Responsive Scrollable Menu

RRB NTPC Exam City Slip 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC Exam City Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल (CEN 6/2025) भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा।

रेलवे की ओर से उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का डायरेक्ट लिंक उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भी भेजा गया है। अभ्यर्थी उस लिंक पर क्लिक करके अपनी लॉग इन डिटेल दर्ज कर आसानी से सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्लिप के जरिए उम्मीदवारों को यह जानकारी मिल जाती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।

RRB NTPC Exam City Slip 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे एग्जाम सिटी स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपकी सिटी स्लिप खुल जाएगी, जिसमें परीक्षा शहर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी होगी।

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इस एग्जाम में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता से 40 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न और रीजनिंग से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और प्रश्नपत्र हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर दें जिनके बारे में वे पूरी तरह सुनिश्चित हों।
 

Continue reading on the app

UP Lekhpal Exam Date 2026: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 21 मई को होगा एग्जाम; जानें शिफ्ट टाइमिंग

UPSSSC Lekhpal Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह परीक्षा 21 मई 2026 को राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी जानकारी उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

आयोग के अनुसार इस भर्ती परीक्षा में करीब 3,66,712 उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा को एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

इस बार लेखपाल भर्ती परीक्षा के पैटर्न में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। नए पैटर्न के अनुसार परीक्षा में ग्राम्य समाज से 5 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा कंप्यूटर आईटी और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी शामिल किए गए हैं। वहीं सामान्य हिंदी विषय से 10 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार गणित विषय को सिलेबस से हटा दिया गया है, इसलिए परीक्षा में गणित से संबंधित कोई प्रश्न नहीं आएंगे।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7,994 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 4,165 पद, अनुसूचित जाति के लिए 1,446 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 150 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 1,441 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 792 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा कुल पदों में से 1,592 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

लगातार 5 बॉल पर 5 विकेट ...न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने रचा इतिहास, 254 साल में पहली बार हुआ ऐसा

न्यूजीलैंड के ब्रेट रैंडेल ने 5 बॉल पर 5 विकेट लेकर नया कारनामा कर दिखाया. यह कमाल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ प्लंकेट शील्ड मैच के दूसरे दिन नेपियर के मैकलीन पार्क में किया. क्रिकेट स्टैटिस्टिशियन और हिस्टोरियंस एसोसिएशन के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, 1772 में पहला मान्यता प्राप्त फर्स्ट क्लास मैच खेले जाने के बाद से अब तक कोई भी खिलाड़ी लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट नहीं ले पाया था. Sun, 8 Mar 2026 13:14:55 +0530

  Videos
See all

तेहरान के तेल डिपो पर इजरायली हमले के बाद प्रलय जैसे दृश्य | #usisraeliran #war #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T08:15:02+00:00

Abhimukteswaranand News : अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी पर साधा निशाना #shankaracharya #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T08:16:25+00:00

पार्टी में शामिल होकर क्या बोले निशांत? | #nishantkumar #biharnews #nitishkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T08:16:47+00:00

Israel Missile Strike: Iran ने Residential इलाकों पर किया गया हमला! #iranisraelwar #israelattacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T08:14:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers