Responsive Scrollable Menu

रामलीला मैदान में कांग्रेस ने कैसे जुटा ली इतनी भीड़? बस, ट्रेन, फ्लाइट से भी आए लोग!

विपक्षी इंडिया गठबंधन की इस विशाल जनसभा और 1.3 किलोमीटर लंबे मार्च के पीछे कई हफ्तों की जबरदस्त संगठनात्मक तैयारी, राज्यों को मिले भीड़ के लक्ष्य और बूथ-स्तरीय माइक्रो-मैनेजमेंट का हाथ था।

Continue reading on the app

संजू मेरी पहली पसंद... जब अश्विन से भिड़ने चला फैन, एक जवाब में हो गई बोलती बंद

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में संजू सैमसन के प्रदर्शन को लेकर खूब चर्चा हुई. पहले मैच में अर्धशतक लगाने के बाद संजू लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे. ऐसे में अंतिम मैच के बाद एक फैन ने संजू पर तंज कसते हुए अश्विन से सवाल पूछा. अश्विन ने भी ऐसा जवाब दिया कि उस फैन की बोलती बंद हो गई.

Continue reading on the app

  Sports

New Zealand में T20 सीरीज 3-2 से जीतने पर बोले Gautam Gambhir, पूरे दौरे की लय तय हुई

 भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर का मानना है कि श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टी20 टीम ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे में वनडे और टेस्ट मैचों के लिए सही माहौल तैयार कर दिया है, क्योंकि अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में श्रृंखला जीती। भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैच की टी20 श्रृंखला में 3-2 से हराया, जबकि उसकी टीम पहले मैच से कुछ दिन पहले ही यहां पहुंची थी।

 उसे श्रृंखला के बीच में आराम करने का भी बहुत कम मौका मिला। गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से कहा, ‘‘इस श्रृंखला में आप लोगों ने जैसा प्रदर्शन किया उस पर आपको बहुत गर्व होना चाहिए। विशेषकर तब जबकि आपको तैयारी के लिए सिर्फ एक दिन का समय मिला। न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर खेलना और जीत हासिल करना ऐसा है जिस पर आप गर्व कर सकते हैं।’’ 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें गंभीर ने कहा, ‘‘आप लोग आखिरी दो मैच भी जीतना चाहते थे, लेकिन कभी-कभी ऐसा हो जाता है। लेकिन मुझे लगता है कि आप लोगों ने दौरे के आगामी मैचों के लिए माहौल तैयार कर दिया है। श्रृंखला शुरू होने से पहले मैंने कहा था कि माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी आप लोगों की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब वनडे और टेस्ट खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वे वहीं से आगे बढ़ें जहां पर आप लोगों ने छोड़ा है।’’ 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चार नवंबर से पांच मैचों की वनडे श्रृंखला खेली जाएगी जबकि दो मैच की टेस्ट श्रृंखला 19 नवंबर से शुरू होगी। गंभीर ने टी20 खिलाड़ियों से दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए अपनी फिटनेस बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना होगा कि हम लगातार सुधार करते रहें। ऐसा करना सबसे महत्वपूर्ण है। 

हम जानते हैं कि हम पर्याप्त टी20 क्रिकेट नहीं खेलते हैं। अब हमें एक महीने का ब्रेक मिला है, इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपकी फिटनेस बनी रहे और आप आगे के मैचों के लिए तैयार रहें।’’ गंभीर ने कहा, ‘‘हम एक टीम के रूप में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हम एक टीम के रूप में सोच रहे हैं और एक टीम के रूप में खेल रहे हैं।’’

Mon, 02 Nov 2026 14:21:00 +0530

  Videos
See all

Odisha के ढेंकनाल में महिला से यौन उत्पीड़न...चंदा मांगने के बहाने कार्यालय में घुसा आरोपी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T09:08:50+00:00

UP के हापुड़ में हाईवे पर कार की छत पर चढ़ा मिनी ट्रक | #roadaccident #viralvideo #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T09:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers