Responsive Scrollable Menu

एक एकड़ का फैसला बना गेम चेंजर, राष्ट्रीय बागवानी मिशन की मदद से किसान अजय रैन ने बदली अपनी खेती की तस्वीर

Polyhouse Cucumber Farming: किसान अजय रैन ने वर्ष 2024 में उद्यान विभाग के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत उपलब्ध अनुदान का लाभ लेकर एक एकड़ में पॉलीहाउस स्थापित किया. शुरुआती दौर में लागत के मुकाबले अपेक्षित लाभ नहीं मिला, जिससे चुनौतियों का सामना करना पड़ा. हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आधुनिक तकनीकों, बेहतर फसल प्रबंधन तथा विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार खेती जारी रखी. धीरे-धीरे उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार हुआ, जिससे आय बढ़ने लगी. आज उनकी पॉलीहाउस खेती सफलता की मिसाल बन चुकी है.

Continue reading on the app

शुभमन गिल से लेकर यशस्वी जायसवाल तक WTC में अब तक किस बल्लेबाज ने लगाए सबसे ज्यादा शतक, देखें टॉप 10 की लिस्ट

Most Test Centuries in WTC : टेस्ट क्रिकेट दुनिया के सबसे पुराने और मजेदार फॉर्मेट्स में से एक है. वनडे क्रिकेट और टी20 क्रिकेट ने भले ही खेल को तेज और फटाफट बना दिया हो लेकिन जो खेल देखने में सुकून देता है, जहां पर खिलाड़ियों का हर पर असली इम्तिहान होता है. वो रेल बॉल क्रिकेट ही है. व्हाइट ड्रेस में रेड बॉल के साथ क्रिकेट खेलने और देखने का अपना अलग ही मजा होता है. टेस्ट क्रिकेट हर क्रिकेट प्रेमी के दिल पर राज करता है, आज भी इस फॉर्मेट को जिंदा रखने और आकर्षक बनाए रखने के लिए तरह-तरह के नियम लगातार लागू किए जाते हैं.

टेस्ट क्रिकेट की आधिकारिक शुरुआत 15 मार्च 1877 को मानी जाती है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट  इतिहास का पहला टेस्ट मैच खेला गया था. इंग्लैंड को क्रिकेट का जन्मदाता कहा जाता है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया सबसे मजबूत टीम मानी जाती है. इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने ने जीता था और इंग्लैंड को 45 रनों से हार मिली थी. बता दें कि, टेस्ट मैच शुरुआती दौर में तब तक चलता था, जब तक मैच का नतीजा नहीं निकल आता था.

 ऐसे में टेस्ट मैच कई कई दिनों तक चलता रहता था. क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा टेस्ट मैच 12 दिनों तक चला था, जो 3 मार्च से 14 मार्च तक चला. 1939 में ये मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन में हुआ था. इसके बाद टेस्ट क्रिकेट का फॉर्मेट बदला और मुकाबले 6 दिन के होने लग गए. अब टेस्ट मैच सिर्फ 5 दिन के होते हैं. अब टेस्ट क्रिकेट में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की एंट्री हो चुकी है.

कैसे और क्यों हुई टेस्ट क्रिकेट में WTC की एंट्री?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की शुरुआत आईसीसी के द्वारा 1 अगस्त 2019 को की गई थी. इसको शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और रोमांचक बनाना था. अब टेस्ट क्रिकेट में हर दो साल के च्रक के बाद आईसीसी ट्रॉफी प्रदान करता है, जो फाइनल में जीतने वाली टीम को मिलती है. इससे टेस्ट क्रिकेट काफी ज्यादा रोचक हो चुका है, हर टीम और हर खिलाड़ी अब फाइनल में जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए उतरना चाहता है.

WTC की जरूरत क्यों पड़ी?

टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार समय के साथ-साथ घट रही थी, जबकि टी20 और वनडे का आकर्षण लगातार बढ़ रहा था. पहले टेस्ट क्रिकेट में टीमों की रैंकिंग तो होती थी, लेकिन खिताब नहीं था. ऐसे में कई द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज का महत्व कम हो गया था, क्योंकि उनका किसी बड़े टूर्नामेंट से संबंध नहीं था. अब डब्ल्यूटीसी के लिए हर एक टीम स्पर्धा में होती है, जो फाइनल में पहुंचती है, वो ट्रॉफी अपने नाम करती है. आईसीसी चाहती थी कि हर टेस्ट मैच के पीछे कोई बड़ा लक्ष्य हो, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों की रुचि रेड बॉल क्रिकटे में बनी रहे. 

WTC की कैसे हुई शुरूआत?

दरअसल, डब्ल्यूटीसी ने 2010 के दशक में टेस्ट क्रिकेट के लिए विश्व चैंपियनशिप की योजना बनाई थी, लेकिन कई कारणों से इसे टाल दिया गया था. इसके बाद साल 2019 में पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) की शुरुआत कर दी गई. इसमें 9 टेस्ट खेलने वाले देशों को शामिल किया गया. हर टीम तय संख्या में सीरीज खेलती है और जीत-हार के आधार पर अंक मिलते हैं. अंक तालिका में शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलती हैं और विजेता को टेस्ट क्रिकेट का विश्व चैंपियन घोषित किया जाता है. ये पूरा चक्र दो साल तक चलता है. 

अब तक WTC के 3 सफल चक्र हो चुके हैं. 2019-2021 में न्यूजीलैंड चैंपियन बना. 2021-2023 में ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनी. 2023-2025 में साउथ अफ्रीका ने ट्रॉफी उठाई. अब 2025-2027 चक्र खेला जा रहा है. इस दौरान दुनिया भर के किन बल्लेबाजों ने विश्व टेस्ट चैंपयिनशिप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं. 

WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

1 - जो रूट : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार बल्लेबाज जो रूट ने 77 मैचों की 142 पारियों में कुल 23 शतक लगाए हैं. रूप अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 6651 रन भी ना चुके हैं. 

2 - स्टीव स्मिथ : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 59 मैचों की 103 पारियों में 14 शतक लगाए हैं. स्मिथ के नाम 4564 रन भी दर्ज हैं. 

3 - केन विलियमसन : न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर केन विलियमसन ने 32 मैचों की 58 पारियों में 11 शतक लगाए हैं. विलियमसन के बल्ले से 3025 रन भी निकले हैं.

4 - ट्रेविस हेड : ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविड हेड ने 57 मैचों की 97 पारियों में कुल 11 शतक लगाए हैं. हेड अब तक 3929 रन भी बना चुके हैं.

5 - मार्नस लाबुशेन : ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने 58 मैचों की 106 पारियों में 11 शतक लगाए हैं. लाबुशेन के बल्ले से 4484 रन निकले हैं.

6 - शुभमन गिल : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभभन गिल ने 40 मैचों की 73 पारियों में अपने नाम 10 शतक दर्ज किए हैं. गिल भारत की ओर से अब तक 2843 रन बना चुके हैं.

7 - हैरी ब्रुक : इंग्लैंड के वनडे और टी20 कप्तान व दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने 34 मैचों की 60 पारियों में 9 शतक लगाए हैं. ब्रुक के नाम 2999 रन दर्ज हैं.

8 - धनंजय डी सिल्वा : श्रीलंका के ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा ने भी 37 मैचों की 73 पारियों में कुल 9 शतक जड़े हैं. उ्होंने 2696 कन भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में बनाए हैं.

9 - रोहित शर्मा : भारत के पूर्व कप्तान और टेस्ट क्रिकेट के पूर्व बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में मौजूद हैं. उन्होंने 40 मैचों की 69 पारियों में कुल 9 शतक लगाए हैं. रोहित के नाम 2716 रन भी मौजूद हैं.

10 बाबर आजम : पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी WTC में 41 मैचों की 76 पारियों में 8 शतक लगा चुके हैं. बाबार आजम 2019 से लेकर 2026 तक यानी अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 3437 रन बना चुके हैं.

WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में यशस्वी जायवसाल भी मौजूद हैं, जिन्होंने अब तक कुल 7 शतक लगाए हैं. वहीं केएल राहुल और ऋषभ पंत के नाम भी 6-6 शतक दर्ज हैं. 

ये भी पढ़ें : Explainer: इंडियन क्रिकेटर्स को कैसे मिलती है सरकारी नौकरी? जानिए ईशान किशन को RBI देता है कितनी सैलरी

Continue reading on the app

  Sports

Mitchell Starc कपिल देव के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे, Test में चटकाए 433 विकेट

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भारत के महान कप्तान कपिल देव की बराबरी से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। स्टार्क ने कहा टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में जगह बनाना उनके लिए गर्व की बात है। स्टार्क ने 105 टेस्ट मैचों में 433 विकेट लिए हैं, जबकि कपिल देव के नाम 434 विकेट दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श की SA20 में एंट्री, सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए करेंगे डेब्यू

13 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में उनके पास कपिल को पीछे छोड़ने के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन (439 विकेट) से भी आगे निकलने का मौका होगा। इस उपलब्धि के बारे में पूछे जाने पर स्टार्क ने ‘ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, ‘‘इसका मतलब है कि मैंने काफी क्रिकेट खेल ली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कपिल देव और डेल स्टेन जैसे महान खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम लिया जाना बेहद सम्मान की बात है।जब तक आप खेल रहे होते हैं, तब तक ऐसे आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। मैं अभी भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं।’’ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में स्टार्क सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

उन्होंने आठ मैचों में 46 विकेट हासिल किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की सूची में उनसे आगे शेन वार्न (708), नाथन लियोन (567) और ग्लेन मैक्ग्रा (563) हैं। इस 36 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर लगातार मेहनत की है।

इसे भी पढ़ें: जादूमणि सिंह ने Commonwealth Games में जीता Silver Medal, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार

स्टार्क इस साल आईपीएल में कुछ मैच खेलने के बाद मैदान पर नजर नहीं आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप 36 साल के होते हैं और 16 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे होते हैं, तो उम्मीद रहती है कि आपने अपने खेल में कुछ न कुछ सुधार जरूर किया होगा।

Thu, 06 Aug 2026 16:49:00 +0530

  Videos
See all

UP Election: Brahmin को लुभाने में जुटे Akhilesh Yadav, Ayodhya में उतारा ब्राह्मण चेहरा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T12:15:24+00:00

PoK Protests: Pakistan Army की बढ़ी मुश्किलें! PoK में क्यों भड़की आग? Asim akistan Army in Trouble #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T12:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers