Responsive Scrollable Menu

सूजी और पालक से बनाएं नरम उत्तपम, ऊपर से डालें पनीर और सब्जियों की टॉपिंग, चटनी के साथ नाश्ते में मिलेगा भरपूर स्वाद

Palak Paneer Uttapam Recipe: पालक पनीर उत्तपम का घोल सूजी, दही और पालक की प्यूरी से तैयार होता है. इसके ऊपर पनीर, प्याज, टमाटर और हरे धनिये की टॉपिंग लगाई जाती है. इसे बनाने के लिए चावल-दाल भिगोने या पीसने की जरूरत नहीं पड़ती. सूजी को नमी सोखने के लिए कुछ देर रखना घोल तैयार करने का अहम कदम है. फ्रूट सॉल्ट पकाने से ठीक पहले मिलाएं और उत्तपम को अंदर तक अच्छी तरह सेंकें. छोटे आकार में बनाने से इसे पलटना और परोसना आसान रहता है. तैयार उत्तपम को अपनी पसंद की चटनी के साथ सुबह के नाश्ते या शाम की हल्की भूख में गरम परोस सकते हैं.

Continue reading on the app

Recipe: सर्दियों में नाश्ते को बनाएं खास, घर पर ऐसे तैयार करें चटपटे मूली के पराठे, रेसिपी भी है बेहद आसान

Mooli Paratha Recipe: अगर आप सर्दियों में रोज-रोज आलू के पराठे खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार नाश्ते में मूली के पराठे ट्राई कर सकते हैं. इन्हें बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं होती. धौलपुर की प्रभा शर्मा के अनुसार, सबसे पहले मूली को धोकर छीलें और बारीक कद्दूकस कर लें. इसका अतिरिक्त पानी निकालने के बाद इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च और स्वादानुसार मसाले मिलाएं. गेहूं के आटे की लोई में तैयार स्टफिंग भरकर पराठा बेलें और गर्म तवे पर घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें. बाहर से कुरकुरे और अंदर से मसालेदार मूली के पराठे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद आ सकते हैं. इन्हें दही, चटनी या चाय के साथ परोस सकते हैं. कम समय में बनने वाली यह रेसिपी सर्दियों के नाश्ते में नया स्वाद जोड़ सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

Yashasvi Jaiswal ने New Zealand A के खिलाफ जड़ा शतक, नाबाद 155 रन बनाकर फॉर्म में लौटे

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक बनाकर फॉर्म में वापसी करने के बाद कहा कि उन्होंने इस दौरान अपनी ‘प्रक्रिया, दिनचर्या और अनुशासन’ पर ध्यान केंद्रित किया। जायसवाल ने मंगलवार को ड्रॉ समाप्त हुई दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नाबाद 155 रन बनाए। उन्होंने कहा कि यहां की ठंड ने उनके लिए अलग तरह की चुनौती पेश की। जायसवाल ने कहा, ‘‘यहां बहुत ठंड है। गेंद शुरुआत में बहुत घूमती है और सीम मूवमेंट भी बहुत होता है। अच्छे गेंदबाज लगातार सही जगह पर गेंद को पिच कराते हैं। इसलिए हमें रन बनाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘जब विकेट बेहतर हो जाता है या गेंद पुरानी हो जाती है तो रन बनाना आसान हो जाता है। मैं यह नहीं कहूंगा कि यह आसान है, लेकिन आप अच्छे शॉट खेल सकते हैं। इसलिए बहुत मज़ा आया और यहां खेलना अच्छा लगता है। यह एक बिल्कुल अलग तरह का अनुभव है।’’ भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले जायसवाल का फॉर्म में लौटना काफी महत्वपूर्ण है। 

जायसवाल ने कहा, ‘‘यहां रन बनाना आसान नहीं है। मैंने बस प्रक्रिया, दिनचर्या और अनुशासन पर ध्यान केंद्रित किया। मुझे लगता है कि यहां रन बनाने के लिए आपको बहुत अनुशासित रहना होगा।’’ जायसवाल ने कहा कि न्यूजीलैंड में मुख्य चुनौती यहां का ठंडा मौसम है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत, ऑस्ट्रेलिया और यहां तक ​​कि इंग्लैंड की तुलना में न्यूजीलैंड बहुत अलग जगह है। यहां बहुत ठंड पड़ती है।

 पिछले चार दिनों से सूरज आंख मिचौली खेल रहा था।’’ जायसवाल से जब पूछा गया कि वे परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के लिए अपनी तकनीक में कैसे बदलाव करते हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपने शरीर के करीब रहकर खेलना पसंद है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसपर ध्यान देता हूं कि मैं शरीर के जितना करीब खेलूंगा, उतना ही बेहतर होगा। 

अगर आप पहली पारी देखें, तो मेरा शुरुआती स्टांस पीछे की ओर था। फिर मैंने इसे बदला। अगर गेंदबाज तेज गेंदबाजी नहीं कर रहा है, तो आप सीम मूवमेंट को नियंत्रित कर सकते हैं। अगर मुझे ढीली गेंद मिलती है तो मैं रन बनाने की कोशिश करूंगा।’’

Tue, 03 Nov 2026 14:04:00 +0530

  Videos
See all

Dia Mirza Diwali Video: Bombay HC का BMC को दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो को दोबारा डालने का आदेश #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T08:44:58+00:00

मिठाई के नाम पर जहर |#shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T08:45:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers