इस तारीख पर निशांत कुमार लेंगे डिप्टी सीएम पद की शपथ! जेडीयू विधायक ने किया खुलासा...
Nishant Kumar joins JD(U): बिहार की राजनीति में इन दिनों उठापटक मची हुई है. आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आधिकारिक रूप से जेडीयू में शामिल हो गए. जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी उन्हें देगी वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करेंगे.
वहीं, प्रदेश में अटकलें तेज हैं कि निशांत कुमार को जल्द ही राज्य सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. इसी मुद्दे पर बयान देते हुए बिहार के वरिष्ठ नेता और विधायक हरिनारायण सिंह ने मीडिया को दिए बयान में ये दावा किया है कि निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने के लिए पार्टी स्तर पर चर्चा हुई है.
उन्होंने कहा कि इस बैठक में कई विधायक और सांसद मौजूद थे. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को बिहार विधान परिषद के जरिए एमएलसी बनाया जा सकता है. इसके लिए अप्रैल में होने वाले चुनाव का रास्ता अपनाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो परिषद का सदस्य बनने के बाद उन्हें बिहार सरकार में उपमुखमंत्री पद की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है.
हरिनारायण सिंह ने यह भी कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दस अप्रैल के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बता दें हाल ही में नीतीश कुमार ने सीएम पद से हटने की इच्छा जाहिर की थी और राज्यसभा के लिए नामांकन किया है.
Anupama Spoiler: अनुपमा की जिंदगी में होगी पुराने प्यार की एंट्री, शो में आने वाला है नया ट्विस्ट
Anupama Spoiler: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो अनुपमा हमेशा अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे और भावनात्मक ट्विस्ट के लिए चर्चा में रहता है। अब शो में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अनुज कपाड़िया का किरदार, जिसे अब तक गौरव खन्ना निभा रहे थे, अब अभिनेता सचिन त्यागी निभाने वाले हैं। इस बदलाव के साथ शो की कहानी में नया मोड़ आएगा और दर्शकों को एक ताजगी भरा ट्रैक देखने को मिलेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol























