Responsive Scrollable Menu

सऊदी अरब में हुए हमले में नहीं हुई किसी भारतीय की मौत, दूतावास ने मौत की रिपोर्ट को बताया गलत

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में एक हफ्ते से ज्यादा समय से तनाव जारी है। बीते दिन सऊदी अरब के अल-खारज के रिहायशी इलाके में प्रोजेक्टाइल गिरने की घटना सामने आई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हुए। मृतकों की पहचान को लेकर यह चर्चा तेजी से हो रही थी कि इसमें एक भारतीय और एक बांग्लादेशी शामिल है। हालांकि, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने हमले में किसी भी भारतीय के मारे जाने की खबर को गलत बताया है।

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने भारतीय की मौत को नकारते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, यह राहत की बात है कि कल शाम अल खरज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भारतीय की मौत नहीं हुई है। इस मामले में दूतावास संबंधित सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है। काउंसलर (सीडब्ल्यू) वाई. साबिर कल रात अल खरज गए और इस बुरी घटना में शामिल घायल भारतीय नागरिक से मिले। उनका अभी अल खरज के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बता दें, इससे पहले अल जजीरा ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी थी कि सऊदी अरब के अल-खारज शहर में एक रिहायशी जगह पर एक प्रोजेक्टाइल गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक भारतीय और एक बांग्लादेशी शामिल हैं।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने पहले कहा था कि उसने अल-खारज समेत कई जगहों पर रडार सिस्टम को निशाना बनाया है। अल-खारज में प्रिंस सुल्तान एयरबेस है जिसका इस्तेमाल अमेरिकी सेना करती है। पिछले हफ्ते ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की लड़ाई में इस पर कई बार हमला हुआ है।

रविवार को सऊदी रक्षा मंत्रालय ने 15 ड्रोन को इंटरसेप्ट करने की रिपोर्ट दी, जिसमें राजधानी रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्टर में हमले की कोशिश भी शामिल थी। इस बीच, कुवैत ने कहा कि उसके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्यूल टैंक पर हमला हुआ और बहरीन ने बताया कि एक वॉटर डिसेलिनेशन प्लांट को नुकसान पहुंचा है।

दूसरी तरफ यूएई अमीराती रक्षा मंत्रालय का कहना है कि देश के एयर डिफेंस ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन के खतरों का जवाब दे रहे हैं। जो आवाजें सुनाई दे रही हैं, वे इंटरसेप्शन का नतीजा हैं।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Gold Silver Price Falls: मध्य पूर्व में जंग के बीच सस्ता हुआ सोने-चांदी, जानें क्या है सर्राफा बाजार में गिरावट की वजह?

Gold Silver Price Falls: मध्य पूर्व में तनाव के बीच जहां क्रूड की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है को वहीं सर्राफा बाजार इसके उलट चल रहा है. सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने और  चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही शेयर बाजार भी टूट गया. फिलहाल सोना की कीमतों में 1220 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है. जबकि चांदी का भाव 5680 रुपये टूटकर कारोबार कर रहा है. इस गिरावट के बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 147,638 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं तो वहीं 24 कैरेट गोल्ड का भाव 161,060 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. वहीं चांदी का भाव 263,180 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है.

Continue reading on the app

  Sports

'अगले साल करूंगा शादी, गोद में बच्चा खिलाओगे! ईशान ने दादा दिया जवाब, वर्ल्ड कप जीतकर GF अदिति को लगाया गले

Ishan Kishan Aditi Hundia News : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की जीत के बाद ईशान किशन सुर्खियों में हैं. फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 54 रन बनाए. ईशान ने गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया संग सेलिब्रेट किया. Tue, 10 Mar 2026 09:12:15 +0530

  Videos
See all

Live : Israel US Iran War Updates Live | Mojtaba Khamenei | Trump | Netanyahu | Khamenei | WW3 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T03:42:37+00:00

चलती Train में आपस में भीड़ गईं महिलाएं | Indian Railway | Keral Congress | Women #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T03:41:15+00:00

Iran ने Palestineपर चला दी मिसाइलें! Iran Israel War | Iran News | Attack on Palestine | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T03:40:45+00:00

Iran VS Israel USA: दस साल तक चलने वाले युद्ध के लाइट तैयार: IRGC #shorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T03:40:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers