Responsive Scrollable Menu

बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग अमेरिका का 'एक सपना', मरते दम तक नहीं होगा पूरा : ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान

तेहरान, 7 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दावा किया कि अमेरिका की ये इच्छा कि वो तेहरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर देगा, उसका एक सपना है जो उसके मरते दम तक पूरा नहीं होगा। सरकारी टेलीविजन पर उनका ये बयान प्रसारित किया गया।

ईरान के राष्ट्रपति ने शनिवार को कहा कि अमेरिका का बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग एक ऐसा सपना है जिसे उन्हें अपने साथ कब्र में ले जाना चाहिए।

दरअसल, ट्रंप ने ईरान से शुक्रवार को बिना किसी शर्त के आत्मसमर्पण करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि आत्मसमर्पण के बाद ही कोई समझौता हो पाएगा।

इसके साथ ही पेजेशकियान ने खाड़ी देशों पर हमले को लेकर भी बड़ा बयान दिया। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि अब पड़ोसी देशों पर हमले नहीं किए जाएंगे, जब तक कि उन देशों की जमीन से ईरान पर कोई हमला न किया जाए। ईरानी मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति ने बताया कि देश के अंतरिम नेतृत्व परिषद ने इस फैसले को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि ईरान इन देशों के साथ तनाव बढ़ाना नहीं चाहता और भविष्य में ऐसे हमलों से बचने का प्रयास करेगा।

अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के आठवें दिन पेजेशकियान का ये बयान सामने आया। 28 फरवरी को संघर्ष की शुरुआत से अब तक ईरान इजरायल समेत मध्य पूर्व के 10 से ज्यादा देशों को निशाना बना चुका है।

इस बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि उसने फारस की खाड़ी में एक तेल टैंकर को ड्रोन से निशाना बनाया है।

समाचार एजेंसी तसनीम के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा कि प्राइमा नाम के टैंकर को उस समय निशाना बनाया गया जब उसने उनकी नौसेना की बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज किया। इन चेतावनियों में कहा गया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही पर रोक है और यह क्षेत्र असुरक्षित है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मिचेल सैंटनर ने चली पैट कमिंस वाली चाल, सूर्या ने एक झटके में निकाल दी हवा, वायरल हुआ SKY का रिएक्शन

Suryakumar Yadav on savage reply Mitchell santner: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारतीय फैंस को चुप कराने की धमकी दी. जिस पर सूर्या ने करारा पलटवार किया है. सूर्या ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि 'सब वही पुरानी लाइन चिपका रहे हैं, कुछ नया बोलो'. अहमदाबाद के महामुकाबले से पहले कप्तानों की इस जुबानी जंग ने रोमांच को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. Sat, 7 Mar 2026 19:47:27 +0530

  Videos
See all

Halla Bol Full: Iran Israel में बमबारी, भारत में सियासत भारी! | US Iran War | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:10:51+00:00

Israel के विदेश मंत्री ने Lebanon को धमकी दी | #beirut #israel #lebanon #hezbollah #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:14:21+00:00

President Droupadi Murmu in Bengal: Kolkata में CM Mamata Banerjee पर क्या बोलीं द्रौपदी मुर्मू? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:11:23+00:00

Iran America War LIVE News: ट्रंप की धमकी के बाद Iran ने भी बदले अपने तेवर | Khamenei | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:13:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers