Responsive Scrollable Menu

Israel Iran War: Iran के पास Atom Bomb होते तो वो इस्तेमाल करते- Trump | US Israel Iran War Updates

ईरान और इजरायल-अमेरिका की जंग का आज आठवां दिन है.. और दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. ईरान युद्ध के बीच अमेरिका की राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि हमने 3 दिन ईरान के 42 नेवी शिप तबाह कर दिए हैं, और ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास एटम बम होते तो वो इस्तेमाल करते. #khameneideath #mojtabakhamenei #iranisraelwar #donaldtrump #iranisraelwar #minab #israelattacksiran #atwebvideos #aajtakdigital #tvchunks #TehranBlasts #aajtakdigital #atwebvideos #tvchunks #usiranwar #aajtaknews #aajtakdigital #israel #iran #israeliranconflict #middleeast #breakingnews #worldnews #iranattack #israelstrike #aajtak #usbases #iranattacks #israelattacks #irannews #tehrannews #israelnews Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

T20 World Cup Final से पहले अहमदाबाद में ट्रैफिक अलर्ट! जानें कहां-कहां होगा डायवर्जन और किन रूट्स को करें अवॉइड

Ahmedabad Traffic Advisory: गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार 8 मार्च को होने वाले ICC Men's T20 World Cup 2026 Final को लेकर अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस हाई-प्रोफाइल मैच में करीब 1 लाख दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, इसलिए स्टेडियम के आसपास कई सड़कों को बंद किया जाएगा और कुछ रास्तों पर यातायात सीमित रहेगा.

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार यह प्रतिबंध 8 मार्च को सुबह 10 बजे से लागू होगा और 9 मार्च को रात 2 बजे तक जारी रहेगा. इस दौरान स्टेडियम के आसपास भीड़ और वाहनों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए कई अहम रास्तों पर निजी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी.

किन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक बंद

ट्रैफिक विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जनपथ टी-जंक्शन से स्टेडियम के मुख्य गेट तक जाने वाली सड़क निजी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगी. इस रास्ते से किसी भी तरह की निजी गाड़ी को गुजरने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा कृपा रेजिडेंसी टी-जंक्शन से मोटेरा गांव टी-जंक्शन के बीच वाहनों की आवाजाही सीमित रखी जाएगी. इसका उद्देश्य स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक जाम को रोकना और दर्शकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है.

ये रहेंगे वैकल्पिक रास्ते

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए प्रशासन ने कुछ वैकल्पिक रूट भी सुझाए हैं.

पहला रूट:

टापोवन सर्कल से ओएनजीसी क्रॉसरोड्स, विसात टी-जंक्शन, जनपथ टी-जंक्शन, पावरहाउस क्रॉसरोड्स होते हुए प्रभोध रावल सर्कल तक होगा.

दूसरा रूट:

कृपा रेजिडेंसी, शरण स्टेटस क्रॉसरोड्स, भाट-कोटेश्वर रोड से अपोलो सर्कल तक होगा.

प्रशासन ने शहर के लोगों से अपील की है कि मैच के दिन इन वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें ताकि स्टेडियम क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम हो सके.

मेट्रो सेवाएं भी देर रात तक चलेंगी

मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Ahmedabad Metro की सेवाओं का समय भी बढ़ा दिया गया है. मैच खत्म होने के बाद भी दर्शकों को आसानी से घर पहुंचाने के लिए मेट्रो देर रात तक चलेगी.

विशेष मेट्रो समय इस प्रकार रहेगा:

  • मोटेरा स्टेडियम – एपीएमसी: रात 10:00 बजे से 12:30 बजे तक
  • ओल्ड हाई कोर्ट इंटरचेंज – वस्ट्राल गाम: रात 10:00 बजे से 12:50 बजे तक
  • ओल्ड हाई कोर्ट इंटरचेंज – थलतेज गाम: रात 10:00 बजे से 12:50 बजे तक
  • मोटेरा स्टेडियम – महात्मा मंदिर: रात 11:40 बजे और 12:10 बजे

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से बढ़ा रोमांच

रविवार को फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि भारत के पास इतिहास रचने का मौका है. अगर भारतीय टीम यह मुकाबला जीत जाती है तो वह कई रिकॉर्ड बना सकती है. अब तक किसी भी मेजबान देश ने T20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. इसके अलावा कोई भी टीम लगातार दो बार यह खिताब नहीं जीत पाई है. ऐसे में भारत अगर ट्रॉफी जीतता है तो यह उपलब्धि ऐतिहासिक होगी.

दोनों टीमों की संभावित ताकत

भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं. टीम में Hardik Pandya, Jasprit Bumrah, Sanju Samson, Kuldeep Yadav और Rinku Singh जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम की कमान Mitchell Santner के हाथों में है. टीम में Devon Conway, Glenn Phillips, Lockie Ferguson और रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं.

बेहद रोमांचक होने वाला है मुकाबला

अहमदाबाद के विशाल स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और तय किए गए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: डरना जरूरी! अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से नहीं बनते रन, पिछली बार यहीं हुई थी शर्मसार, 50 रन बनाना भी हुआ था मुश्किल

Continue reading on the app

  Sports

Iran-Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध का क्रिकेट पर असर, श्रीलंका-अफगानिस्तान सीरीज टली

Iran-Israel War impact: मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब क्रिकेट पर भी दिखने लगा। श्रीलंका क्रिकेट ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर की सीरीज को अनिश्चिताल के लिए टाल दिया है। यह 6 मैचों की सीरीज इस सप्ताह यूएई में खेली जाने वाली थी लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और उड़ानों में आ रही दिक्कतों के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी AFP को बताया कि मौजूदा हालात में टीमों की यात्रा और फ्लाइट संचालन बड़ी समस्या बन गए। उन्होंने कहा, 'हमें सीरीज रद्द करनी पड़ी क्योंकि उड़ानों की स्थिति ठीक नहीं है और क्षेत्र में लड़ाई जारी है।'

सीरीज के कार्यक्रम के मुताबिक दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाने थे। टी20 मुकाबले Sharjah में 13, 15 और 17 मार्च को खेले जाने थे जबकि वनडे मैच दुबई में 20, 22 और 25 मार्च को निर्धारित थे।

यह सीरीज इसलिए भी खास थी क्योंकि पहली बार अफगानिस्तान आधिकारिक तौर पर श्रीलंका की मेजबानी करने वाला था। हालांकि सुरक्षा हालात के कारण मुकाबले यूएई में आयोजित किए जा रहे थे। दरअसल, मध्य पूर्व में तनाव उस समय बढ़ गया जब बीते 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने भी कई ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से जवाबी हमले किए।

इन हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में हवाई यातायात प्रभावित हुआ। दुबई में कुछ समय के लिए एयरपोर्ट संचालन भी रोकना पड़ा था, जिससे कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। इसी वजह से क्रिकेट सीरीज का आयोजन फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा है। 

अफगानिस्तान की टीम के लिए यह स्थिति नई नहीं है। सुरक्षा कारणों से देश में अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित नहीं हो पाया है। यही वजह है कि अफगानिस्तान को अपने ‘होम’ मैच अक्सर भारत या यूएई में खेलने पड़ते हैं।

इस बीच श्रीलंका क्रिकेट में कोचिंग स्तर पर भी बड़ा बदलाव हुआ है। टीम के पूर्व कोच सनथ जयसूर्या ने टी29 विश्व कप 2026 में टीम के शुरुआती दौर से ही बाहर होने के बाद पद छोड़ दिया था। उनकी जगह अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन को नया कोच बनाया गया है। श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया है और वह 15 अप्रैल से अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। 

गैरी कर्स्टन इससे पहले 2008 से 2011 तक भारत और उसके बाद 2011 से 2013 तक साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के हेड कोच रह चुके हैं। 

Tue, 10 Mar 2026 12:20:52 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War:तेल-गैस संकट के बीच केंद्र सरकार का फैसला | Attack | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:15:34+00:00

US Base Kuwait Attack: Kuwait में US बेस पर भीषण हमला| #kuwaitnews #usbase #missileattacks #warzone #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:16:14+00:00

ISSA Airbase Fire: ISSA Airbase में लगी भीषण आग| #airbase #massivefire #iranisraelwar #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:13:48+00:00

LPG Cylinder: पेट्रोल सिलेंडर पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | Iran America War Update | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:16:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers