Women's Day 2026 Mehndi Design: महिला दिवस के मौके पर हाथों में लगाएं ये लेटेस्ट ट्रेंडी डिजाइन्स, देखकर हर कोई करेगा तारीफ
Women's Day 2026 Mehndi Design: आज यानी 08 मार्च को महिला दिवस मनाया जा रहा है. ये दिन महिलाओं के साहस और जज्बे को समर्पित है. महिला दिवस का ये दिन दुनियाभर की हर औरत के लिए खास है और इस दीन पर हर किसी को स्पेशल फील करना चाहिए. अब महिला दिवस के खास मौके पर अगर आप अपने दिन को थोड़ा और खास बनाना चाहती हैं तो हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाना एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है. आप महिला दिवस के खास मौके पर स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स ट्राई कर सकती हैं. इन दिनों लेटेस्ट ट्रेंडी मेहंदी पैटर्न काफी पसंद किए जा रहे हैं जो आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे.
महिला दिवस पर लगाएं ये लेटेस्ट ट्रेंडी डिजाइन्स
फूलों वाली मेहंदी
महिला दिवस पर अगर आप कोई सिंपल और सुंदर सी मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती हैं तो फूलों वाली मेहंदी ट्राई कर सकती है या गोल टिक्की मेहंदी का डिजाइन बेस्ट हो सकता है. इस मेहंदी के डिजाइन को आप जालीदार ब्रेसलेट पैटर्न के साथ ट्राई कर सकती है.
हैप्पी वुमन्स डे मेहंदी डिजाइन
इसके अलावा अगर आप वुमन्स डे पर एकदम ही क्यूट लुक वाली और नो एफर्ट मेहंदी का डिजाइन लगवाना चाहती है तो आप हाथों में हैप्पी वुमन्स डे लिखवा सकती है. ये एकदम ही लेटेस्ट लुक अलग हटके लुक वाली मेहंदी लगवानी चाहिए. इस तरह की मेहंदी यंग गर्ल्स या बच्चों के साथ पर काफी ज्यादा अच्छी लग सकती है. लेडीज भी इसे खास चित्रों के साथ बनवा सकती हैं.
कमल फूल मांडला स्टाइल मेहंदी
वुमंस डे पर क्लासिक लुक वाली मेहंदी का डिजाइन लगवाना है. तो बैक हैंड के लिए इस कमल फूल मांडला स्टाइल की मेहंदी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है. इस मेहंदी का डिजाइन हर कोई देखता ही रह जाएगा, आप जरूर ही इसे आज के आज ही ट्राई करें.
कार्टून लुक वाली हैप्पी वुमन्स डे वाली मेहंदी
कार्टून लुक वाली हैप्पी वुमन्स डे विश करती हुई मेहंदी का डिजाइन ढूंढ रहे हैं. तो फिर आपके लिए ये वाली मेहंदी का डिजाइन चूज करना अच्छा हो सकता है. इसे आप किसी भी स्टाइल में बना सकती हैं. ये मेहंदी आपके हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा देगी.
अरेबिक स्टाइल की मेहंदी
अरेबिक स्टाइल की मेहंदी तो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है. ऐसे में आप भी आज ये वाली मेहंदी की डिजाइन जरूर ट्राई करके देखें. वुमन्स डे पर अपने आप को मेहंदी लगाकर स्पेशल फील करवाया जा सकता है. बेशक ही आप भी इन लेटेस्ट, सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स में से अपनी पसंद की डिजाइन सेलेक्ट कर लें.
यह भी पढ़ें: Happy Women's Day 2026 Wishes: उड़ान भरने दो उसे, वह छू लेगी सारा आसमान... महिला दिवस पर भेजें ये खास मोटिवेशनल संदेश
IND vs NZ Final: संजू सैमसन धोनी के बाद हासिल करेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ 1 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास
IND vs NZ Final: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर को टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन से काफी उम्मीदें होंगे. संजू ने सुपर-8 के अंतिम मैच में 97 और सेमीफाइनल में 89 रनों की पारी खेली है. अब लगातार तीसरी बार टीम उनके ऊपर अच्छी और तेज-तर्रार शुरुआत के लिए डिपेंड होगी.
संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का मौका
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब संजू सैमसन बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे तो वो एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर लेंगे. ऐसा करने के लिए संजू को सिर्फ बल्ले के साथ 1 रन बनाना होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फाइनल मैच में 1 रन बनाते ही संजू भारत के दो बार के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान एमएस धोनी के बाद ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए हासिल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
Team India have had the upper hand against the Kiwis. ????????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 7, 2026
Will the momentum continue in the big final? ????
ICC Men’s #T20WorldCup ???? FINAL | #INDvNZ | SUN, 8th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/BSRYwuBG0O
संजू सैमसन तोड़ेंगे धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमनस के पास इतिहास रचने का मौका होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस फाइनल मुकाबले में जैसे ही संजू अहमदाबाद में 1 रन बनाएंगे. वो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. संजू 1 रन बनाते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. संजू से पहले ये कारनामा एमएस धोनी कर चुके हैं.
भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने 98 टी20 मैच खेले और उनके नाम विकेटकीपर के तौर पर 1617 रन दर्ज हैं. तो दूसरी ओर संजू ने भारत के लिए 44 मैचों में विकेटकीपर के तौर पर 999 रन बनाए हैं. हालंकि संजू सैमसन ने भारत के लिए अब तक 61 टी20 मैचों की 51 पारियों में 1310 रन बनाए हैं लेकिन उन्होंने सभी मैचों में भारत के लिए कीपिंग नहीं की है.
From one #TeamIndia that clinched a World Cup at home ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 8, 2026
To the other going for ???????????????????? ???????????? ???????????????????? at home tonight ????
???? From the #WomenInBlue to the #MenInBlue ???? ????????#T20WorldCup | #Final pic.twitter.com/MRq4Kl92gF
संजू के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआत में ही संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया था. इसके बाद उन्हें तब खेलने का मौका मिला, जब अभिषेक शर्मा बीमार थे. अभिषेक के टीम में वापस आते ही संजू को निकाल कर बाहर कर दिया गया. इसके बाद जब ईशान और अभिषेक ऑफ स्पिनर के सामने लगातार आउट हो रहे थे तो, पारी की शुरुआत करने के लिए बाएं और दांए हाथ के सलामी बल्लेबाजों को चुनने के चलते संजू को दोबार प्लेइंग-11 में वपास लाए.
इसके बाद संजू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और धमाकेदार प्रदर्शन किया. आज संजू टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन हुए हैं. वो ईशान किशन और संजू के बाद भारत के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है.
संजू भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 मैचों की 4 पारियों में 232 रन बना चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर 97* रहा है. उनके नाम टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक दर्ज हैं. अब फाइनल में उनसे एक बार फिर धमाल मचाने की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें : दुबे, अभिषेक और वरुण रचेंगे अहमदाबाद में इतिहास, IND vs NZ फाइनल में हासिल करेंगे ये बड़े रिकॉर्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















