Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Price Falls: मध्य पूर्व में जंग के बीच सस्ता हुआ सोने-चांदी, जानें क्या है सर्राफा बाजार में गिरावट की वजह?

Gold Silver Price Falls: मध्य पूर्व में तनाव के बीच जहां क्रूड की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है को वहीं सर्राफा बाजार इसके उलट चल रहा है. सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने और  चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही शेयर बाजार भी टूट गया. फिलहाल सोना की कीमतों में 1220 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही है. जबकि चांदी का भाव 5680 रुपये टूटकर कारोबार कर रहा है. इस गिरावट के बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 147,638 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं तो वहीं 24 कैरेट गोल्ड का भाव 161,060 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. वहीं चांदी का भाव 263,180 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है.

Continue reading on the app

मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति पर भड़के अमेरिकी सीनेटर, बोले- पिता की तरह ही होगा अंजाम

वाशिंगटन, 9 मार्च (आईएएनएस)। अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर चुना गया है। अमेरिकी सीनेटरों ने मोजतबा की ईरान के सुप्रीम लीडर के तौर पर नियुक्ति को लेकर जमकर आलोचना की। सीनेटरों का कहना है कि मोजतबा को सुप्रीम लीडर चुना जाना ईरान में वह बदलाव नहीं है, जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे।

सीनेटर लिंडसे ग्राहम का कहना है कि ईरान का मारे गए अली खामेनेई के बेटे को उनकी जगह चुनना वह बदलाव नहीं है जिसकी हम उम्मीद कर रहे हैं। दक्षिण कैरोलिना के रिपब्लिकन सीनेटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मेरा मानना ​​है कि यह बस कुछ ही समय की बात है जब उनका भी वही हश्र होगा जो उनके पिता का हुआ था।

ग्राहम लंबे समय से ईरान पर हमले करने की वकालत करते रहे हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की पिछले हफ्ते आई रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को यह भी सलाह दी थी कि ट्रंप को कार्रवाई के लिए कैसे राजी किया जाए।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब मोजतबा खामेनेई के सुप्रीम लीडर चुने जाने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर फिलहाल कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। हालांकि, द टाइम्स ऑफ इजरायल के साथ एक छोटे से टेलीफोन इंटरव्यू में उन्होंने ईरान के खिलाफ हमले रोकने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

द टाइम्स ऑफ इजरायल ने जब उनसे पूछा कि ईरान के खिलाफ हमले कब खत्म करेंगे, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह इजरायल के साथ मिलकर तय करेंगे कि ईरान के साथ युद्ध कब खत्म करना है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस फैसले का हिस्सा होंगे, लेकिन आखिरी फैसला वाशिंगटन का होगा।

ट्रंप ने इजरायली मीडिया से कहा, “हम बात कर रहे हैं। मैं सही समय पर फैसला लूंगा, लेकिन हर बात का ध्यान रखा जाएगा।” इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका के हमले रोकने के फैसले के बाद इजरायल युद्ध जारी रख सकता है, तो ट्रंप ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत होगी।”

सीआईए के पूर्व डायरेक्टर डेविड पेट्रियस ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर के तौर पर मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अमेरिकी मीडिया से कहा, “हम मानते हैं कि वह अपने पिता की तरह ही रहेंगे, जो बहुत कट्टर विचारधारा वाले मौलवी थे। मुझे नहीं लगता कि वह अयातुल्लाह भी हैं, जब तक कि उन्हें हाल ही में प्रमोट न किया गया हो। कई दशक पहले जब उनके पिता को चुना गया था, तब वह भी इतने मशहूर नहीं थे।”

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बुधवार को चेतावनी दी कि ईरान जिस भी नेता को “इजरायल को खत्म करने” के लिए चुनेगा, वह निश्चित ही हत्या का टारगेट होगा, चाहे उसका नाम कुछ भी हो या वह कहीं भी छिपा हो।

नेसेट (इजरायली संसद) के स्पीकर आमिर ओहाना ने भी यही बात दोहराई और कहा कि इंसान बदलने से सरकार की प्रकृति नहीं बदलती और इजरायल “नए नेतृत्व से उसी तरह निपटेगा।

इजरायली अधिकारियों की ओर से जारी इस बयान के बाद एक बात तो साफ है कि मोजतबा खामेनेई का अंजाम वही होगा, जो उनके पिता का हुआ था।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मिडिल ईस्ट की जंग से LPG की आपूर्ति प्रभावित, कई शहरों में सिलेंडर ना मिलने से उपभोक्ता परेशान

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में अचानक आई तेजी और उसके बाद इनकी सप्लाई में आई कमी ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की चिंता बढ़ा दी है। कई राज्यों और वहां के शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिसके चलते व्यापारी परेशान हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक में रेस्टोरेंट एसोसिएशन का कहना … Tue, 10 Mar 2026 10:38:01 GMT

  Videos
See all

Iran Israel US War LIVE: खामेनेई के बेटे ने अमेरिका की करी नींद हराम! | Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T04:20:58+00:00

Israel Iran War:ईरान ने दुश्मनों को दी धमकी, हमले जारी रहेंगे| Attack | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T04:00:18+00:00

Israel Iran War:इराक के बसरा प्रांत में गिराया US ड्रोन | Attack | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T03:45:46+00:00

Israel Iran War:कुवैत में US बेस पर भीषण हमला| Attack | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T04:12:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers