Responsive Scrollable Menu

Pakistan में फटा पेट्रोल बम, स्कूल-कॉलेज बंद, शहबाज-मुनीर की सांसे अटकी

ईरान के साथ जारी अमेरिका इजराइल युद्ध ने रमजान के पाक महीने में पाकिस्तान में हाहाकार मचा दिया है। दरअसल खाड़ी क्षेत्र में पसरे तनाव का असर पेट्रोल सप्लाई पर पड़ा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की भयानक किल्लत हो गई है। कहा जा सकता है कि पेट्रोल बम फटा है। सरकार ने तुरंत प्रभाव से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹55 का इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने कई तरह के खर्चों की कटौती योजना का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए ऐलान किया कि सरकारी दफ्तर हफ्ते में सिर्फ चार दिन खुलेंगे और आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इस हफ्ते के अंत से स्कूल दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे। हफ्ते में सिर्फ चार दिन दफातर खुलेंगे। तेल की बचत के लिए हफ्ते में एक इजाफी छुट्टी दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: ईरानी हमलों से दहला Saudi Arabia! रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने पाक आर्मी चीफ से की मुलाकात, क्या युद्ध में कूदेगा पाकिस्तान?

मगर इसका असर बैंकों पर नहीं होगा। तमाम स्कूलों को रवा हफ्ते के आखिर से दो हफ्तों की छुट्टियां दी जा रही हैं और हायर एजुकेशन के तमाम इदारों में फरी तौर पर ऑनलाइन क्लासों का आगाज किया जा रहा है। पाकिस्तान में अब 2 महीने तक सरकारी गाड़ियों को 50% कम ईंधन मिलेगा। सरकारी दफ्तरों में आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। तमाम स्कूल दो हफ्ते तक बंद रहेंगे और सभी उच्च शिक्षा संस्थान ऑनलाइन कक्षाएं तत्काल शुरू करेंगे। पाकिस्तान में आलम यह है कि कई पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। कुछ पेट्रोल पंपों पर इतने ही पेट्रोल बचे थे कि वे सिर्फ एक से डेढ़ घंटे ही चल पाते। दो-ती दिन से पेट्रोल नहीं आए। शॉर्टेज हुई है हमारे तकरीबन आधा पंप यानी कि बंद हो चुका है पेट्रोल बिल्कुल खत्म हो गया और हमारे पास जितना कुछ स्टॉक पड़ा है यह तकरीबन कोई डेढ़ डेढ़ दो घंटा और चल सकता है और पीछे से कोई कंफर्म नहीं है कि अभी तक कोई सप्लाई आनी है कि नहीं आनी है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan में Petrol और Diesel 55 रुपये महंगा होकर 335 रुपये लीटर हुआ, जनता में मचा हाहाकार

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने किया। लेवी के अंदर रद्दोबदल करके जो फैसला किया है वो ये है कि हम ₹55 दोनों ईंधनों के अंदर पेट्रोल के अंदर भी डीजल के अंदर भी कीमत को बढ़ाने जा रहे हैं। कीमतों की रद्दोबदल की जो फ्रीक्वेंसी भी है क्योंकि उसमें बहुत ज्यादा तब्दीली डेली बेसिस के ऊपर आ रही है। उसको भी हम वीकली बिना के ऊपर रिव्यू करेंगे और इस निजाम को आगे चलाते हुए लोगों के लिए ईंधन की फरहामी को यकीनी बनाने की भरपूर कोशिश करेंगे। पेट्रोल डीजल की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत अब तकरीबन ₹335.86 प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल ₹321.70 प्रति लीटर। 

Continue reading on the app

Gujarat Titans के नए Batting Coach बने Matthew Hayden, बोले- 'हम खेल पर दबदबा बनाएंगे'

गुजरात टाइटन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दो बार के वनडे विश्व कप विजेता और अपने जमाने के सबसे प्रभावशाली सलामी बल्लेबाजों में से एक हेडन का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है। उन्हें टी20 में बल्लेबाजी का व्यापक अनुभव है और वह इसकी बारीकियों को समझते हैं। हेडन ने सभी प्रारूपों में 273 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 15,000 से अधिक रन बनाए और आईसीसी के कई टूर्नामेंट में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, ‘‘मैथ्यू की नियुक्ति हमारे सफर के महत्वपूर्ण मोड़ पर की गई है। शीर्ष स्तर पर उनका अनुभव और उभरती प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देने की उनकी क्षमता आगामी सत्र में हमारे लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।’’ हेडन ने कहा, ‘‘अच्छी बल्लेबाजी दबाव बनाती है।

शानदार बल्लेबाजी खेल पर अपना दबदबा बनाती है। गुजरात टाइटन्स में हम यही मानक स्थापित करना चाहते हैं।’’ हेडन ने आईपीएल में भी 32 मैच खेले हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के अपने पूर्व साथी मैथ्यू वेड की जगह लेंगे जो पिछले सत्र में गुजरात टाइटंस के सहायक कोच थे।

Continue reading on the app

  Sports

सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग से हड़कंप, AR-15 राइफल से चलीं कई गोलियां, महिला शूटर गिरफ्तार

दुनिया भर में अपनी आवाज और स्टाइल के लिए मशहूर पॉप स्टार रिहाना एक गंभीर सुरक्षा घटना के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में स्थित उनके घर के बाहर अचानक हुई गोलीबारी ने फैंस को चौंका दिया। बताया जा रहा है कि एक महिला ने AR-15 जैसी राइफल से कई … Tue, 10 Mar 2026 13:09:55 GMT

  Videos
See all

Lok Sabha LIVE: बजट सत्र का दूसरा चरण आज | Budget Session 2024 | Parliament Session | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:38:54+00:00

Parliament Budget Session 2026 LIVE: Lok Sabha में OM Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:40:04+00:00

क्या है तेल-गैस संकट की मुख्य वजह ? #aajtak #shorts #viral #iranamericawar #iranwar #crudeoil #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:39:52+00:00

Arunachal Pradesh Forest Fire | अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में भीषण आग #tawang #iaf #northeastindia #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:39:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers