चेहरे के जिद्दी दाग छुपाने का सीक्रेट आया सामने, स्टेप-टू-स्टेप जानें मेकअप का ये फॉर्मूला
चेहरे पर दाग-धब्बे या पिगमेंटेशन होना आजकल बहुत आम बात है. कई बार इन दागों की वजह से मेकअप करने के बाद भी स्किन उतनी साफ और फ्लॉलेस नहीं दिखती, जितनी हम चाहते हैं. ऐसे में सही मेकअप ट्रिक पता हो तो दाग-धब्बों को आसानी से छुपाया जा सकता है और चेहरा ज्यादा स्मूद और ग्लोइंग नजर आता है. यूट्यूबर अरुशी पाहवा ने भी अपने एक वीडियो में ऐसी ही आसान मेकअप ट्रिक शेयर की है, जिसकी मदद से चेहरे के दागों को आसानी से कवर किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि सही प्रोडक्ट्स और सही तरीके से मेकअप करने पर स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे काफी हद तक छिप सकते हैं और मेकअप बिल्कुल नेचुरल और फ्लॉलेस दिखता है. यही वजह है कि उनकी यह ट्रिक सोशल मीडिया पर काफी लोगों को पसंद आ रही है और कई लोग इसे ट्राय भी कर रहे हैं.
घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी दमदार एग बिरयानी, खुशबू से ही लग जाएगी भूख, जानें रेसिपी
अगर आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाना चाहते हैं तो एग बिरयानी एक बेहतरीन ऑप्शन है. उबले हुए अंडों, खुशबूदार बासमती चावल और मसालों के शानदार मेल से बनने वाली यह डिश खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसान तरीके से बनाया जा सकता है और इसका स्वाद किसी रेस्टोरेंट से कम नहीं लगता. एग बिरयानी लंच या डिनर के लिए एक परफेक्ट रेसिपी है, जिसे परिवार के साथ बड़े चाव से खाया जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















