Responsive Scrollable Menu

पंजाब किंग्स के हुए हार्दिक पांड्या! स्टार ऑलराउंडर के बदले में मुंबई इंडियंस में शामिल होगा ये खतरनाक तेज गेंदबाज

Hardik Pandya Trade : आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पांड्या का ट्रेड करने में कई टीमों के नाम शामिल था लेकिन अब लगाता है कि, पंजाब किंग्स ने बाजी मार ली है. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या का ट्रेड पंजाब किंग्स के साथ अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद को मांगा है. ऐसे में अगर पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये ट्रेड डील डन हो जाती है, तो कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमें हार्दिक को अपने साथ शामिल करने से पीछे रह जाएंगी.

हार्दिक पांड्या साल 2023 में गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस में आए थे. इसके बाद रोहित शर्मा को एमआई की कप्तानी से हटा दिया गया और उनकी जगह पर हार्दिक को कप्तान बनाया गया था. उससे पहले हार्दिक आईपीएल 2022 में पहली ही सीजन में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बना चुके थे. उन्होंने आईपीएल 2023 के फाइनल में भी अपनी टीम को लगातार दूसरी बार पहुंचाया था, जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें हार दिया था.

तीन साल हार्दिक पांड्या रहे फ्लॉप

इसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी लगातार तीन आईपीएल में की है. 2024, 2025 और 2026 में उनकी कप्तानी में टीम पूरी तरह बिखर गई. मुंबई इंडियंस के खेमे में खिलाड़ियों के बीच भी मन-मुटाव की खबरे में सामने आईं. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के टीम से बाहर होने की खबरें भी आई थीं. अब ये खबर सच साबित हो गई हैं क्योंकि मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स के साथ हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने वाली है. 

अर्शदीप सिंह पर मुंबई इंडियंस ने लगाया दावं

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर मुंबई इंडियंस ने दावं लगाया है. वो टीम इंडिया के टी20 क्रिकेट में सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने भारत के लिए अब तक 150 से ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं. अर्शदीप सिंह आईपीएल में काफी असरदार रहे हैं. उन्होंने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए बतौर तेज गेंदबाज अपना डेब्यू किया था.  तब से अब तक वो पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे. अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में 96 मैचों में कुल 111 विकेट हासिल किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/32 रहा है. वो 1 बार फाइव विकेट हॉल और 2 बार चार विकेट हॉल आईपीएल में हासिल कर चुके हैं.

विष्णु विनोद भी मुंबई इंडियंस में होंगे शामिल

विष्णु विनोद केरल के क्रिकेटर हैं. वो दाएं हाथ के 32 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. मुंबई इंडियंस उनको बतौर विकेटकीपर इस्तेमाल कर सकती है. विनोद आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का पहले भी हिस्सा रहे चुके हैं. इसके साथ ही वो दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में भी रह चुके हैं. अभी वो पंजाब किंग्स की टीम में शामिल हैं. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 8 मैच खेले हैं. इस दौरान 7 पारियों में उनके नाम 71 रन हैं. उनके बल्ले से आईपीएल में 4 चौके और 4 छक्के आए हैं. अब मुंबई इंडियंस में वो एक बार फिर शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें : IND VS NZ: बल्लेबाज या गेंदबाज, ऑकलैंड के ईडन पार्क की पिच पर किसे मदद मिलेगी?

Continue reading on the app

Kedartal Tracker Rescue Operation: केदारताल में कहां गए 8 ट्रेकर्स? 6 दिनों में नहीं मिला कोई सुराग

Kedartal Tracker Rescue Operation: उत्तराखंड की वादियों में सर्दी ने दस्तक दे दी है. हिमालय की चोटियों ने बर्फ की सsद चादर ओढ़ ली है. बद्रीनाथ से लेकर केदारनाथ तक बर्फबारी ने कुदरत का खूबसूरत नजारा पेश किया है. लेकिन इस खूबसूरती के बीच चुनौतियां भी कम नहीं है. कहीं माइनस में पहुंचता पारा श्रद्धालुओं की परीक्षा ले रहा है तो कहीं बर्फीले तूफान ने हेलीकॉप्टर सेवाओं पर ब्रेक लगा दिया है.

केदार ताल की दुर्गम वादियों में जिंदगी और मौत के बीच फंसे आठ लापता लोगों की तलाश जारी है. पांच दिन बीत गए. अपनों का कोई सुराग नहीं. पहाड़ पर बर्फ गिर रही है. मैदान में परिजनों की आंखें अपनों की राह देख रही है. उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में बीती रात और 2 नवंबर की सुबह ताजा बर्फबारी हुई है. जिससे आसपास की ऊंची चोटियों और मंदिर परिसर बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं. पूरा इलाका मनमोहक शीतकालीन स्वर्ग में बदल चुका है. देखें ये रिपोर्ट...

Continue reading on the app

  Sports

8 साल का सूखा खत्‍म... 40 की उम्र में शतक जड़कर जिम्बाब्वे के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने ब्रेंडन टेलर

Brendan Taylor Oldest Test Century: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन जिम्बाब्वे ने 5 विकेट पर 326 रन बनाए. अनुभवी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने 8 साल का सूखा खत्म करते हुए 168 गेंदों में 131 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. टेलर 40 साल की उम्र में टेस्ट शतक जड़ने वाले जिम्बाब्वे के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही, उन्होंने अपने टेस्ट शतकों की संख्या 7 पहुंचाकर ग्रांट फ्लावर को पीछे छोड़ दिया है और 21वीं सदी में इस उम्र में शतक लगाने वाले दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों में जगह बनाई है. Thu, 5 Nov 2026 20:44:36 +0530

  Videos
See all

Dhurandhar | Amish Devgan | अगले साल, कैसे बदलेगी सरकार ? | Rahul Gandhi | Regime Change | Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T15:16:09+00:00

Live: Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha | देश की पाठशाला Episode 141 | PM Modi | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T15:17:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers