नेकां में बिखराव का दावा, Ram Madhav बोले- Aga Ruhullah को हमारे लोगों का आशीर्वाद
जम्मू, तीन नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने मंगलवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) से इस्तीफे की घोषणा करने वाले लोकसभा सदस्य आगा रुहुल्ला “हमारे लोगों” के आशीर्वाद से रैली कर रहे हैं। माधव ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेकां स्पष्ट रूप से बंटी हुई दिखाई दे रही है और पार्टी के अंदरूनी मामलों से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। श्रीनगर से सांसद रुहुल्ला ने मंगलवार को अपने पिता आगा सैयद मेहदी की 26वीं पुण्यतिथि पर जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आयोजित एक रैली में नेकां और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की।
आगा सैयद की 2000 में हत्या कर दी गई थी। जम्मू-कश्मीर में 2015-16 में भाजपा और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की गठबंधन सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले माधव ने जम्मू में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “मैं इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा, लेकिन आज नेशनल कॉन्फ्रेंस साफ तौर पर बंटी हुई नजर आ रही है। रुहुल्ला आज हमारे लोगों के आशीर्वाद से यह रैली कर रहे हैं।” माधव एक दिन की यात्रा पर मंगलवार को जम्मू पहुंचे, जहां उन्होंने त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की।
उनका यह दौरा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से हाल में किए गए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेकां विधायकों के बीच असंतोष बढ़ने की खबरों के बीच हो रहा है। हालांकि, माधव ने भाजपा को नेकां के अंदरूनी मामलों से अलग रखते हुए कहा कि भाजपा विधायकों के बयान पार्टी के रुख से अलग हैं। उन्होंने कहा, “मैं दोहराना चाहता हूं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के अंदरूनी मामलों में हमारी कोई भूमिका नहीं है।
हमारे विधायक जो भी बयान देते हैं, वह एक अलग बात है। यह पूरी तरह से नेशनल कॉन्फ्रेंस का अपना आंतरिक मामला है और उनके नेता आपस में ही लड़ रहे हैं।” भाजपा के कई विधायक और वरिष्ठ नेता दावा कर रहे हैं कि नेकां में फूट पड़ने वाली है और सत्ताधारी पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष के चलते उमर के नेतृत्व वाली सरकार गिर सकती है। माधव ने कहा, “आज उसके (नेकां) एक सांसद सामने आए हैं और रैली कर रहे हैं... यह पार्टी का अंदरूनी मामला है।
इससे हमारा क्या लेना-देना?” भविष्य में संभावित राजनीतिक घटनाक्रमों और उनके प्रभावों के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कोई भी कयास लगाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले स्थिति साफ होना जरूरी है। माधव ने कहा, “हां, जब आप किसी पुल पर पहुंचते हैं, तभी उसे पार करते हैं।”
Ramayana Advance Booking: रामायण की एडवांस बुकिंग ₹115 करोड़ पार, इन दो शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर
Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की रामायण की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग ₹115 करोड़ पार कर गई है। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, भारत में पहले दिन की प्री-सेल्स अभी ₹35 करोड़ से नीचे हैं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता से दो शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी। जानिए डिटेल।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Moneycontrol









.jpg)
