Responsive Scrollable Menu

लुंगी पहन साउथ इंडियन गाने पर थिरका नॉर्थ ईस्ट का बच्चा, मासूमियत और टैलेंट देख लोग हुए फैन!

सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नॉर्थ ईस्ट का एक छोटा बच्चा लुंगी पहनकर साउथ इंडियन गाने पर शानदार डांस करता नजर आ रहा है. बच्चे की मासूमियत, एनर्जी और कमाल के डांस मूव्स देखकर लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे. जैसे ही म्यूजिक बजता है, बच्चा पूरे आत्मविश्वास के साथ स्टेप्स करता है और उसके एक्सप्रेशन भी कमाल के लगते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे ने साउथ स्टाइल में लुंगी पहन रखी है और उसी अंदाज में डांस कर रहा है. उसकी क्यूट अदाएं और ताल पर थिरकते कदम दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट में बच्चे के टैलेंट की जमकर सराहना कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि इतनी छोटी उम्र में इतना शानदार डांस करना वाकई काबिल-ए-तारीफ है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. Video Credit: Instagram-@pov_buhari

Continue reading on the app

घर नहीं बंकर है ये! 200 साल पहले अंग्रेज भी नहीं हिला पाए एक भी ईंट, बिना सरिया-सीमेंट के कैसे बना मजबूत?

Ajab Gajab Building MP: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के सिंहपुर गांव में बना एक 200 साल पुराना घर आज भी अपनी मजबूती और इतिहास की वजह से चर्चा में है. इस घर की खास बात यह है कि अंग्रेज अफसर लार्ड फिशर द्वारा चलाई गई गोलियां भी इस मकान को नुकसान नहीं पहुंचा सकीं. तिवारी जमींदार परिवार का यह घर चूना और ईंटों से बना हुआ है और इसमें आज भी परिवार की आठवीं पीढ़ी रह रही है. बताया जाता है कि यह मकान उस दौर में बना था जब सीमेंट और सरिया का इस्तेमाल नहीं होता था, फिर भी इसकी मजबूती आज तक कायम है. इतिहास, पारंपरिक वास्तुकला और परिवार की विरासत को संभाले यह घर आज भी लोगों के लिए एक अनोखी मिसाल बना हुआ है.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 Final: भारत का गुमनाम हीरो, जिसने 3 बार टीम इंडिया को बना दिया चैंपियन

टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों का हाथ रहा. कोच गौतम गंभीर ने भी अहम भूमिका रही लेकिन चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भी पर्दे के पीछे से ऐसा योगदान दिया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता. Mon, 09 Mar 2026 13:33:41 +0530

  Videos
See all

US Israel Ground Invasion: US Israel की Ground Force Iran पर हमले के लिए तैयार| #shorts #usisrael #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T08:46:45+00:00

Israel Attacks Iran Navy: Iranian Navy base पर Israel का भीषण हमला| #iranisraelwar #navybase #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T08:42:34+00:00

Israel Iran War: पाकिस्तान में तेल का संकट ! | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T08:43:56+00:00

Oil price passes $100 a barrel as war in Middle East continues | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T08:43:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers