरी तस्वीर आखिरी समय पर एक व्यक्ति के अनुरोध पर, उसके सहायक के माध्यम से, शामिल की गई थी। माइक पर बोलने से कोई बात समझदार या मजेदार नहीं बन जाती, वह सिर्फ बेवकूफी को जोर से सुनाता है। बिना जानकारी के कही गई बुरी बातें सामने वाले के बारे में नहीं, बल्कि बोलने वाले के बारे में ज्यादा बताती हैं।’ जानिए क्या था फिल्ममेकर का बयान आर.पार्थिबन हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड में पहुंचे थे। इस दौरान उनसे उन एक्टर्स के बारे में सवाल किए गए जिनके साथ वो पहले काम कर चुके हैं। ये सवाल तस्वीरें दिखाकर किए गए थे। जैसे ही उन्हें तृषा कृष्णन की तस्वीर दिखाई गई, तो उन्होंने हाल ही में विजय के साथ वायरल तस्वीरों पर तंज कसते हुए कहा, 'इसे कुछ दिनों तक घर पर ही रखना चाहिए, अगर वो बाहर न निकले तो ज्यादा अच्छा होगा, क्योंकि इससे बहुत सारी समस्याएं हो रही हैं।' फिल्ममेकर ने मांगी माफी तृषा की पोस्ट सामने आने के बाद आर.पार्थिबन ने आधिकारिक तौर पर माफी मांगी है। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘क्या हो गया? सब कुछ गलत हो गया है। अब कोई रास्ता नहीं बचा, सिवाय पछताने के।’

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 Prize Money: विश्व विजेता बनने पर टीम इंडिया पर करोड़ों की बारिश, जानें प्राइज मनी पर लगेगा कितना टैक्स?

बीते रविवार को भारत ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की लीडरशिप में भारत की नेशनल टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई है। ये जीत ऐतिहासिक थी क्योंकि भारत ने लगातार दूसरी बार टाइटल को बचाया और पहली बार अपने घर में वर्ल्ड चैंपियन भी बना। इस जीत के बाद टीम को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से एक बड़ी प्राइज मनी भी मिली लेकिन भारतीय टैक्स कानूनों के तहत इस प्राइज अमाउंट पर टैक्स भी लगेगा। 
 
टीम इंडिया पर करोड़ों की बारिश 
टी20 वर्ल्ड कप 2026 एडिशन के लिए आईसीसी ने 13.5 मिलियन डॉलर के रिकॉर्ड प्राइज पूल की घोषणा की थी। ये रकम 120 करोड़ भारतीय रुपये हो जाती है। ये रकम पिछले टूर्नामेंट के प्राइज पूल से लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है। 

टूर्नामेंट चैंपियन के तौर पर भारत को तीन मिलियन डॉलर मिले। ये भारतीय करेंसी में लगभग 27.48 करोड़ रुपये होते हैं। वहीं रनर-अप टीम न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर मिले, जो लगभग 14.65 करोड़ रुपये होते हैं। इस प्राइज मनी को आमतौर पर बोर्ड के अंदरूनी फैसलों के हिसाब से खिलाड़ियों कोचिंग स्टाफ और क्रिकेट बोर्ड में बांट दिया जाता है। 

भारतीय टैक्स कानून के तहत कॉम्पिटीशन से मिली प्राइज मनी दूसरे सोर्स से इनकम की कैटेगरी में आती है। इसी कारण से हर रकम पर एक फिक्स्ड रेट से टैक्स लगता है। इनकम टैक्स एक्ट 1961 के अनुसार ऐसी जीती हुई रकम पर सेक्शन 115BB के तहत टैक्स लगता है। ये प्राइज मनी पर 30 प्रतिशत का फ्लैट टैक्स रेट लगाता है। 
Mon, 09 Mar 2026 13:04:17 +0530

  Videos
See all

राहुल गांधी की विदेशी नागरिकता | Rahul Gandhi is Raul Vinci? Rahul Gandhi Dual Citizenship | British #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T07:38:53+00:00

युद्ध में अब तक ईरान को कितना नुकसान ? । Netnyahu । Trump । Khamenei | Iran Israel War Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T07:40:12+00:00

US Israel- Iran War Live: अमेरिका की तोपे गिरी ईरान पर | Air Stricke | Drone Attack | World War 3 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T07:34:46+00:00

Maharashtra: गौतस्करी के शक में रोका तो मिला भैंसों से भरा ट्रक | #pune #gaurakshak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T07:31:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers