ऐश्वर्या राय ने किया सलमान खान के गाने पर जमकर डांस, वीडियो देख खुशी से झूमे फैंस
Aishwarya Rai Danced on Salman Khan Song: हाल ही में बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई में आयोजित एक भव्य शादी समारोह में शामिल हुए, जहां दोनों ने अपने शानदार अंदाज से महफिल लूट ली. जी हां, जैसे ही यह स्टार कपल डांस फ्लोर पर पहुंचा, पूरा माहौल एक्साइटेड और तालियों से गूंज उठा. दोनों की वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. वहीं एक वीडियो में ऐश्वर्या सलमान खान के गाने पर झूमते हुए नजर आ रही हैं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.
डांस फ्लोर पर छा गए ऐश्वर्या और अभिषेक
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. जी हां, इस ग्रैंड वेडिंग में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को सलमान खान के मशहूर गाने Salaam‑E‑Ishq पर झूमते हुए देखा गया. खास बात यह रही कि इस डांस में उनके साथ देश की जानी-मानी बिजनेसवुमन नीता अंबानी ने भी शानदार अंदाज में उनका साथ दिया. डांस फ्लोर पर तीनों की एनर्जी और केमिस्ट्री देखने लायक थी. वहीं जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, देखते ही देखते वायरल हो गया. फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार शेयर भी कर रहे हैं.
नीता अंबानी ने भी दिखाया डांस का जलवा
यह खास जश्न बिजनेसमैन परिवार से जुड़े मुदित अडानी और अनन्या दीवानजी की शादी का था. इस मौके पर जहां ऐश्वर्या राय ने अपने शानदार डांस से सबको प्रभावित किया, वहीं अभिषेक बच्चन ने भी उनका पूरा साथ दिया. हालांकि, इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा नीता अंबानी के डांस की भी रही. उन्होंने अपने स्टाइल और एनर्जी से ऐश्वर्या और अभिषेक को कड़ी टक्कर दी. उनके एक्सप्रेशंस और स्टेप्स देखकर वहां मौजूद मेहमान भी हैरान रह गए और जमकर तालियां बजाईं.
स्टाइलिश अंदाज में नजर आया स्टार कपल
इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने डार्क ब्लू रंग का खूबसूरत सूट पहना था, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद एलिगेंट लग रही थीं. वहीं अभिषेक बच्चन की बात करें तो उन्होंने व्हाइट ट्राउजर के साथ ब्लू बंदगला शेरवानी पहनकर पत्नी के साथ ट्विनिंग की. दोनों को दोस्तों और मेहमानों के साथ इस खास पल को खुलकर एंजॉय करते हुए देखा गया. दूसरी ओर नीता अंबानी ने पन्ना हरे रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था, जिसमें वह बेहद ग्रेसफुल नजर आ रही थीं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
इस भव्य समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. मशहूर सोशल मीडिया पर्सनैलिटी Orhan Awatramani उर्फ ओरी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फंक्शन की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं. ओरी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
पहले भी साथ दिखे थे ऐश्वर्या और अभिषेक
इससे पहले भी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को एक साथ एक अन्य शादी समारोह में देखा गया था. यह समारोह सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की शादी से जुड़ा बताया गया था. उस समारोह से भी इस स्टार कपल की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. कुल मिलाकर, मुंबई में हुए इस ग्रैंड वेडिंग फंक्शन में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और नीता अंबानी का डांस लोगों के लिए यादगार पल बन गया. सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को देखकर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं.
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किस टीम ने हारे सबसे ज्यादा फाइनल, पाकिस्तान भी लिस्ट में शामिल
T20 World Cup : भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 96 रनों से जीत लिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ गया. भारत से खिताबी मुकाबले में मिली इस करारी हार के साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. अब वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उस अनचाही लिस्ट में शामिल हो गई है, जहां वो कभी भी नहीं जाना चाहती थी. तो आइए जानते हैं कि न्यूजीलैंड के नाम कौन सा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
दरअसल, भारत के हाथों टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा हारने वाली टीमों की लिस्ट में शामलि हो गई है. अब न्यूजीलैंड की टीम दो बार फाइनल हार गई है. इसके साथ ही उसने पाकिस्तान और श्रीलंका की इस मामले में बराबरी कर ली है. पाकिस्तान और श्रीलंका भी दो बार फाइनल में हारने वाली टीमों की लिस्ट में शामिल हैं.
T20 वर्ल्ड कप फाइनल सबसे ज्यादा हारने वाली टीमें
- 2 - पाकिस्तान (2007, 2022)
- 2 - श्रीलंका (2009, 2012)
- 2 - न्यूज़ीलैंड (2021, 2026)
पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2007 फाइनल में 157 रनों का बचाव करते हुए 5 रनों से हराया था. इसके बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में 138 रनों का पीछा करते हुए 5 विकेट से धूल चटाई थी.
श्रीलंका
श्रीलंका क्रिकेट टीम को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2009 के फाइनल में हार मिली थी, जब उसे पाकिस्तान ने 139 रनों का पीछा करते हुए 8 विकेट से ट्रॉफी पर कब्जा किया था. इसके बाद श्रीलंका को वेस्टइंडीज से टी20 वर्ल्ड कप 2012 में हार मिली थी, जब वो फाइनल में 137 रनों का पीछा करते हुए 101 पर ढेर हो गई थी.
New Zealand skipper Mitchell Santner knows his side are inching closer towards the ultimate success at the #T20WorldCup ????https://t.co/fKVxNwldL0
— ICC (@ICC) March 9, 2026
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 2021 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था और उसका चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 173 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया था. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने न्यूजीलैंड को 255 रनों का बचाव करते हुए 96 रनों से हरा दिया.
ये भी पढ़ें : टी20 वर्ल्ड कप में कब किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड, जानिए सभी के नाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















