Responsive Scrollable Menu

Belgium: बजट संकट पर Bart De Wever ने दिया इस्तीफा, King Philippe ने फैसला टाला

ब्रसेल्स, दो नवंबर (एपी) बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने लंबे समय से जारी बजट संकट के गहराने के बीच सोमवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया, लेकिन राजा फिलिप ने अभी यह फैसला नहीं किया है कि वह उनका इस्तीफा स्वीकार करेंगे या नहीं। रूढ़िवादी फ्लेमिश समुदाय के राष्ट्रवादी नेता डी वेवर ने भारी कर्ज से जूझ रहे बेल्जियम की बजट संबंधी समस्याओं से निपटने के संकल्प के साथ पदभार संभाला था, लेकिन वह अपनी योजनाओं के लिए पांच दलों वाली गठबंधन सरकार के अन्य सदस्यों का समर्थन हासिल करने में नाकाम रहे। बेल्जियम के रॉयल पैलेस ने पुष्टि की कि डी वेवर ने ‘अपनी सरकार के भीतर बजट वार्ता विफल होने के बाद’ इस्तीफा दे दिया है।

राष्ट्रीय सरकारों के गठन की प्रक्रिया की निगरानी करने वाले राजा ने इसे स्वीकार करने या नहीं करने के बारे में अभी ‘फैसला नहीं लिया’ है। महल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘राजा इस बात पर खेद जताते हैं कि ऐसा कोई समझौता नहीं हो सका, जिससे देश को एक विश्वसनीय बजट मिल पाता और वह मौजूदा चुनौतियों से निपट पाता।’’ यह बयान दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद जारी किया गया। राजा फिलिप मंगलवार से विभिन्न दलों के संसदीय समूहों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

इसके बाद वह शुक्रवार को डी वेवर से महल में फिर मुलाकात करेंगे। फरवरी 2025 में पदभार संभालने वाले डी वेवर अब 31 दिसंबर से पहले 2027 के बजट पर समझौता करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बेल्जियम यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों में सबसे अधिक कर्ज वाले देशों में से एक है।

फ्रांस और इटली भी इसी श्रेणी में आते हैं। देश पर कर्ज का बोझ कई वर्षों से बढ़ रहा है, लेकिन कोविड महामारी और ऊर्जा संकट ने स्थिति को और खराब कर दिया। यूरोपीय आयोग ने अनुमान जताया है कि इस साल बेल्जियम का कर्ज उसके सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 110 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।

इस कर्ज पर बढ़ता ब्याज भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है। ऐसा उस समय हो रहा है जब सरकार रक्षा खर्च बढ़ाना चाहती है।

Continue reading on the app

जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप होटल भूमि अतिक्रमण मामले में ED का बड़ा एक्शन, 10.66 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, ₹41.38 करोड़ तक पहुंची

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने जम्मू सब-जोनल ऑफिस ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत पटनीटॉप होटल भूमि अतिक्रमण मामले में लगभग 10.66 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है. जांच एजेंसी के मुताबिक, कुर्क की गई ये संपत्तियां जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के पटनीटॉप में स्थित होटल हॉलिडे इन, होटल ब्रॉडवे, होटल हॉलीवुड और होटल माउंटव्यू की भूमि और भवन से संबंधित हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Mohammad Amir ने IPL में खेलने की अफवाहों को किया खारिज, APL में कराया पंजीकरण

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के आईपीएल में खेलने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के लिए अपना नाम दर्ज कराने वाले आमिर को लेकर चर्चा थी कि वह आईपीएल में भी खेल सकते हैं। हालांकि, खुद आमिर ने इन खबरों को गलत बताते हुए साफ कर दिया है कि उनका आईपीएल में खेलने या इसके लिए पंजीकरण कराने का कोई इरादा नहीं है।

मोहम्मद आमिर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने लिखा कि वह आईपीएल को लेकर चल रही खबरों पर स्थिति साफ करना चाहते हैं। उनके मुताबिक, आईपीएल में खेलने से जुड़ी खबरें सही नहीं हैं। आमिर के इस बयान के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें उन्हें ब्रिटिश नागरिक के रूप में आईपीएल में उतरने की संभावना जताई जा रही थी।

दरअसल, इस साल की शुरुआत में ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद आमिर के आईपीएल में खेलने की चर्चा शुरू हुई थी। उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के लिए भी अपना नाम दर्ज कराया है। इसके बाद माना जा रहा था कि वह ब्रिटिश खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में जगह बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद भी इसी तरह ब्रिटिश नागरिकता के आधार पर आईपीएल में खेल चुके हैं।

आमिर ने इस साल इंग्लैंड की घरेलू टी-20 प्रतियोगिता द हंड्रेड में स्थानीय खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लिया था। शुरुआत में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर उनका नाम खिलाड़ियों की सूची में शामिल था, लेकिन बाद में ब्रिटिश नागरिकता मिलने के कारण उनकी स्थिति बदल गई। आमिर ने अपनी पत्नी नरजिस खान के जरिए ब्रिटिश नागरिकता हासिल की है।

स्थानीय खिलाड़ी के रूप में खेलने की शर्तों के बारे में आमिर ने पहले बताया था कि काउंटी चैंपियनशिप और द हंड्रेड जैसी प्रतियोगिताओं में स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर खेलने के लिए एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करना होता है। इसके तहत खिलाड़ी किसी दूसरे देश के लिए स्थानीय खिलाड़ी के रूप में नहीं खेल सकता। उन्होंने यह भी कहा था कि पाकिस्तान के लिए खेलने का उनका पुराना अध्याय अब समाप्त हो चुका है।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को 2008 में पहले सत्र के बाद से आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद अजहर महमूद का आईपीएल में खेलना एक खास मामला रहा था। उन्होंने 2012 से 2015 के बीच इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वह पंजाब किंग्स की पुरानी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले और बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा बने।

बता दें कि मोहम्मद आमिर ने 2024 टी-20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 एकदिवसीय और 62 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपनी स्विंग और तेज गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बनाई थी। संन्यास के बावजूद वह दुनिया की अलग-अलग टी-20 लीग में खेलते नजर आ रहे हैं। अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के लिए पंजीकरण के बाद भी आमिर का नाम चर्चा में बना हुआ है, लेकिन उन्होंने आईपीएल को लेकर अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है।

Tue, 03 Nov 2026 21:26:00 +0530

  Videos
See all

भगवान के ऊपर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए-Acharya Pramod Krishnam । Baba Bageshwar । Dhirendra Shashtri #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T16:34:16+00:00

अरे Rahul Gandhi अब गांधी वाला दादागिरी देश में नहीं चलेगा: CM Himanta Biswa Sarma | SIR | BJP | HP #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T16:39:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers