Responsive Scrollable Menu

Record Alert: 5 गेंद में 5 विकेट, न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने रचा इतिहास, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

Brett Randell 5 Wickets in 5 Balls: न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बन गया, जिसे सुनकर क्रिकेट फैंस भी हैरान रह गए। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाज ब्रैट रैंडल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इतिहास रचते हुए लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट लेकर नया कीर्तिमान बना दिया। यह कारनामा उन्होंने प्लंकेट शील्ड के मुकाबले में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ नेपियर में किया।

मैच के दूसरे दिन रैंडेल की गेंदबाजी ने विरोधी टीम की पूरी बल्लेबाजी लाइन-अप को हिला कर रख दिया। उनकी घातक गेंदबाजी के चलते नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम 0/4 से सीधे 5/9 पर पहुंच गई। यानी सिर्फ पांच गेंदों में टीम के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

ब्रैट ने 5 गेंद में झटके 5 विकेट
यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब रैंडेल ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ओपनर हेनरी कूपर को शानदार इन-डिपर पर बोल्ड कर दिया। गेंद अंदर की ओर तेजी से स्विंग हुई और सीधे ऑफ-स्टंप से टकरा गई। कूपर गेंद को छोड़ने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद उनके स्टंप्स उड़ा गई।

अगले ओवर की पहली गेंद पर रैंडेल ने जीत रावल को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर जो कार्टर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए। हालांकि कार्टर इस फैसले से खुश नजर नहीं आए, लेकिन अंपायर का फैसला बरकरार रहा और रैंडेल की हैट्रिक पूरी हो गई।

हैट्रिक समेत 5 विकेट किए पूरे
रैंडेल यहीं नहीं रुके। अगली गेंद पर रॉबर्ट ओ' डोनेल ने उनकी आउटस्विंगर पर स्लिप में कैच थमा दिया, जहां कर्टिस हिफी ने शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद पांचवीं गेंद पर किस्ट्रियन क्लार्क ने ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन हल्का सा इनसाइड एज लगा और गेंद वापस स्टंप्स पर जा लगी। इसी के साथ रैंडेल ने पांच गेंदों में पांच विकेट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा
उस वक्त उनके गेंदबाजी आंकड़े सिर्फ 2.4 ओवर, 1 मेडन, 2 रन और 5 विकेट थे, जो किसी भी गेंदबाज के लिए अविश्वसनीय प्रदर्शन माना जाता है। बाद में उन्होंने बेन और स्कॉट कुगेलिन के विकेट भी लिए और महज 3.5 ओवर में सात विकेट अपने नाम कर लिए। रैंडेल ने अंततः 11 ओवर में 25 रन देकर 7 विकेट झटके, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

उनकी इस घातक गेंदबाजी के सामने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की पूरी टीम सिर्फ 82 रन पर सिमट गई। इससे पहले सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने अपनी पहली पारी में 373 रन बनाए थे, जिसके बाद विरोधी टीम को फॉलो-ऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मैच के बाद रैंडेल ने कहा, 'मैं सच में हैरान हूं। यह मेरे लिए किसी सपने जैसा पल था। मैं बस एक ही लाइन और लेंथ पर गेंद डालने की कोशिश कर रहा था। हमें हमेशा कहा जाता है कि विकेट के पीछे मत भागो, बस सही जगह गेंद डालो।'

दिलचस्प बात यह भी है कि अगर टीम के सीनियर गेंदबाज फिट होते तो शायद रैंडेल को यह मैच खेलने का मौका भी नहीं मिलता। एजाज पटेल और ब्लेयर टिकनर चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे, जबकि टाइलर आनंद और जोए फील्ड भी टीम से बाहर थे।

हालांकि टी20 क्रिकेट में पहले भी ऐसा कारनामा हो चुका है। कर्टिस कैंफर ने आयरलैंड की घरेलू टी20 लीग में पांच गेंदों पर पांच विकेट लिए थे। वहीं जिम्बाब्वे की युवा ऑलराउंडर कैलिस ने 2024 में महिला घरेलू टी20 टूर्नामेंट में यही उपलब्धि हासिल की थी। लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पांच गेंदों पर पांच विकेट का यह रिकॉर्ड पहली बार बना है, और अब ब्रेट रैंडेल का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

Continue reading on the app

5 PHOTOS में देखिए महाकाल की गेर का नजारा, रंगों में सराबोर दिखे सीएम मोहन यादव

Rang Panchami: MP के CM मोहन यादव ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली परंपरागत गेर में शामिल होकर रंग पंचमी मनाई। इस दौरान उन्होंने ध्वजा और शस्त्रों का पूजन किया तथा जनता के साथ रंग खेला। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Ahmedabad में World Cup Final की हाई-टेक सुरक्षा, Anti-Drone System और 'Holding Area' पहली बार तैनात

 पुलिस के अनुसार रविवार को अहमदाबाद में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान सुरक्षा के लिए 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, करीब 1,000 होमगार्ड और तीन ‘एंटी-ड्रोन’ प्रणाली तैनात की जाएगी। मैच से पहले पत्रकारों से बात करते हुए अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक ऐतिहासिक टी20 विश्व कप फाइनल होने वाला है। इसके लिए पुलिस ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा इंतजाम के लिए हम 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और करीब 1,000 होमगार्ड तैनात कर रहे हैं। ’’

मलिक ने कहा कि स्टेडियम के गेट के पास भीड़ या किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए इस बार अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस बार, हमने गेट एक और दो के पास मुख्य सड़क की तरफ थोड़ा सा ‘होल्डिंग एरिया’ बनाया है ताकि भगदड़ की कोई भी संभावना नहीं हो। हालांकि ऐसी घटना यहां पहले कभी नहीं हुई है, लेकिन हमने इसे अतिरिक्त सावधानी के तौर पर बनाया है। हम पहली बार किसी मैच के दौरान ऐसा कर रहे हैं। ’’

मलिक ने कहा कि इंतजामों की देखरेख के लिए सीनियर अधिकारी भी वेन्यू पर तैनात रहेंगे। पुलिस ने महिला दर्शकों की सुरक्षा और सुविधा पक्का करने के लिए भी खास इंतजाम किए हैं। मैच के दौरान दर्शकों को खेलने की जगह में घुसने से रोकने के लिए स्टेडियम के अंदर भी खास इंतज़ाम किए गए हैं। मैच टिकटों की संभावित कालाबाजारी के बारे में एक सवाल पर मलिक ने भरोसा दिलाया कि इस तरह के गैर-कानूनी काम में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sun, 08 Mar 2026 14:33:22 +0530

  Videos
See all

BJP ने Ramrao Vadkute को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार.. Dhangar समाज को सम्मान | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T10:05:00+00:00

Tarun Case Update : Delhi के Uttam Nagar मामले में MCD का Action, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T10:10:02+00:00

Iran US Israel War Cost | US Iran War Cost | Donald Trump | Khamenei | Netanyahu | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T10:08:21+00:00

Tarun Murder Case: तरुण का कत्ल करना मजहबी चरमपंथियों को पड़ रहा भारी | #jihad #delhinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T10:17:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers