Responsive Scrollable Menu

Kedartal Tracker Rescue Operation: केदारताल में कहां गए 8 ट्रेकर्स? 6 दिनों में नहीं मिला कोई सुराग

Kedartal Tracker Rescue Operation: उत्तराखंड की वादियों में सर्दी ने दस्तक दे दी है. हिमालय की चोटियों ने बर्फ की सsद चादर ओढ़ ली है. बद्रीनाथ से लेकर केदारनाथ तक बर्फबारी ने कुदरत का खूबसूरत नजारा पेश किया है. लेकिन इस खूबसूरती के बीच चुनौतियां भी कम नहीं है. कहीं माइनस में पहुंचता पारा श्रद्धालुओं की परीक्षा ले रहा है तो कहीं बर्फीले तूफान ने हेलीकॉप्टर सेवाओं पर ब्रेक लगा दिया है.

केदार ताल की दुर्गम वादियों में जिंदगी और मौत के बीच फंसे आठ लापता लोगों की तलाश जारी है. पांच दिन बीत गए. अपनों का कोई सुराग नहीं. पहाड़ पर बर्फ गिर रही है. मैदान में परिजनों की आंखें अपनों की राह देख रही है. उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में बीती रात और 2 नवंबर की सुबह ताजा बर्फबारी हुई है. जिससे आसपास की ऊंची चोटियों और मंदिर परिसर बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं. पूरा इलाका मनमोहक शीतकालीन स्वर्ग में बदल चुका है. देखें ये रिपोर्ट...

Continue reading on the app

Dhanteras 2026: क्या हमें धनतेरस पर खाली बर्तन घर लाना चाहिए? जानें लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने का तरीका

Dhanteras 2026: पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस साल 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. धनतेरस का दिन सुख, समृद्धि और अच्छी सेहत की कामना से जुड़ा माना जाता है. इस दिन भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. धनतेरस का दिन सोना-चांदी, नए बर्तन व जरूरत की चीजें खरीदने के लिए शुभ माना जाता है. इसलिए, धनतेरस के मौके पर बाजारों में रौनक काफी बढ़ जाती है और लोग जमकर खरीदारी करते हैं.

इस खास मौके पर सोना-चांदी के आभूषण खरीदे जाते हैं तो वहीं कुछ लोग बर्तन खरीदते हैं. धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की भी परंपरा काफी पुरानी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन खरीदा गया बर्तन खाली घर में नहीं लाया जाता है? जी हां, धार्मिक मान्यता है कि खाली बर्तन अभाव का संकेत माना जाता है. इसलिए, बर्तन घर लाने से पहले उसमें कुछ न कुछ भरना चाहिए. आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या मान्यता है और नए बर्तन में क्या भरकर लाना शुभ रहेगा.

धनतेरस पर खाली बर्तन क्यों नहीं लाते?

धनतेरस पर सोना-चांदी के साथ बर्तन खरीदना भी एक पुरानी परंपरा है. लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नया बर्तन खाली घर लाना अच्छा नहीं माना जाता है. कहते हैं कि खाली बर्तन अभाव का प्रतीक माना जाता है. इसलिए, इसे घर लाने से पहले उसमें चावल, गेहूं, जल या कुछ सिक्के भरकर लाने चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और बरकत आती है.

ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: धनतेरस पर कम बजट में क्या खरीदें? घर और रसोई के लिए उपयोगी चीजों के ये हैं विकल्प

धनतेरस पर खाली बर्तन न लाने के लाभ

1.घर में खुशहाली और पूर्णता का प्रतीक

धनतेरस के दिन लक्ष्मी माता के स्वागत के लिए नए बर्तन खरीदे जाते हैं. धार्मिक मान्यता है कि बर्तन में कुछ भरकर लाने से परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहती है. इसलिए, धनतेरस के दिन पर घर में खाली बर्तन नहीं लाने चाहिए.

2.अन्न और धन की बरकत का संबंध

अन्न और जल को जीवन के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. इसलिए, धनतेरस के दिन नए बर्तन में गेहूं, चावल या पानी भरकर लाना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि इन बर्तनों में ये सामान लाने से घर में पूरे साल खाने-पीने की कमी नहीं होती है. कुछ लोग बर्तन में सिक्के भी भरकर लाते हैं. धन-धान्य और बरकत बनी रहती है. 

3.भगवान गणेश और समृद्धि आती है

धनतेरस पर नए बर्तन में कुछ भरकर लाने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है. ऐसा करना शुभ माना जाता है और घर में बरकत से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

4.शुभ शुरुआत के संकेत

धनतेरस पर नया बर्तन खरीदकर उसे भरकर घर लाना शुभ होता है. इसके पीछे की मान्यता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा सुख-शांति और बरकत आती है. इसलिए, आप भी इस धनतेरस पर बर्तन खरीद रहे हैं, तो उसे घर में खाली न लाएं. इसलिए, उसमें थोड़े चावल, गेहूं, पानी या सिक्के डालकर घर में प्रवेश करना चाहिए. 

धनतेरस पर क्या खरीदें?

  • सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के
  • तांबे, पीतल और स्टील के बर्तन
  • झाड़ू
  • साबुत धनिया
  • लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति
  • गोमती चक्र, पीली कौड़ियां, श्री यंत्र, मिट्टी का दीया, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां 

ये भी पढ़ें- Diwali 2026: दिवाली से पहले चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, लक्ष्मी योग से मिलेगी खुशखबरी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs BAN: जनवरी में बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? खेले जाएंगे 6 मैच

भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा दो बार टल गया है और अब ऐसी खबर आ रही है कि टीम इंडिया अगले साल जनवरी में वहां जा सकती है. Thu, 05 Nov 2026 20:46:44 +0530

  Videos
See all

Thar सवारों का आतंक! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T15:47:17+00:00

News Ki Pathshala: राहुल गांधी पर CM योगी का तगड़ा बयान! | #newskipathshala #cmyogi #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T15:45:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers