Responsive Scrollable Menu

तरुण तेजपाल: तुषार मेहता की बात तुरंत मान गए सिब्‍बल, फिर धीरे से रख दी ऐसी डिमांड, SC में मचा घमासान

Tarun Tejpal Supreme Court Hearing: तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 5 नवंबर तक टल गई है. तेजपाल के वकील कपिल सिब्बल ने दिवाली पर उनकी रिहाई की पुरजोर वकालत करते हुए कहा कि निचली अदालत ने उन्हें बरी किया था, इसलिए उन्हें त्योहार पर घर आने देना चाहिए. गोवा सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने रिहाई की मांग का कड़ा विरोध किया.

Continue reading on the app

Hanuman Ansh के ब्लाइंड सिंगर का इलाज शुरू, भगवान से की प्रार्थना-'मेरी आंखों की रोशनी वापस लौटा देना'

Sunil Lodhi Eyes Treatment Begins: फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी सक्सेफुल साबित हुई. ये फिल्म सिर्फ 2 करोड़ रुपये में बनी थी और इसने दुनियाभर से 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई. फिल्म कायमाबी से न केवल मेकर्स को बड़ा प्रोफिट हुआ बल्कि कई लोगों को पहचान मिली. इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ लोगों ने इसके गाने को भी खूब पसंद किया. हनुमान अंश का भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान...' को बुंदेलखंड के सिंगर सुनील लोधी (Sunil Lodhi) ने गाया था. ये गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और इसके साथ ही सुनील भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए. सुनील आंखों से देख नहीं सकते हैं, जब वो हनुमान अंश का गाना गाकर वायरल हुए तो लोगों ने मेकर्स से उनकी आंखों का इलाज कराने की अपील की. जिसके बाद प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने यह बीड़ा उड़ाया और उनकी आंखों का इलाज कराने के लिए कहा था. अब उनकी आंखों के इलाज को लेकर अपडेट सामने आया है. ताजा खबर के मुताबिक, सुनील की आंखों का इलाज शुरू हो चुका है.

'मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए'

हाल ही में सुनील लोथी ने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की. जिसमें डॉक्टर उनकी आखों की जांच करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में समझा जा सकता है कि अब उनकी आंखों का इलाज शुरू हो चुका है. उन्होंने इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक भावुक मैसेज भी शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में भगवान से प्रार्थना की कि उनकी आंखों का इलाज शुरू हो चुका है और वो इस दुनिया को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं. उन्होंने लिखा, 'हे ईश्वर! आपने अब तक बहुत सहारा दिया है, हर मुश्किल में हौसला दिया है. आज मेरी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आप सभी की दुआओं और आशीर्वाद से एक नई उम्मीद जगी है. प्रभु से बस इतनी-सी प्रार्थना है कि मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए और मैं इस खूबसूरत दुनिया को अपनी आंखों से देख सकूं.

फैंस से किया प्रार्थना करने के लिए निवेदन

उन्होंने लोगों से अपने बारे में प्रार्थना करने का निवेदन किया ताकि उनका इलाज सफलतापूर्वक हो सके. उन्होंने आगे लिखा, 'मेरे माता-पिता का वर्षों का इंतजार पूरा हो, मेरे अपनों की दुआएं कबूल हों. आप सभी से निवेदन है कि मेरे लिए दिल से प्रार्थना कीजिए. आपका प्यार, आशीर्वाद और दुआएं ही मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं. हे प्रभु! अब बस एक कृपा और कर देना… मेरी आंखों की रोशनी वापस लौटा देना.' 

फैंस ने की सुनील के लिए दुआ

सुनील की इस भावुक पोस्ट के बाद उनके चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने और आंखों की रोशनी वापस आने की कामना कर रहे हैं. सुनील के फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि इलाज के बाद उनकी आंखों की रोशनी लौट आए ताकि वह इस दुनिया को अपनी आंखों से देख सकें. एक फैंस ने लिखा, 'आप की आंखें सही हो जाएंगीं और आप भी अब दुनिया देख सकोगे.' दूसरे ने कमेंट किया, 'हम सभी को आशा और पूर्ण विश्वास है कि अब ईश्वर की कृपा से और अच्छे इलाज से आप जल्द ही इस दुनिया को अपनी आंखों से देखेंगे.' इसके साथ ही एक अन्य ने सुनील के लिए भगवान से प्रार्थना की, 'भगवान सुनील भैया जी कि आंखों जल्दी ठीक कर दें.'

सुनील लोधी के बारे में जानिए ?

25 साल गायक सुनील सिंह लोधी मध्य प्रदेश के सागर जिले के छोटे से गांव अगरा से हैं. सुनील जन्म से आंखों से देख नहीं सकते है, लेकिन उनकी सुरीली आवाज ने उन्हें गांव की चौपालों और धार्मिक आयोजनों से निकालकर बॉलीवुड तक पहुंचा दिया है. हाल ही में बाबा नीम करौली महाराज पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनका गाया भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई...' ने लोगों के बीच काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. सोशल मीडिया पर इस भजन पर हजारों रील्स बनाई गईं और उनकी गायकी को काफी तारीफें मिलीं.  

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर को सपोर्ट करने बिग बॉस में एंट्री करेंगी पत्नी हिफ्सा?, दोस्त ने दिया हिंट

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी में ड्रामा और हंगामा, रातोंरात पूरी टीम बर्खास्त, मैनेजर को धमकी, बुलानी पड़ी पुलिस, मैदान पर हो गया बड़ा कांड

drama in ranji match: द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रणजी ट्रॉफी के शुरुआती तीन मुकाबलों में खेलने वाली टीम का चयन मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की एपेक्स काउंसिल ने किया था. एपेक्स काउंसिल और बोर्ड अध्यक्ष जेम्स संगमा के बीच विवाद चल रहा था. यह विवाद एसोसिएशन के सचिव रेनॉल्ड खरकामनी के निलंबन को लेकर था. उन पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों को कथित तौर पर दबाने का आरोप था. Tue, 3 Nov 2026 20:23:44 +0530

  Videos
See all

Aar Paar With Rubika Liyaquat Live: Rahul Gandhi | India Bloc | SIR | Amit Shah | Gyanesh Kumar | EC #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T15:16:55+00:00

Bhaiyaji Kahin With Prateek Trivedi: BJP Padyatra | PM Modi | Rahul Gandhi | India Bloc Rally #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T15:12:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers