Responsive Scrollable Menu

New Zealand में T20 सीरीज 3-2 से जीतने पर बोले Gautam Gambhir, पूरे दौरे की लय तय हुई

 भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर का मानना है कि श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टी20 टीम ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे में वनडे और टेस्ट मैचों के लिए सही माहौल तैयार कर दिया है, क्योंकि अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में श्रृंखला जीती। भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैच की टी20 श्रृंखला में 3-2 से हराया, जबकि उसकी टीम पहले मैच से कुछ दिन पहले ही यहां पहुंची थी।

 उसे श्रृंखला के बीच में आराम करने का भी बहुत कम मौका मिला। गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से कहा, ‘‘इस श्रृंखला में आप लोगों ने जैसा प्रदर्शन किया उस पर आपको बहुत गर्व होना चाहिए। विशेषकर तब जबकि आपको तैयारी के लिए सिर्फ एक दिन का समय मिला। न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर खेलना और जीत हासिल करना ऐसा है जिस पर आप गर्व कर सकते हैं।’’ 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें गंभीर ने कहा, ‘‘आप लोग आखिरी दो मैच भी जीतना चाहते थे, लेकिन कभी-कभी ऐसा हो जाता है। लेकिन मुझे लगता है कि आप लोगों ने दौरे के आगामी मैचों के लिए माहौल तैयार कर दिया है। श्रृंखला शुरू होने से पहले मैंने कहा था कि माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी आप लोगों की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब वनडे और टेस्ट खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वे वहीं से आगे बढ़ें जहां पर आप लोगों ने छोड़ा है।’’ 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चार नवंबर से पांच मैचों की वनडे श्रृंखला खेली जाएगी जबकि दो मैच की टेस्ट श्रृंखला 19 नवंबर से शुरू होगी। गंभीर ने टी20 खिलाड़ियों से दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए अपनी फिटनेस बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना होगा कि हम लगातार सुधार करते रहें। ऐसा करना सबसे महत्वपूर्ण है। 

हम जानते हैं कि हम पर्याप्त टी20 क्रिकेट नहीं खेलते हैं। अब हमें एक महीने का ब्रेक मिला है, इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपकी फिटनेस बनी रहे और आप आगे के मैचों के लिए तैयार रहें।’’ गंभीर ने कहा, ‘‘हम एक टीम के रूप में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हम एक टीम के रूप में सोच रहे हैं और एक टीम के रूप में खेल रहे हैं।’’

Continue reading on the app

IND vs NZ ODI Series 2-2 से बराबर रहेगी, Cheteshwar Pujara ने की भविष्यवाणी

 पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना ​​है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से शुरू होने वाली वनडे श्रृंखला 2-2 से बराबरी पर समाप्त होगी, क्योंकि उन्हें लगता है कि हाल में किए गए कुछ बदलावों के कारण मेहमान टीम को थोड़ा नुकसान होगा। पुजारा को यह भी लगता है कि पांच मैचों की श्रृंखला का कम से कम एक मैच बारिश के कारण रद्द हो सकता है। भारत को आखिरी दो वनडे मैचों में नियमित कप्तान शुभमन गिल और उप कप्तान केएल राहुल के बिना खेलना होगा, क्योंकि वे 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला की तैयारी शुरू करेंगे। वनडे श्रृंखला 15 नवंबर को समाप्त होगी।

 पुजारा ने ‘जियोस्टार’ से कहा, ‘‘श्रृंखला का परिणाम 2-2 से बराबर रह सकता है। पहले तीन मैचों में एक ही भारतीय टीम खेल रही है लेकिन अंतिम दो वनडे में अलग टीम होगी। इसलिए मुझे लगता है कि इससे न्यूजीलैंड को थोड़ा फायदा होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले तीन मैचों में मैं भारतीय टीम का पलड़ा भारी रह सकता है लेकिन आखिरी दो मैच थोड़े चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। दोनों टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड में बारिश होती रहती है और इसलिए एक मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है।’’

 पुजारा से यह भी पूछा गया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कौन इस श्रृंखला में ज्यादा शतक बना सकता है। इस पूर्व टेस्ट विशेषज्ञ ने कहा कि उन्हें लगता है कि कोहली ज्यादा शतक बनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘रोहित की पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देने में अहम भूमिका होती है। हो सकता है कि न्यूजीलैंड में उनकी यह भूमिका बदल जाए। ऐसा होता है तो वह शतक बना सकते हैं। लेकिन विराट के लिए संभावनाएं थोड़ी अधिक हैं क्योंकि वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं।

 उनकी मुख्य भूमिका पारी को संवारने वाले सूत्रधार की होगी।’’ पूजारा ने कहा, ‘‘तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज के लिए वनडे प्रारूप में शतक बनाना थोड़ा आसान हो जाता है। सलामी बल्लेबाज की भूमिका भी तय होती है लेकिन न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में यह थोड़ी बदल जाती है। इसलिए मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड में रोहित की तुलना में विराट के शतक बनाने की संभावना अधिक है।’’ 

पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर ने कहा कि टेस्ट श्रृंखला मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी। नायर ने कहा, ‘‘यह टेस्ट श्रृंखला गौतम गंभीर और भारतीय प्रशंसकों के लिए निर्णायक है। इसलिए मैं चाहता कि टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूप खेलने वाले केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी केवल टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करें।’’

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: न्यूजीलैंड में दूसरे, तीसरे और चौथे ओवर ने बिगाड़ा भुवनेश्वर कुमार का गणित, अब नहीं मिलेगा मौका?

Bhuvneshwar Kumar की कमबैक सीरीज ही कहीं आखिरी न बन जाए. ये सवाल इसलिए उठने लगे हैं क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में उनका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है. भुवी कहां चूके, आइए जानते हैं. Mon, 02 Nov 2026 15:08:07 +0530

  Videos
See all

Supreme Court ने 7 और 8 November को Delhi-NCR में ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दी | Green Firecrackers #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T10:11:53+00:00

Bangladesh Protest: Bangladesh के Dhaka में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T10:15:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers