Responsive Scrollable Menu

12 हजार करोड़ के स्वदेशी ड्रोन तैयार कर रहा है भारत, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने!

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत की डिफेंस टेक्नोलॉजी से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। जहां नागपुर में एक ऐसी हाईटेक फैक्ट्री बनने जा रही है जो आने वाले समय में युद्ध के तरीके ही बदल सकती है। भारत की डिफेंस कंपनी सोलर डिफेंस एंड एयररोस्पेस लिमिटेड ने यह घोषणा की है कि वो करीब ₹1800 करोड़ का बड़ा निवेश करने जा रही है। यह निवेश रोबोट ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स में किया जाएगा। नागपुर में बनने वाली इस नई सुविधा में हर साल लगभग 10,000 अलग-अलग प्रकार के ड्रोन बनाए जा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: बीजिंग से दिल्ली के लिए अहम संदेश, BRICS में क्या दिखेगा बड़ा बदलाव!

इसके साथ ही करीब 1000 रोबोट भी हर साल तैयार किए जाएंगे। ये ड्रोन छोटे से लेकर बड़े और अलग-अलग मिशनों के लिए डिजाइन किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट पर आने वाले 3 से 4 सालों में 12,800 करोड़ का निवेश किया जाएगा। हालांकि यह पूरा प्रोजेक्ट महाराष्ट्र सरकार की मेगा प्रोजेक्ट पॉलिसी के तहत अगले 10 सालों में पूरी तरह से विकसित किया जाएगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि कंपनी का कहना है कि पहला रोबोट प्रोटोटाइप अगले साल के भीतर तक कंपनी तैयार कर देगी। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi का Bengal सरकार पर बड़ा प्रहार, बोले- President Murmu का अपमान देश नहीं भूलेगा

सोलर डिफेंस एंड एरोस्पेस लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन सत्यनारायण नवाल ने बताया कि आज दुनिया भर में जिस तरह के युद्ध हो रहे हैं उसे देखते हुए अब टेक्नोलॉजी ही असली ताकत बनती जा रही है। इसलिए कंपनी ने तय किया है कि वो डीप टेक डिफेंस प्रोजेक्ट में बड़ा कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि 10,000 नंबर पर अलग-अलग टाइप के जो भी जरूरत है वो चाहे 15 कि.मी. से लगाकर 1000 कि.मी. और मेल सिस्टम तक हमने यह पूरा का पूरा ये यहां पर फैसिलिटी है। और दूसरी चीज है कि रोबोटिक। आने वाले टाइम में रोबोट जो है ये अपने आप में रक्षा के क्षेत्र में बहुत ही ज्यादा ये इंपॉर्टेंट रोल ये ये करेगा। तो हमने यह सोच के कि आज हमारे पास में भले ही कोई ऑर्डर कोई इंश्योरेंस कुछ भी नहीं है। लेकिन हमने निश्चित किया के कम से कम 1000 रोबोट हम बना सके यहां पर और वह भी पर्टिकुलर डिफेंस सेक्टर के लिए। वो हमने यहां पर इसका ये किया है और एआई का जो उपयोग है जैसे रॉकेट रॉकेट के बाद में गाइडेंस सिस्टम पिट सीकर लेकिन उसके अंदर भी एक लेयर यदि एआई की आती है तो उसको और वो ज्यादा स्ट्रेटेजिक का उसका चेंज कर सकता है। तो ये सब कुछ सोच के ही हमने पूरा का पूरा के यूएईवी रोबोट वि एआई ये पूरे के पूरे यहां पर यह प्रोडक्शन का हमने यह पूरा का पूरा प्लान किया है जो एक साल के अंदर यह पूरी फैसिलिटी हमने निश्चित किया कि एक साल के अंदर यह पूरी की पूरी फैसिलिटी हम यह यहां पर कंप्लीट कर लें और उसके इमीडिएट बाद में मैं समझता हूं के एक साल के बाद में विद विदिन मंथ और टू हम एक प्रोटोटाइप रोबोट और ये चीजें ये जितनी भी यूएवी है वो हम इसको यहां पर शुरू कर देंगे।

इसे भी पढ़ें: PM Modi का AAP पर बड़ा हमला, बोले- Delhi को 'बहानेबाजी मॉडल' से मिली मुक्ति

इसके साथ ही कंपनी के अन्य अधिकारियों के मुताबिक यह प्रोजेक्ट भारत में डीप टेक इनोवेशन के क्षेत्र में बड़ा कदम होगा। इससे ना सिर्फ भारत की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ेगी बल्कि सिविलियन और इंडस्ट्रियल सेक्टर में भी नई टेक्नोलॉजी मिलेगी। इस फैक्ट्री को भारत का पहला एआई पावर्ड इंडस्ट्री 5.0 मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने की योजना है। यानी कि यहां पर एडवांस रोबोटिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट ऑटोमेशन का इस्तेमाल होगा। साथ ही में ध्यान रखा जाएगा कि मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया सस्टेनेबल और जिम्मेदार रहे। पहले चरण में कंपनी जिन मुख्य प्रोडक्ट्स पर काम करेगी उनमें सबसे अहम होंगे एडवांस पावर ड्रोन। खासतौर पर ऐसे ड्रोन जो मीडियम एल्टीट्यूड लॉन्ग एंडोरेंस यानी कि माले कैटेगरी में आते हैं। यह वही ड्रोन होते हैं जो लंबी दूरी तक उड़ान भर सकते हैं और कई घंटों तक हवा में बने रहकर निगरानी मिशन को पूरा कर सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह प्रोजेक्ट भारत की डिफेंस इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा गेम चेंजर साबित होगा। 

Continue reading on the app

जयपुर की मॉडल के साथ दिखे ईशान किशन:टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में शामिल हुईं अदिति हुंडिया, दादा ने किया था अफेयर का खुलासा

भारत क्रिकेट टीम ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाड़ी जीत के जश्न में डूबे हुए थे। इस दौरान पहली बार बल्लेबाज ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं। अदिति जयपुर के सिविल लाइंस की रहने वाली हैं और पेशे से एक मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं। जयपुर में उनका अपना फैशन ब्रांड भी है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अदिति ने ईशान के साथ हार्दिक पांड्या, सूर्य कुमार यादव और अन्य खिलाड़ियों के साथ खूब मस्ती की। फाइनल मैच से पहले उन्हें भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ एक रेस्तरां में डिनर पर भी देखा गया था। अब देखिए, PHOTOS… ईशान किशन और अदिति हुंडिया : क्या जल्द बजेगी शहनाई? पिछले कुछ साल से ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। इसी महीने ईशान की गर्लफ्रेंड का नाम उनके दादा राम अनुग्रह पांडेय ने बताया था। एक इंटरव्यू में पांडेय ने कहा था- ईशान जिससे भी शादी करेगा हमें स्वीकार है। उसके बड़े भाई ने कहा था कि पल्लवी से शादी करेंगे, तो हमने करवा दी थी। अब इसकी भी करवा देंगे। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। वो जयपुर में रहती है। मॉडल है, मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी। बताया जा रहा है कि जल्दी ही ईशान शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी दोनों परिवारों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। अदिति पेशे से मॉडल, पिता जयपुर में कारोबारी अदिति हुंडिया के पिता जयपुर में कारोबारी हैं। वे मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं। यहीं से उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में अलग पहचान मिलनी शुरू हुई थी। वे फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्सटेस्ट तक पहुंची हैं। फैशन क्रेडिबिलिटी के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ईशान किशन और अदिति हुंडिया के अफेयर की चर्चा 2019 IPL के दौरान ही होने लगी थी। स्टैंड में अदिति की मौजूदगी ‘मिस्ट्री फैनगर्ल' के रूप में चर्चा का विषय बनने लगी थी।

Continue reading on the app

  Sports

Ishan Kishan Girlfriend: कौन हैं अदिति हुंडिया? वर्ल्ड कप जीत के बाद ईशान किशन संग मैदान पर जश्न मनाती दिखी; PHOTOS

Ishan Kishan Girlfriend: टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर भारत लगातार दूसरी बार चैंपियन बना। इस जीत में स्टार बल्लेबाज ईशान किशन का अहम योगदान रहा। मैच के बाद जब खिलाड़ी जश्न मना रहे थे, उसी दौरान स्टैंड्स से उतरकर मैदान पर आई मॉडल अदिति हुंडिया भी ईशान के साथ सेलिब्रेट करती नजर आई। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मैदान पर दिखी खास बॉन्डिंग

खिताबी जीत के बाद ईशान किशन तिरंगे में लिपटे हुए जश्न मनाते दिखाई दिए। इसी दौरान अदिति हुंडिया भी स्टैंड्स से उतरकर मैदान पर पहुंची। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की खुशी साझा की। इतना ही नहीं, ईशान और अदिति को टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ डांस करते भी देखा गया। 

यह भी पढ़े -  भारत की जीत पर झूमे सितारे, अमिताभ बच्चन ने नहीं देखा फाइनल; शाहरुख-अजय देवगन समेत सेलेब्स ने मनाया जश्न

कौन है अदिति हुंडिया?

अदिति हुंडिया राजस्थान के जयपुर की रहने वाली एक जानी-मानी मॉडल हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई इंटरनेशनल स्कूल ऑफ जयपुर से पूरी की और बाद में सेंट जेवियर्स कॉलेज, जयपुर से बीबीए की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के बाद उन्होंने मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में करियर बनाने का फैसला किया।

ब्यूटी पेजेंट से मिली पहचान

अदिति को साल 2017 में बड़ी पहचान मिली, जब वो फेमिना मिस इंडिया पेजेंट की फाइनलिस्ट बनी। इसके बाद 2018 में उन्होंने मिस दिवा सुपरनेशनल का खिताब अपने नाम किया। 

एंटरप्रेन्योर भी हैं अदिति

मॉडलिंग के साथ-साथ अदिति हुंडिया एक एंटरप्रेन्योर भी हैं। उन्होंने अपना फैशन ब्रांड ‘लेबल अदिति हुंडिया’ शुरू किया है, जिसके जरिए वह देसी फैशन को प्रमोट करती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

2019 से डेट कर रहे आदिति और ईशान

ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते की खबरें पहली बार आईपीएल 2019 के दौरान सामने आई थी। उस समय अदिति को कई बार स्टेडियम में ईशान को चीयर करते हुए देखा गया था। 

उम्र में ईशान से बड़ी हैं अदिति

दिलचस्प बात यह है कि ईशान किशन जहां 27 साल के हैं, वहीं अदिति हुंडिया 29 साल की हैं। यानी अदिति उम्र में ईशान से थोड़ी बड़ी हैं। लेकिन दोनों की केमिस्ट्री देखकर साफ पता चलता है कि उनके बीच मजबूत बॉन्डिंग है।

यह भी पढ़े - मिस्ट्री मैन संग मलाइका ने किया कोजी डांस, पार्टी में रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी रहे मौजूद; VIDEO

Mon, 09 Mar 2026 12:56:44 +0530

  Videos
See all

युद्ध में अब तक ईरान को कितना नुकसान ? । Netnyahu । Trump । Khamenei | Iran Israel War Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T07:40:12+00:00

US Israel- Iran War Live: अमेरिका की तोपे गिरी ईरान पर | Air Stricke | Drone Attack | World War 3 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T07:34:46+00:00

राहुल गांधी की विदेशी नागरिकता | Rahul Gandhi is Raul Vinci? Rahul Gandhi Dual Citizenship | British #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T07:38:53+00:00

Iran America War Update: Crude Oil $100 पार, भारत के लिए क्यों बड़ी चुनौती? | Oil Crisis | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T07:29:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers