Responsive Scrollable Menu

कृतिका और गौरव कपूर आज शादी के बंधन में बधे:आफ्टर-पार्टी में क्रिकेटर युवराज, एक्ट्रेस सोहा अली खान, नेहा धूपिया सहित कई सलेब्स पहुंचे

टीवी और ओटीटी की लोकप्रिय अभिनेत्री कृतिका कामरा और टीवी होस्ट-एक्टर गौरव कपूर आज (11 मार्च 2026) मुंबई में शादी के बंधन में बंध रहे हैं। दोनों ने अपनी शादी को बेहद निजी और सादगी भरे अंदाज में रखने का फैसला किया है। यह समारोह मुंबई में गौरव कपूर के घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में आयोजित किया गया है। बताया जा रहा है कि कपल ने किसी भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग की बजाय एक छोटा और निजी समारोह चुना है। शादी रजिस्ट्रेशन के जरिए हुई, उसके बाद दोस्तों और करीबियों के लिए एक खास आफ्टर-पार्टी भी रखी गई है। इस आफ्टर-पार्टी का इनवाइट सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका है, जिसमें मेहमानों से “जल्दी आने और देर तक रुकने” की अपील की गई है। शादी में कई चर्चित हस्तियां भी शामिल हुई हैं। कृतिका और गौरव लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और पिछले साल सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। अब दोनों ने अपने करीबी लोगों के बीच शादी करके अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है।

Continue reading on the app

NCERT 9वीं इंग्लिश की 2 किताबें मिलाकर एक किया गया:भारतीय लेखकों की रचनाओं को ज्यादा जगह; सुधा मूर्ति की किताब से लिया पहला चैप्टर

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी NCERT ने कक्षा 9 के लिए नई अंग्रेजी की किताब तैयार कर दी हैं। इसमें भारतीय लेखकों की रचनाओं को ज्यादा जगह दी गई है और सिलेबस को भी छोटा किया गया है। नई किताब में तमिल कवि सुब्रमणिया भारती, राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति, नागा लेखिका तेम्सुला आओ, रवींद्रनाथ टैगोर और असमिया उपन्यासकार मित्रा फुकन जैसे भारतीय लेखकों की रचनाएं शामिल की गई हैं। अब तक 9वीं में इंग्लिश की 2 किताब हैं पहले 2006-07 से 2025-26 तक पढ़ाई जाने वाली किताबों में 29 में से 15 रचनाएं विदेशी लेखकों की थीं। ऑफिशियल्स के अनुसार, अब नई किताब में कुल 16 चैप्टर रखे गए हैं। इनमें भारतीय और विदेशी लेखकों की लगभग बराबर संख्या में रचनाएं शामिल की गई हैं। ऑफिशियल्स का कहना है कि पहले इस सब्जेक्ट के लिए दो किताबें पढ़ाई जाती थीं, लेकिन अब इसे घटाकर एक ही किताब कर दिया गया है। इंग्लिश की नई किताब का नाम 'कावेरी' है NCERT कक्षा 9 की नई अंग्रेजी किताब का नाम 'कावेरी' रखा गया है। इसकी शुरुआत सुधा मूर्ति की किताब 'How I Taught My Grandmother to Read and Other Stories' (2004) से ली गई एक कहानी से होती है। 8 इंडियन और 6 विदेशी लेखकों की रचनाएं नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन यानी NCF-SE 2023 के आधार पर तैयार की गई है। अब यह पहले की किताबें 'Beehive' और 'Moments' की जगह लेगी। नई किताब में इंडियन नॉलेज सिस्टम यानी IKS से जुड़े एलिमेंट भी शामिल किए गए हैं। इसमें कुल 16 चैप्टर हैं। इनमें से 8 भारतीय लेखकों के हैं, जबकि 6 विदेशी लेखकों की रचनाएं हैं। विदेशी लेखकों में डेविड रोथ, चार्ल्स स्वेन, ब्रायना टी. पर्किन्स, रॉबर्ट लैंगली, माया एंथनी और आइरीन चुआ की रचनाएं शामिल हैं। पैरालिंपिक प्लेयर दीपा मलिक का इंटरव्यू भी शामिल किताब में एक अनाम कविता 'Gifts of Grace: Honouring Our Vocations' भी दी गई है। इसके अलावा 'The World of Limitless Possibilities' टाइटल से एक इंटरव्यू आधारित चैप्टर भी शामिल है, जिसमें पैरालिंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक का इंटरव्यू है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… NCERT का विवादित चैप्टर बनाने वाली टीम के खिलाफ निर्देश:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रो. मिशेल को बैन करे केंद्र, 'करप्शन इन ज्यूडिशियरी' लिखा था सुप्रीम कोर्ट NCERT के कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की किताब में 'करप्शन इन द ज्यूडिशियरी' नाम का सब-चैप्टर तैयार करने वाली टीम को हटाने की तैयारी में है। कोर्ट ने केंद्र सरकार, सभी राज्य सरकारों और पब्लिक फंडेड इंस्टीट्यूशन्स को निर्देश दिया है कि NCERT के सोशल साइंस करिकुलम के चेयरपर्सन प्रोफेसर मिशेल डेनिनो को पाठ्यक्रम से अलग करें। पढ़ें पूरी खबर...

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandy National Flag Insult | टी20 विश्व कप जश्न में विवाद! क्रिकेटर हार्दिक पंड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे में शिकायत दर्ज

यह बेहद शर्मनाक और खेदजनक है कि जिस तिरंगे की आन-बान-शान के लिए खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहाते हैं, उसी राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को जश्न के शोर में तार-तार कर दिया गया। टी20 विश्व कप की जीत का उन्माद इतना गहरा था कि स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या राष्ट्र के सबसे बड़े प्रतीक का सम्मान करना ही भूल गए। अहमदाबाद की सड़कों पर जीत का जश्न मनाते हुए जिस तरह तिरंगे को शरीर पर लपेटकर अश्लील हरकतें करने के आरोप उन पर लगे हैं, वह न केवल एक खिलाड़ी की छवि पर दाग है, बल्कि हर उस भारतीय के दिल को ठेस पहुँचाने वाला है जो तिरंगे को अपनी जान से प्यारा मानता है। जीत बड़ी हो सकती है, लेकिन वह देश के आत्मसम्मान से बड़ी कभी नहीं हो सकती। पुणे में दर्ज यह शिकायत इस बात की गवाह है कि जनता अब अपने नायकों से केवल 'मैदान पर प्रदर्शन' ही नहीं, बल्कि 'मैदान के बाहर नैतिकता' और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति अटूट सम्मान की भी उम्मीद रखती है।

गुजरात के अहमदाबाद में टी20 विश्व कप की ऐतिहासिक जीत के जश्न के दौरान राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) का कथित तौर पर अपमान करने के आरोप में उनके खिलाफ महाराष्ट्र के पुणे में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद आयोजित विजय जुलूस और जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या पर तिरंगे की गरिमा को ठेस पहुँचाने का आरोप लगा है। स्थानीय वकील वाजिद खान ने पुणे के शिवाजी नगर थाने में इस संबंध में एक लिखित शिकायत दी है।

इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

 

शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोप

वकील वाजिद खान ने अपनी शिकायत में पंड्या के व्यवहार पर कड़े सवाल उठाए हैं। शिकायत के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

तिरंगे का अनुचित उपयोग: आरोप है कि जश्न मनाते समय हार्दिक ने तिरंगे को अपने शरीर पर गलत तरीके से लपेटा।

अश्लील हरकतें: शिकायतकर्ता का दावा है कि मैदान पर जश्न के दौरान हार्दिक ने कुछ ऐसी 'अश्लील हरकतें' कीं, जो राष्ट्रीय ध्वज की मौजूदगी में अशोभनीय थीं।

कानूनी उल्लंघन: खान ने तर्क दिया कि यह कृत्य 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम' के तहत एक दंडनीय अपराध है।

शिवाजी नगर थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को वकील वाजिद खान द्वारा शिकायत दर्ज कराये जाने की पुष्टि की लेकिन उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया। खान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि हार्दिक पंड्या ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत का जश्न मनाते हुए तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटा और मैदान पर अश्लील हरकतें कीं। शिकायत में आरोप लगाया गया, “यह कृत्य संबंधित कानून के तहत अपराध है और कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इसे भी पढ़ें: Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

 

पुलिस की प्रतिक्रिया

शिवाजी नगर थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को पुष्टि की कि उन्हें वकील वाजिद खान की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने या आगे की जांच के बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस फिलहाल शिकायत के कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है।


Thu, 12 Mar 2026 08:22:00 +0530

  Videos
See all

एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन! #srinagar | #TulipGarden | #kashmirnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T03:09:42+00:00

Farooq Abdullah Firing: फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे | Farooq Abdullah News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T03:02:47+00:00

Iran Israel War: ट्रंप की धमकी पर ईरान का कड़ा जवाब | Iran US War | Trump | War news | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T03:09:33+00:00

Farooq Abdullah Attacked: फारूक अब्दुल्ला पर हमले पर क्या बोले Jammu Kashmir के नेता #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-12T03:02:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers