Responsive Scrollable Menu

Nishant Kumar : JDU में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता नीतीश कुमार का नाम लेकर कही ये बड़ी बात

जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा, “मैं आप सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।” निशांत ने आगे कहा कि उन्हें अपने पिता नीतीश कुमार के काम पर गर्व है। उनके मुताबिक पिछले 20 सालों में नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो काम किया है, उस पर उन्हें, पूरे बिहार और पूरे देश को गर्व होना चाहिए

Continue reading on the app

इस तारीख पर निशांत कुमार लेंगे डिप्टी सीएम पद की शपथ! जेडीयू विधायक ने किया खुलासा...

Nishant Kumar joins JD(U): बिहार की राजनीति में इन दिनों उठापटक मची हुई  है. आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आधिकारिक रूप से जेडीयू में शामिल हो गए. जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी उन्हें देगी वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करेंगे.

वहीं, प्रदेश में अटकलें तेज हैं कि निशांत कुमार को जल्द ही ​राज्य सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. इसी मुद्दे पर बयान देते हुए बिहार के वरिष्ठ नेता और विधायक हरिनारायण सिंह ने मीडिया को दिए बयान में ये दावा किया है कि निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने के लिए पार्टी स्तर पर चर्चा हुई  है.

उन्होंने कहा कि इस बैठक में कई विधायक और सांसद मौजूद थे. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को बिहार विधान परिषद के जरिए एमएलसी बनाया जा सकता है. इसके लिए अप्रैल में होने वाले चुनाव का रास्ता अपनाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो परिषद का सदस्य बनने के बाद उन्हें बिहार सरकार में उपमुखमंत्री पद की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है.

हरिनारायण सिंह ने यह भी कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दस अप्रैल के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बता दें हाल ही में नीतीश कुमार ने सीएम पद से हटने की इच्छा जाहिर की थी और राज्यसभा के लिए नामांकन किया है.



 

Continue reading on the app

  Sports

'व्हाइट बॉल क्रिकेट की बेस्ट टीम,' चैंपियन भारत की तारीफ पर गंभीर को लेकर इरफान ने क्या कह दिया?

irfan pathan statement: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने की तारीफ करते हुए उसे सफेद गेंद की क्रिकेट में सबसे बेस्ट टीम बताया है. इरफान ने गौतम गंभीर की भी सराहना की और उन्हें साफ दिल का इंसान बताया. Tue, 10 Mar 2026 00:02:11 +0530

  Videos
See all

Why has the price of oil hit a four year high and what does it mean for inflation? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T22:46:51+00:00

Nishant joins JDU :CM पद को लेकर नीतीश का बड़ा फैसला! Bihar New CM Face Update | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T22:00:10+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग में कूदा पाकिस्तान? | Trump | Iran Israel War | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T22:30:05+00:00

Surat Viral Video: कलयुगी बेटे की क्रूरता, मां पर बरसी मार #shortvideo #viralvideo #ShockingIncident #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T22:00:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers