Responsive Scrollable Menu

Horoscope 08 March 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

जीवन में धर्मिकता अधिक रहेगी। खराब आचरण से अपयश और धन हानि। अपने काम पर खास ध्यान दें, उपेक्षा न करें। नौकरी में उपलब्धियों से संतोष होगा।

वृष

विभागीय परीक्षा में सम्मान सहित सफलता। अचानक किसी परेशानी में आ सकते हैं। अचल सम्पत्ति विवाद का हल निकलेगा। सम्पर्क क्षेत्र बढ़ेगा, अपने में परिवर्तन होगा।

मिथुन

घर और दफ्तर दोनों में तनाव महसूस करेंगे। आज किया गया पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा। मांगलिक कार्य में भाग लेने के लिए यात्रा। पुराने ऋण पुनः उभरेंगे और रोग भी।

कर्क

सब तरफ यश फैलेगा, अहं से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रोजगार के क्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धि हासिल होगी।

सिंह

घर और दफ्तर में व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय में शुभ संकेत मिलेंगे। कोई न कोई चिंता व्याप्त रहेगी। दोपहर बाद विशेष संयम बरतें।

कन्या

पदोन्नति के साथ-साथ स्थान परिवर्तन। शोक और अवसाद से परिपूर्ण दिन। संबंधियों से मनमुटाव खत्म होगा। धन संबंधी मामले में चिंतन बना रहेगा।

तुला

पारिवारिक संबंधों का विस्तार होगा। खतरों के खिलाड़ी न बनें। मानसिक पीड़ा और कष्ट। अधिकारों और आमदनी में वृद्धि।

वृश्चिक 

मित्र बंधुओं की सहायता से काम बनेंगे। मिश्रित फल, शुभाशुभ समाचार, लाभ हानि। आलस्य और नकारात्मक उन्नति में बाधक। घरेलू सुख साधनों के उपकरण बढ़ेंगे।

धनु

लोकप्रियता में चार चांद लगेंगे। मिट्टी में हाथ डालने पर भी सोना ही मिलेगा। बड़े और प्रतिष्ठित लोगों से सम्पर्क। प्रेम प्रसंग में मुलाकातें सफल रहेगी।

मकर 

भाग्य साथ देगा और काम भी बनेगा। अचानक चिंता और परेशानी की संभावना। जीवनसाथी के साथ हुए मतभेद समाप्त। विद्यार्थी गण को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

कुंभ

वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। श्री-वर्धक योग है, धन सम्पत्ति में वृद्धि। स्वजनों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। अपने ज्ञान और कौशल से लाभ उठाने का प्रयत्न करें।

मीन

जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ेंगे। लोकप्रियता बढ़ेगी, प्रशंसा मिलेगी। उलझन सुलझेगी लेकिन देर से। अकारण कोई आरोप लग सकता है।

Continue reading on the app

RRB NTPC Exam City Slip 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC Exam City Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल (CEN 6/2025) भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा।

रेलवे की ओर से उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का डायरेक्ट लिंक उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भी भेजा गया है। अभ्यर्थी उस लिंक पर क्लिक करके अपनी लॉग इन डिटेल दर्ज कर आसानी से सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्लिप के जरिए उम्मीदवारों को यह जानकारी मिल जाती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।

RRB NTPC Exam City Slip 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे एग्जाम सिटी स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपकी सिटी स्लिप खुल जाएगी, जिसमें परीक्षा शहर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी होगी।

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इस एग्जाम में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता से 40 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न और रीजनिंग से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और प्रश्नपत्र हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर दें जिनके बारे में वे पूरी तरह सुनिश्चित हों।
 

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: फाइनल में इंडिया की जीत के लिए फैंस बता रहे है अलग-अलग फॉर्मूला

नई दिल्ली.भारतीय क्रिकेट टीम आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलेगी. इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए देशव्यापी प्रार्थनाएं जारी हैं. प्रयागराज के संगम और वाराणसी के सिंधिया घाट पर प्रशंसकों और वेदपाठी बटुकों ने मां गंगा की आरती की. झांसी के पंचदेव मंदिर में मातृ शक्ति ने टीम इंडिया की सफलता के लिए शत्रु नाशक हवन संपन्न किया. प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पोस्टर और तिरंगा लेकर जीत के संकल्प के साथ एकजुट हुए हैं.भारतीय टीम के पास इस बार इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि वह लगातार दो बार से खिताब जीत रही है और इस जीत के साथ हैट्रिक पूरी होगी. प्रशंसकों का मानना है कि आज की जीत के साथ ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को लेकर हार का पुराना मिथक भी टूट जाएगा. झांसी में भी भारत विजयी भवः के स्वर गूंज रहे हैं, जहां विशेष हवन के जरिए टीम की बाधाएं दूर करने की प्रार्थना की गई. Sun, 8 Mar 2026 11:00:54 +0530

  Videos
See all

सफीक सलमानी और अलीम अख्तर आमने सामने #Baghpat #UPNews #BreakingNews #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T06:04:11+00:00

Breaking News: Gurugram में Hero Honda Chowk के पास Firing, लग्जरी गाड़ियों के शोरूम के शीशे टूटे #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T06:09:05+00:00

कैमरा भी पड़ गया छोटा! #ONeal | #Shaquille | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T06:05:20+00:00

युद्ध में अब तक 1300 से ज्यादा ईरानियों की मौत | #middleeastwar #iran #us #trump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T06:04:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers